सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   CK Nayudu Trophy: Bihar's challenge against Mumbai, second day's play ends, Mumbai leads by 272 runs

CK Nayudu Trophy: मुंबई के खिलाफ बिहार की चुनौती, दूसरे दिन का खेल समाप्त, मुंबई को 272 रनों की बढ़त

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना/मुंबई Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 26 Jan 2025 09:06 PM IST
विज्ञापन
सार

CK Nayudu Trophy News: मुंबई के सचिन तेंदुलकर जिमखाना कांदिवली में बिहार और मुंबई के बीच रोमांचक मुकाबला खेला जा रहा है। जहां बिहार के कई खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। लेकिन मुंबई ने दूसरे दिन रोमांचक चुनौती दे अच्छी बढ़त बना ली। पढ़ें पूरी खबर...।

CK Nayudu Trophy: Bihar's challenge against Mumbai, second day's play ends, Mumbai leads by 272 runs
खेल के बाद आराम करते खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सी.के. नायडू ट्रॉफी अंडर-23 टूर्नामेंट में बिहार और मुंबई के बीच रोमांचक मुकाबला मुंबई के सचिन तेंदुलकर जिमखाना कांदिवली में खेला जा रहा है। दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक मुंबई ने पांच विकेट के नुकसान पर 536 रन बनाकर 272 रनों की मजबूत बढ़त हासिल कर ली है। 
Trending Videos

 
पहले बल्लेबाजी करते हुए बिहार की टीम ने 63.1 ओवर में 264 रन बनाए। दीपक ने 75 रनों की शानदार पारी खेलते हुए टीम को स्थिरता प्रदान की, जबकि सूरज कश्यप ने 53 रनों का अहम योगदान दिया। इनके अलावा अंकित राय ने 38 और सूरज विजय ने 35 रन बनाकर टीम के स्कोर को मजबूती देने की कोशिश की। हालांकि निचले क्रम के बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सके, जिसके चलते बिहार की टीम 264 रन के स्कोर पर सिमट गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
मुंबई के गेंदबाजों में धनित राउत और अथर्व भोसले ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4-4 विकेट चटकाए। सूर्यांश और हिमांशु ने भी एक-एक विकेट लेकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। 


 
जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई ने शुरुआत में कुछ झटके झेले। मनीष कुमार ने घातक गेंदबाजी करते हुए अंगकृश रघुवंशी (22) और आयुष माथरे (52) के विकेट चटकाए। हालांकि इसके बाद मनन भट ने 105 रनों, सूर्यांश शेडगे 100 रन और अथर्व भोसले ने भी 32 रनों का योगदान दिया। दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक आयुष सचिन वर्तक 32 रन और प्रग्नेश कंपिल्लेवार 177 रन बनाकर क्रीज पर टिके हुए हैं। 
 
बिहार के गेंदबाजों में मनीष कुमार और सूरज विजय ने 2-2 विकेट चटकाए, जबकि सूरज कश्यप को एक विकेट मिला। टीम के गेंदबाजों ने मेहनत की, लेकिन मुंबई के बल्लेबाजों ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया है। 
 
तीसरे दिन बिहार की टीम पर दबाव रहेगा। बिहार टीम मुकाबले में वापसी करने के लिए सधी हुई गेंदबाजी और बेहतरीन रणनीति के साथ मैदान पर उतरेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed