IND vs AUS: रोहित शर्मा पर विवादित बयान देने वाली शमा मोहम्मद ने दी जीत की बधाई; कोहली को लेकर भी कही बड़ी बात
कांग्रेस नेता शमा मोहम्मद ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, 'चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार जीत के लिए टीम इंडिया को बधाई। 84 रन बनाने और ICC नॉकआउट टूर्नामेंट में 1000 रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बनने के लिए विराट कोहली को बहुत-बहुत बधाई।'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा पर विवादित बयान देने वाली कांग्रेस नेता शमा मोहम्मद ने मंगलवार को चैंपियंस ट्रॉफी सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया से भारतीय टीम की जीत की सराहना की। साथ ही विराट कोहली की पारी के लिए उन्हें बहुत-बहुत बधाई दी।
एक्स पर एक पोस्ट में शमा ने कहा, 'चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार जीत के लिए टीम इंडिया को बधाई। 84 रन बनाने और ICC नॉकआउट टूर्नामेंट में 1000 रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बनने के लिए विराट कोहली को बहुत-बहुत बधाई।'
#WATCH | Delhi: On team India's victory against Australia in the semi-finals of the ICC Champions Trophy, Congress leader Shama Mohamed says, "I am very happy today that India has won the semi-final match against Australia under the captaincy of Rohit Sharma. I congratulate Virat… pic.twitter.com/UbRi2k3lqs
— ANI (@ANI) March 4, 2025
अब लाहौर के बजाय दुबई में होगा फाइनल
बता दें कि कोहली की 84 रनों की शानदार पारी की बदौलत भारत ने मंगलवार को पहले अंतिम-चार मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को चार विकेट से हराकर अपने पांचवें चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में प्रवेश किया। भारत की जीत के चलते प्रतियोगिता का फाइनल अब लाहौर के बजाय दुबई में होगा, जो रविवार को खेले जाने वाले इस बड़े मुकाबले का मूल मेजबान था। फाइनल में भारत का मुकाबला बुधवार को लाहौर में दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा।
शमा ने रोहित शर्मा को मोटापे के लिए किया था शर्मिंदा
गौरतलब है कि कांग्रेस प्रवक्ता शमा मोहम्मद ने सोमवार को एक पोस्ट कर भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को माटापे के लिए शर्मिंदा किया था। शमा की इस पोस्ट ने बड़ा विवाद खड़ा कर दिया था, जिससे लाखों क्रिकेट प्रशंसक भड़क गए और उनकी अपनी पार्टी और खेल मंत्री मनसुख मंडाविया सहित विभिन्न हलकों से आलोचना झेलनी पड़ी, जिन्होंने इसे 'बेहद शर्मनाक' बताया।
भाजपा नेताओं ने कांग्रेस पर हमला बोला
भाजपा नेताओं ने शमा मोहम्मद द्वारा रोहित शर्मा को निशाना बनाए जाने के बाद कांग्रेस पर हमला किया। सत्तारूढ़ पार्टी के सोशल मीडिया प्रमुख अमित मालवीय ने आरोप लगाया कि यह 'महत्वपूर्ण समय पर टीम के मनोबल को कम करने के लिए पूर्व नियोजित प्रयास' था।
शर्मा पर मोहम्मद की टिप्पणी से कांग्रेस ने खुद को अलग किया
रोहित शर्मा पर मोहम्मद की टिप्पणी से खुद को अलग करते हुए, कांग्रेस ने कहा था कि क्रिकेट के दिग्गज के बारे में शमा की टिप्पणी पार्टी की स्थिति को नहीं दर्शाती है। कांग्रेस ने शमा को भविष्य में अधिक सावधानी बरतने की सलाह दी।
कांग्रेस ने शमा के बयान का नहीं किया समर्थन
कांग्रेस के मीडिया और प्रचार विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने कहा, 'भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस खेल जगत के दिग्गजों के योगदान को सर्वोच्च सम्मान देती है और उनकी विरासत को कमतर आंकने वाले किसी भी बयान का समर्थन नहीं करती है।'
शमा को सोशल मीडिया पोस्ट हटाने को कहा: खेड़ा
पवन खेड़ा ने कहा कि शाम को एक्स से सोशल मीडिया पोस्ट हटाने के लिए कहा गया है। हालांकि, मोहम्मद ने कहा था कि ये उनकी निजी टिप्पणी थी और इसे अनावश्यक रूप से मुद्दा बनाया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें शर्मा पर गर्व है, लेकिन वह केवल उनकी फिटनेस के बारे में बात कर रही थीं।
कंगना रनौत का भी शमा ने साझा किया था पोस्ट
इसके अलावा, सोमवार देर रात शमा मोहम्मद ने अभिनेत्री कंगना रनौत का भी एक पुराना पोस्ट साझा किया, जिसमें उन्होंने किसानों के आंदोलन पर रोहित शर्मा की पोस्ट के लिए उनकी आलोचना की थी।
संबंधित वीडियो