फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   7 strongs player for Australia vs new zealand in world CUP final

महामुकाबले में AUS-NZ के 7-7 मजबूत 'हथियार'

Sun, 29 Mar 2015 08:06 AM IST
Updated Sun, 29 Mar 2015 08:06 AM IST
विज्ञापन
7 strongs player for Australia vs new zealand in world CUP final

ऑस्ट्रेलिया और न्‍यूजीलैंड में से एक ही टीम वर्ल्ड कप 2015 का खिताब उठाएगी। फाइनल मैच के लिए अब महज कुछ घंटे ही शेष रह गए हैं ऐसे में दोनों टीमें अपनी-अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देकर मैच में उतरने का इंतजार कर रही होंगी।

विज्ञापन


न्यूजीलैंड के पूर्व तेज गेंदबाज ज्यौफ एलोट का कहना है कि वर्ल्ड कप में राष्ट्रीय टीम का प्रदर्शन ने गेम के प्रति लोगों का रूझान वापिस आ गया है। सह-मेजबान न्यूजीलैंड ने क्रिकेट प्रेमियों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। टूर्नामेंट से पहले न्यूजीलैंड की ओर किसी का भी ध्यान नहीं गया लेकिन टीम पूरे टूर्नामेंट अब तक अजेय रही। एमसीजी पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रविवार को फाइनल में एक जीत रग्बी प्रेमी इस देश में क्रिकेट की लोकप्रियता एक बार फिर वापस लौटेगी।
विज्ञापन


आइए, जानते हैं कि हर 4 साल बाद होने वाले वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के इस बार के फाइनल में दोनों टीमों की 7-7 ताकतें कौन सी हैं जिसकी बदौलत टीमें खिताब की ओर कदम बढ़ाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

कंगारू अपने इन 7 हथियारों के साथ उतरेंगे फाइनल में

7 strongs player for Australia vs new zealand in world CUP final

फिलहाल वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड ने बेहद शानदार प्रदर्शन कर यहां तक का सफर तय किया। दोनों टीमों में कुछ ऐसे खिलाड़ी भी हैं जो टीम के मैच विनर के रूप में जाने जाते हैं। पहले बात करते हैं मेजबान ऑस्ट्रेलियाई टीम की 7 ताकतों के बारे में।

ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज ऐरोन ‌फिंच भारत के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में अर्धशतकीय पारी खेलकर फॉर्म में वापसी कर चुके हैं ऐसे में वह टीम के लिए खास हथियार बन सकते हैं। उन्होंने टूर्नामेंट में 7 मैचों में एक शतक की मदद से 280 रन बनाए। टूर्नामेंट में उनका उच्चतम स्कोर है 135 रन। औसत : 40.00। शतक/अर्धशतक 1/1।

भारत के खिलाफ मुकाबले में शानदार शतक लगाने वाले युवा बल्लेबाज स्टीवन स्मिथ एक बार फिर बड़ी पारी खेलने को बेकररार होंगे। उन्होंने अब तक खेले 7 मैच में 346 रन बनाए हैं। टूर्नामेंट में उनका उच्चतम स्कोर है 105 रन। औसत : 57.66। शतक/अर्धशतक 1/3।

टीम के सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर भी विस्फोटक पारी खेलने को बेकरार होंगे क्योंकि वह पिछले कई मैच में अपनी छवि के अनुरूप नहीं खेल सके हैं। उन्होंने अब तक खेले 7 मैच में 300 रन बनाए। टूर्नामेंट में उनका उच्चतम स्कोर है 178 रन। औसत : 50.00। शतक/अर्धशतक 1/0।

ग्लेन मैक्सवेल जिन्होंने भारत के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में स्लॉग ओवरों में आतिशी पारी खेलकर टीम को जीत की राह पर ले गए थे वह खिताबी फाइनल में भी धुंआधार पारी खेलने बेताब होंगे। उन्होंने अब तक खेले 6 मैच में 324 रन बनाए। टूर्नामेंट में उनका उच्चतम स्कोर है 102 रन। औसत : 64.80। शतक/अर्धशतक 1/2। साथ ही उन्होंने 5 विकेट भी झटके हैं।

तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क बल्लेबाजी के बाद टीम की गेंदबाजी आक्रमण का सबसे खास हथियार हैं। स्टार्क ने पूरे टूर्नामेंट में खतरनाक गेंदबाजी की है। उन्होंने 7 मैचों में कुल 55.05 ओवर डाले जिसमें वह 20 विकेट झटकने में सफल रहे। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन प्रदर्शन है 28 रन देकर 6 विकेट झटकना, जबकि उनकी इकॉनोमी है 3.65।

आलराउंडर की भूमिका निभाने वाले तेज गेंदबाज मिचेल जॉनसन भी टीम के लिए उपयोगी हो सकते हैं। टूर्नामेंट के शुरुआत में कुछ खास नहीं कर सके जॉनसन ने भारत के खिलाफ उम्दा प्रदर्शन कर लय में वापसी कर ली है। उन्होंने 7 मैचों में कुल 54.3 ओवर डाले जिसमें वह 12 विकेट झटकने में सफल रहे। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन प्रदर्शन है 22 रन देकर 4 विकेट झटकना, जबकि उनकी इकॉनोमी है 5.43।

ऑस्ट्रेलियाई टीम में एक अन्य तेज गेंदबाज जोश हैजलवुड भी अपने साथियों का भरपूर साथ दे रहे हैं। हैजलवडु भी कीवी बल्लेबाजों पर अंकुश लगा सकते हैं। उन्होंने 4 मैचों में कुल 34.5 ओवर डाले जिसमें वह 7 विकेट झटकने में सफल रहे। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन प्रदर्शन है 35 रन देकर 4 विकेट झटकना, जबकि उनकी इकॉनोमी है 4.19।

ये 7 धुरंधर दिलाएंगे न्यूजीलैंड को वर्ल्ड कप

7 strongs player for Australia vs new zealand in world CUP final

ऑस्ट्रेलिया की तुलना में न्‍यूजीलैंड का प्रदर्शन ज्यादा शानदार रहा है अब तक। टूर्नामेंट में सेमीफाइनल तक उसे कोई भी टीम हरा नहीं सकी है। लगातार 8 मैच जीत चुकी कीवी टीम टूर्नामेंट में नौंवीं जीत के लिए अपने 7 मैच जीताऊ खिलाड़ियों के भरोसे रहेगी जिन्होंने उसे यहां तक पहुंचाया है।

टीम के सलामी बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल जिन्होंने क्वार्टर फाइनल में वेस्टइंडीज के खिलाफ दोहरा शतक लगाकर अपनी गहरी छाप छोड़ चुके हैं। फाइनल में भी वह बड़ी पारी खेलना चाहेंगे। उन्होंने अब तक खेले 8 मैच में 532 रन बनाए। टूर्नामेंट में उनका उच्चतम स्कोर है नाबाद 237 रन। औसत : 76.00। शतक/अर्धशतक 2/1।

कप्तान और सलामी बल्लेबाज ब्रैंडन मैकुलम शुरुआत में ही जिस तरह की विस्फोटक बल्लेबाजी कर विपक्षी गेंदबाजों की हवा निकाल देते हैं, वह वही पारी इस मैच में भी खेलना चाहेंगे। उन्होंने अब तक खेले 8 मैच में 328 रन बनाए। टूर्नामेंट में उनका उच्चतम स्कोर है 77 रन। औसत : 41.00। शतक/अर्धशतक 0/4।

मध्य क्रम के बल्लेबाज कोरी एंडरसन टीम को शीर्ष क्रम के बाद टीम को मजबूती दे सकते हैं। उन्होंने अब तक खेले 7 मैच में 321 रन बनाए। टूर्नामेंट में उनका उच्चतम स्कोर है 75 रन। औसत : 38.50। शतक/अर्धशतक 0/2।

ग्रांट इलियट, इस बल्लेबाज को कौन भूल सकता है। इसी बल्लेबाज की साहसिक पारी की बदौलत ही न्यूजीलैंड की टीम फाइनल खेल रही है। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ करिश्माई पारी खेली और मैच खत्म होने से एक गेंद पहले ही छक्‍का लगाकर न्यूजीलैंड को फाइनल का टिकट दिला दिया। उन्होंने अब तक खेले 7 मैच में 227 रन बनाए। टूर्नामेंट में उनका उच्चतम स्कोर है नाबाद 84 रन। औसत : 37.83। शतक/अर्धशतक 0/1।

न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट जो टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने हुए हैं, उन्होंने अब तक लाजवाब प्रदर्शन किया है। टीम की जीत में उनकी गेंदबाजी का भी कमाल रहा है। उन्होंने 8 मैचों में कुल 75 ओवर डाले जिसमें वह 21 विकेट झटकने में सफल रहे। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन प्रदर्शन है 27 रन देकर 5 विकेट झटकना, जबकि उनकी इकॉनोमी है 4.41।

ट्रेंट बोल्ट का बखूबी साथ देने वाले तेज गेंदबाज टिम साउदी भी इस मैच में टीम के खेवनहार बन सकते हैं। उन्होंने 8 मैचों में कुल 73 ओवर डाले जिसमें वह 15 विकेट झटकने में सफल रहे। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन प्रदर्शन है 33 रन देकर 7 विकेट झटकना, जबकि उनकी इकॉनोमी है 5.57।

टीम टीम का अंतिम मौकों पर अनुभवी फिरकी गेंदबाज डेनियल विटोरी का शामिल करना फायदेमंद रहा। विटोरी ने अब तक के खेले से सभी को प्रभावित किया है। उन्होंने 8 मैचों में कुल 70.5 ओवर डाले जिसमें वह 15 विकेट झटकने में सफल रहे। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन प्रदर्शन है 18 रन देकर 4 विकेट झटकना, जबकि उनकी इकॉनोमी है 3.98।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed