{"_id":"6a2829f9b7ba504eb10bfd43","slug":"afghanistan-s-rising-spin-star-am-ghazanfar-praises-rohit-sharma-says-he-learnt-from-rohit-at-mi-alot-2026-06-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs AFG: रोहित शर्मा से मिली सीख को भारत के खिलाफ आजमाएंगे गजनफर, पूर्व भारतीय कप्तान को जमकर सराहा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs AFG: रोहित शर्मा से मिली सीख को भारत के खिलाफ आजमाएंगे गजनफर, पूर्व भारतीय कप्तान को जमकर सराहा
Tue, 09 Jun 2026 08:28 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुल्लांपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुल्लांपुर
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Tue, 09 Jun 2026 08:28 PM IST
सार
भारत और अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच खत्म हो चुका है। अब दोनों टीमें तीन मैचों की वनडे सीरीज में एक दूसरे का सामना करेंगी। वनडे सीरीज से पहले अफगानिस्तान के स्टार स्पिनर एएम गजनफर ने कहा कि वह मुंबई इंडियंस में रोहित शर्मा से मिली सीख को भारत के खिलाफ आजमाएंगे।
विज्ञापन
रोहित शर्मा
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुंबई इंडियंस की टीम में खेलते हुए रोहित शर्मा को करीब से देखने के बाद अफगानिस्तान के उभरते स्पिनर एएम गजनफर आगामी वनडे सीरीज में भारत के दिग्गज बल्लेबाजों के सामने उन सीखों को आजमाने के लिए उत्सुक हैं। अफगानिस्तान के सबसे होनहार खिलाड़ियों में से एक माने जाने वाले 19 वर्षीय ऑफ स्पिनर ने माना कि आईपीएल के अभ्यास सत्र में रोहित को लगातार गेंदबाजी करने का मौका मिलने से उन्हें दुनिया के बेहतरीन बल्लेबाजों का सामना करने की चुनौतियों और बारीकियों को समझने का शानदार अवसर मिला। उन्होंने बताया कि आईपीएल के दौरान रोहित शर्मा ने उन्हें व्यक्तिगत रूप से मार्गदर्शन भी दिया था।
विज्ञापन
गजनफर बोले- रोहित का आभारी हूं
गजनफर ने तीन मैचों की वनडे सीरीज से पहले कहा, रोहित भाई एक महान खिलाड़ी हैं और बहुत अच्छे बल्लेबाज हैं। वह पारी की शुरुआत करते हैं और हम नई गेंद से गेंदबाजी करते हैं। उनसे जो भी हमने सीखा है, उसे अपने फायदे के लिए इस्तेमाल करेंगे और देखेंगे कि आगे क्या होता है। एक बार जब मैं बल्लेबाजी कर रहा था, तो उन्होंने मुझे कुछ सुझाव दिए। मैंने उनकी बातों की बहुत सराहना की और मैं उनका आभारी हूं।

बुमराह-सूर्यकुमार के साथ बिताए समय को उपयोगी बताया
मुंबई इंडियंस के ड्रेसिंग रूम में जसप्रीत बुमराह, सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा जैसे खिलाड़ियों के साथ समय बिताने को उन्होंने अपने करियर के लिए बेहद उपयोगी बताया। उन्होंने कहा, आईपीएल में आपको बेहतरीन खिलाड़ी और शानदार कोचिंग दोनों मिलते हैं। उनके साथ मैच खेलना और ड्रेसिंग रूम साझा करना मेरे लिए बहुत सीखने वाला अनुभव रहा। क्रिकेट लगातार सीखने का खेल है और मैं आगे भी सीखते रहना चाहता हूं।
अफगानिस्तान टीम की तैयारी पर गजनफर ने कहा कि आईपीएल के कारण भले ही कई खिलाड़ी फ्रेंचाइजी क्रिकेट में व्यस्त रहे, लेकिन टीम ने तैयारी में कोई कमी नहीं छोड़ी। उन्होंने कहा, आईपीएल हमारे लिए बहुत अच्छा रहा। यहां बहुत गर्मी है और हम परिस्थितियों के अनुसार ढल चुके हैं। यहां आने से पहले हमारी टीम ने काबुल में एक महीने का शिविर लगाया था। हम पिच और मौसम के अनुसार खुद को ढाल चुके हैं और खिलाड़ी जोश से भरे हुए हैं।
अफगानिस्तान क्रिकेट में बढ़ती प्रतिस्पर्धा पर उन्होंने कहा कि अब घरेलू स्तर से सीधे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट तक पहुंचना पहले की तुलना में अधिक कठिन हो गया है, लेकिन सही तैयारी और मेहनत से सफलता संभव है। युवा खिलाड़ियों के लिए राशिद खान और मोहम्मद नबी आदर्श रहे हैं, लेकिन गजनफर के लिए किसी खिलाड़ी से ज्यादा पूरी अफगानिस्तान टीम प्रेरणा रही है।