सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2026 PBKS vs GT Result: Punjab Kings vs Gujarat Titans Key Highlights Analysis Result

PBKS vs GT: कूपर कोनोली ने प्रसिद्ध की मेहनत पर फेरा पानी, डेब्यू मैच को बनाया यादगार; पंजाब की जीत में चमके

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुल्लांपुर Published by: Sovit Chaturvedi Updated Tue, 31 Mar 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
सार

PBKS vs GT Highlights IPL 2026: पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस को हराकर आईपीएल 2026 सीजन की जीत से शुरुआत की है। पंजाब के लिए इस मैच में कूपर कोनोली ने शानदार प्रदर्शन किया और नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली।

IPL 2026 PBKS vs GT Result: Punjab Kings vs Gujarat Titans Key Highlights Analysis Result
कूपर कोनोली - फोटो : IANS
विज्ञापन

विस्तार

शीर्ष क्रम के बल्लेबाज कूपर कोनोली के दम पर पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस को तीन विकेट से हराकर जीत से शुरुआत की। गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट पर 162 रन बनाए। जवाब में डेब्यू मैच खेलने वाले कोनोली ने शानदार नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली जिससे पंजाब किंग्स ने 19.1 ओवर में सात विकेट पर 165 रन बनाकर मैच जीता। पंजाब किंग्स की स्थिति एक समय नाजुक हो गई थी, लेकिन कोनोली ने एक छोर से मोर्चा संभाला और टीम को जीत दिलाई।
Trending Videos

अंत तक टिके रहे कोनोली
पंजाब ने इस तरह आईपीएल 2026 सीजन की शुरुआत जीत से की है। पंजाब अगर ये मैच अपने नाम कर सकी तो इसका सबसे ज्यादा श्रेय कोनोली को जाता है जो अंत तक टिके रहे। कोनोली 44 गेंदों पर पांच चौकों और पांच छक्कों की मदद से 72 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं, प्रभसिमरन सिंह ने 37 रन की पारी खेली। गुजरात के लिए प्रसिद्ध कृष्णा ने तीन विकेट झटके, जबकि रबादा, अशोक, राशिद और वाशिंगटन को एक-एक विकेट मिला। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कोनोली-प्रभसिमरन की साझेदारी
लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात ने पंजाब को पहला झटका जल्दी दिया। इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर उतरे प्रियांश आर्या सात रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद कोनोली और प्रभसिमरन सिंह ने दूसरे विकेट के लिए 76 रनों की साझेदारी कर पंजाब को संभाला। राशिद ने हालांकि, प्रभसिमरन को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। मैच में हल्की-हल्की बारिश भी हो रही थी जिस कारण पंजाब ने आक्रामक बल्लेबाजी की। श्रेयस ने भी दो छक्के लगाकर इरादे जाहिर कर दिए। लेकिन प्रसिद्ध कृष्णा ने श्रेयस (18), शशांक सिंह (4) और मार्कस स्टोइनिस (0) को आउट कर पंजाब की पारी लड़खड़ा दी। हालांकि, कोनोली अंत तक टिके रहे और टीम को जीत दिलाकर पवेलियन लौटे। पंजाब के लिए जेवियर बार्टलेट पांच गेंदों पर एक छक्के की मदद से 11 रन बनाकर नाबाद रहे।

अच्छी शुरुआत को आगे नहीं बढ़ा सका गुजरात
इससे पहले, पंजाब ने गुजरात को टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। गुजरात ने शुरुआत अच्छी की, लेकिन टीम इस लय को बरकरार नहीं रख सकी। लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने अपने अनुभव का इस्तेमाल करते हुए मध्य के ओवरों में गुजरात टाइटंस पर दबाव बनाने में मदद की, जबकि विजयकुमार विशाक ने शानदार गेंदबाजी की जिससे गुजरात की टीम बड़ा स्कोर नहीं बना सकी। बल्लेबाजी के इस फीके प्रदर्शन में गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल (27 गेंदों में 39 रन) और जोस बटलर (33 गेंदों में 38 रन) ने योगदान दिया।

विशाक-चहल की शानदार गेंदबाजी
बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद गिल ने बेहतरीन लय में दिख रहे थे, उन्होंने चौकों-छक्कों की झड़ी लगा दी जिससे टीम तीन ओवरों में ही 35 रन तक पहुंच गई। इससे पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर को गेंदबाजी में बदलाव करना पड़ा और उन्होंने लंबे कद के मार्को यानसेन को गेंद सौंपी। इसका उन्हें तुरंत फायदा मिला। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज यानसेन ने साई सुदर्शन (13) को एक गेंद पर ऐसा शॉट खेलने पर मजबूर किया जो सीधे मिड-ऑफ की तरफ़ गया जहां अय्यर ने आसानी से कैच लपक लिया। गुजरात टाइटंस ने पावरप्ले में एक विकेट पर 54 रन बना लिए थे। पंजाब की टीम ने शुरुआती ओवरों में रन लुटाने के बाद बाद के ओवरों में नियंत्रण पा लिया था और अंतत: गुजरात को बड़ा स्कोर बनाने से रोक दिया। पंजाब की ओर से विजयकुमार विशाक ने तीन विकेट, युजवेंद्र चहल ने दो विकेट और मार्को यानसेन ने एक विकेट झटके।

अर्शदीप ने डाला सबसे लंबा ओवर
पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह के नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हो गया। अर्शदीप आईपीएल में सबसे लंबा ओवर डालने वाले गेंदबाजों की सूची में शामिल हो गए। आखिरी ओवर करने आए अर्शदीप सिंह ने 11 गेंदें की क्योंकि उन्होंने इस ओवर में चार वाइड और एक नो बॉल फेंकी। अर्शदीप से पहले मोहम्मद सिराज, तुषार देशपांडे, शार्दुल ठाकुर, संदीप शर्मा और हार्दिक पांड्या भी आईपीएल में एक ओवर में 11 गेंद डाल चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed