{"_id":"6749c892f8c61d7bed09bd65","slug":"ab-de-villiers-predicts-virat-kohli-will-lead-rcb-in-upcoming-ipl-season-know-details-what-he-said-2024-11-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Virat Kohli: विराट कोहली संभालेंगे RCB की कप्तानी? डिविलियर्स ने दिया जवाब, भुवनेश्वर और हेजलवुड पर भी की बात","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Virat Kohli: विराट कोहली संभालेंगे RCB की कप्तानी? डिविलियर्स ने दिया जवाब, भुवनेश्वर और हेजलवुड पर भी की बात
Fri, 29 Nov 2024 07:28 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Fri, 29 Nov 2024 07:28 PM IST
सार
यल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की कमान संभाल चुके विराट कोहली एक बार फिर टीम की कप्तानी करते दिख सकते हैं। यह दावा दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान एबी डिविलियर्स ने किया है।
विज्ञापन
विराट कोहली
- फोटो : IPL
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की कमान संभाल चुके एक बार फिर टीम की कप्तानी करते दिख सकते हैं। यह दावा दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान एबी डिविलियर्स ने किया है। उनका मानना है कि आगामी सीजन में किंग कोहली आरसीबी का नेतृत्व करते दिख सकते हैं। बता दें कि, आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी से पहले आरसीबी ने फाफ डुप्लेसिस को रिलीज कर दिया था। वहीं, मेगा नीलामी में भी टीम ने उनके लिए आरटीएम का इस्तेमाल नहीं किया। इस स्थिति में टीम को नया कप्तान देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
कोहली के नेतृत्व में आरसीबी ने खेले 143 मैच
किंग कोहली ने नौ संस्करणों तक आरसीबी की कप्तानी की। 2021 में उन्होंने पद से इस्तीफा दिया था। उनकी कप्तानी में आरसीबी ने 2016 में फाइनल तक का सफर तय किया था। हालांकि, सनराइजर्स हैदराबाद से उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। कोहली ने 143 मैचों में आरसीबी की कप्तानी की है। इसमें 66 में जीत और 70 में टीम को शिकस्त मिली है। 2021 में विराट ने पद से इस्तीफा दिया था। उनके बाद टीम की कमान फाफ डुप्लेसिस को सौंपी गई। उनके नेतृत्व में टीम ने 2022 और 2024 में प्लेऑफ में जगह बनाई, लेकिन 2023 में प्लेऑफ से चूक गई थी।

पूर्व कप्तान का बयान
एबी डिविलियर्स ने अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड किए वीडियो में कहा, "मुझे नहीं लगता कि विराट कोहली की कप्तानी की पुष्टि हुई है, लेकिन टीम को देखते हुए वह कप्तान होंगे।" इस दौरान पूर्व खिलाड़ी ने आरसीबी की टीम पर भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि वह फ्रेंचाइजी द्वारा भुवनेश्वर कुमार, जोस हेजलवुड, लुंगी एनगिडी और कुछ अन्य खिलाड़ियों को शामिल किए जाने से खुश हैं।
उन्होंने कहा, "हमने भुवनेश्वर कुमार को लिया, जोश हेजलवुड से खुश हूं। हमने यहां-वहां कुछ मौके गंवाए। रबाडा करीब थे, लेकिन कम से कम हमें लुंगी एनगिडी मिल गया। वह घातक गेंदबाजी में माहिर हैं, अगर वह फॉर्म में हैं और फिट हैं तो वह उपयोगी साबित हो सकते हैं।"

19 खिलाड़ियों पर आरसीबी ने लगाई बोली
आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी से पहले आरसीबी ने उन्हें रिलीज कर दिया था। फ्रेंचाइजी ने सिर्फ तीन खिलाड़ियों को रिटेन किया था। इनमें विराट कोहली (21 करोड़), रजत पाटीदार (11 करोड़) और यश दयाल (चार करोड़) शामिल हैं। वहीं, मेगा नीलामी में टीम ने 19 अन्य खिलाड़ियों पर बोली लगाई और 82.25 करोड़ रुपये खर्च किए।