Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Brett Randell Earns Maiden New Zealand Call-Up for India ODIs, Josh Clarkson Recalled

भारत के खिलाफ वनडे सीरीज: चौथे-पांचवें मैच के लिए न्यूजीलैंड टीम में बड़ा बदलाव, इस बॉलर को पहली बार मिला मौका

Thu, 12 Nov 2026 10:11 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वेलिंगटन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वेलिंगटन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 12 Nov 2026 10:11 AM IST
सार

भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के आखिरी दो मुकाबलों के लिए न्यूजीलैंड ने टीम में बदलाव किया है। 31 वर्षीय तेज गेंदबाज ब्रेट रैंडेल को पहली बार अंतरराष्ट्रीय टीम में जगह मिली है, जबकि जोश क्लार्कसन की वापसी हुई है। भारत पांच मैचों की सीरीज में फिलहाल 2-0 से आगे है।

विज्ञापन
Brett Randell Earns Maiden New Zealand Call-Up for India ODIs, Josh Clarkson Recalled
ब्रेट रैंडेल - फोटो : IANS

विस्तार

भारत के खिलाफ जारी वनडे सीरीज के बीच न्यूजीलैंड ने अपनी टीम में बदलाव किया है। तेज गेंदबाज ब्रेट रैंडेल को पहली बार न्यूजीलैंड की राष्ट्रीय टीम में जगह मिली है। उन्हें भारत के खिलाफ चौथे और पांचवें वनडे के लिए टीम में शामिल किया गया है। न्यूजीलैंड क्रिकेट ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी। 31 वर्षीय रैंडेल दाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं और घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन करते रहे हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

ब्रेट रैंडेल को पहली बार मिला अंतरराष्ट्रीय बुलावा
ब्रेट रैंडेल के पास पेशेवर क्रिकेट में 145 मैचों का अनुभव है। इसमें न्यूजीलैंड ए की ओर से खेले गए पांच मुकाबले भी शामिल हैं। वह हाल ही में इंग्लैंड में डर्बीशायर की ओर से काउंटी चैंपियनशिप में खेलकर लौटे हैं। न्यूजीलैंड के मुख्य कोच रॉब वाल्टर ने रैंडेल को पहली बार अंतरराष्ट्रीय टीम में चुने जाने पर बधाई दी। उन्होंने कहा, 'जब किसी खिलाड़ी को पहली बार अंतरराष्ट्रीय टीम में जगह मिलती है तो यह हमेशा उसके लिए खास पल होता है। हम ब्रेट के लिए बहुत खुश हैं। वह लंबे समय से घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और इस मौके के हकदार हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

जोश क्लार्कसन की भी टीम में वापसी
न्यूजीलैंड ने जोश क्लार्कसन को भी टीम में वापस बुलाया है। वह अब तक छह वनडे मुकाबलों में न्यूजीलैंड का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। उन्होंने अपना पिछला अंतरराष्ट्रीय मुकाबला इस साल अप्रैल में बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज के पांचवें और आखिरी वनडे में खेला था। वाल्टर ने टीम में हुए बदलावों को लेकर कहा, 'इस सीरीज के दौरान टीम में कुछ बदलाव हुए हैं। ऐसे में हम खुशकिस्मत हैं कि ब्रेट और जोश को टीम में शामिल कर सकते हैं।'

न्यूजीलैंड के कोचिंग स्टाफ में भी बदलाव
आखिरी दो वनडे के लिए न्यूजीलैंड के कोचिंग स्टाफ में भी बदलाव किया गया है। मिच रेनविक और स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग कोच कोरी माइल्स, रॉब वाल्टर और मार्टिन गप्टिल के साथ टीम से जुड़ेंगे। वहीं, न्यूजीलैंड के गेंदबाजी कोच जैकब ओरम, बल्लेबाजी कोच ल्यूक रोंची और स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग कोच क्रिस डोनाल्डसन टेस्ट सीरीज की तैयारियों के लिए वेलिंगटन लौट गए हैं।

विज्ञापन

भारत सीरीज में 2-0 से आगे
पांच मैचों की वनडे सीरीज में भारतीय टीम फिलहाल 2-0 से आगे है। चौथा मुकाबला शुक्रवार को माउंट माउंगानुई के बे ओवल में खेला जाना है। सीरीज का पांचवां और आखिरी वनडे रविवार को इसी मैदान पर होगा। चौथे मुकाबले में बारिश या खराब मौसम के कारण एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी थी।

न्यूजीलैंड की अपडेटेड वनडे टीम

चौथे वनडे के लिए

पांचवें वनडे के लिए

मिचेल सैंटनर (कप्तान)

मिचेल सैंटनर (कप्तान)

फिन एलन

फिन एलन

माइकल ब्रेसवेल

माइकल ब्रेसवेल

क्रिस्टियन क्लार्क

क्रिस्टियन क्लार्क

जैकब डफी

जोश क्लार्कसन

मैट फिशर

जैकब डफी

डीन फॉक्सक्रॉफ्ट

मैट फिशर

मिच हे

डीन फॉक्सक्रॉफ्ट

मैट हेनरी

मिच हे

काइल जैमीसन

निक केली

निक केली

ब्रेट रैंडेल

ब्रेट रैंडेल

टिम साइफर्ट

टिम साइफर्ट

ब्लेयर टिकनर

विल यंग

विल यंग

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed