फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   83 Movie Srikkanth dances with Ranveer Singh on Bijli Bijli song Mohinder Amarnath gives his lucky charm to Saqib Saleem watch video
IND 1st Inning
416/6 (107.3 ov)
Dhruv Jurel 43(63)*
Manav Suthar 13 (29)
Day 2 - Session 3, India elected to bat

83 Movie: श्रीकांत ने रणवीर सिंह के साथ 'बिजली-बिजली' पर किया डांस, मोहिंदर अमरनाथ ने साकिब सलीम को दिया अपना लकी चार्म, वीडियो वायरल

Fri, 24 Dec 2021 11:07 AM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ओम. प्रकाश Updated Fri, 24 Dec 2021 11:07 AM IST
सार

83 मूवी के प्रोमोशन के दौरान एक्टर रणवीर सिंह और श्रीकांत बिजली-बिजली वाले गाने पर डांस करते नजर आए। इसके अलावा मोहिंदर अमरनाथ ने साकिब सलीम को गले लगाया। यह दोनों वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। 

विज्ञापन
83 Movie Srikkanth dances with Ranveer Singh on Bijli Bijli song Mohinder Amarnath gives his lucky charm to Saqib Saleem watch video
83 फिल्म के दौरान श्रीकांत और मोहिंदर अमरनाथ फिल्म के किरदारों के साथ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण अभिनीत नई फिल्म 83 आज सिनेमाघऱों में रिलीज हो रही है। यह फिल्म साल 1983 में भारतीय क्रिकेट टीम के विश्व कप जीतने की कहानी पर आधारित है। कपिल देव की कप्तानी में 1983 में भारत ने पहली बार विश्व कप जीता था। फिल्म 83 के निर्देशक कबीर खान हैं। उन्होंने इस फिल्म के जरिए भारतीय टीम ने किस तरह संघर्ष करते हुए वर्ल्ड कप जीता उसकी कहानी को बखूबी रुपहले पर्दे पर उतारा है। बीते दिनों इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया जिसे लोगों खूब सराहा। फिल्म के ट्रेलर को यूट्यूब पर कई मलियन लोग देख चुके हैं। साल 1983 की भारतीय विश्व कप टीम में शामिल रहे भारत के पूर्व क्रिकेटरों ने भी इस फिल्म को लेकर सराहना कर रहे हैं। कपिल देव की विश्व विजेता टीम के कई सदस्य इन दिनों 83 मूवी के फिल्मी किरदारों के साथ प्रोमोशन के दौरान जश्न मना रहे हैं। जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। 

विज्ञापन


रणवीर सिंह ने श्रीकांत के साथ किया डांस

फिल्म 83 में बॉलीवुड अभिनेत रणवीर सिंह मुख्य भूमिका हैं और वह कपिल देव का किरदार निभा रहे हैं। इन दिनों सोशल मीरडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा जिसमें फिल्म में लीड एक्टर रणवीर सिेंह पूर्व क्रिकेटर श्रीकांत के साथ बिजली-बिजली वाले गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैं। उन्होंने फिल्म के प्रोमोशन के दौरान डांस किया। इस दौरान रणवीर की ऊर्जा देखते ही बन रही हैं। वहीं, श्रीकांत भी इस उम्र में रणवीर के साथ जमकर डांस कर रहे हैं। इस दौरान मदनलाल के किरदार में हार्डी संधू भी उनके साथ ठुमके लगाते नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Pinkvilla (@pinkvilla)



मोहिंदर अमरनाथ से गले मिले साकिब सलीम

भारत को 1983 क्रिकेट विश्व कप जिताने में मोहिंदर अमरनाथ का भी योगदान रहा था। वह उस समय टीम इंडिया के उपकप्तान थे। मूवी 83 में मोहिंदर अमरनाथ की भूमिका साकिब सलीम निभा रहे हैं। साकिब ने बखूबी उनका चित्रण किया है। मोहिंदर अमरनाथ साकिब के इस किरदार से काफी प्रभावित हैं। फिल्म के प्रोमोशन के दौरान वह साकिब सलीम से मिले और उन्हें गले लगा लिया। इस दौरान मोहिंदर अमरनाथ ने साकिब को लाल रुमाल भेंट किया। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Bombay Times (@bombaytimes)



फिल्म के करोड़ों रुपये कमाने की उम्मीद
 
फिल्मी जानकारों का कहना है कि रणवीर सिंह की यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद करोड़ों की कमाई करेगी। बीते कुछ समय में देखा जाए तो रणवीर सिंह की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर हिट रही हैं। इससे पहले उऩकी फिल्म सिंबा, गली ब्वॉय और पद्मावत काफी कमाई करने में सफल रहीं। लोगों का मानना है कि फिल्म पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर अच्छा खासा बिजनेस करेगी। 



 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed