{"_id":"6af490a34dfc6434a00ad5d0","slug":"afghanistan-u19-vs-india-u19-semi-final-2-asia-cup-2026-team-news-and-live-streaming-details-2026-11-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अंडर-19 एशिया कप: भारत का सेमीफाइनल में अफगानिस्तान से होगा सामना, आर्यवीर पर होंगी नजरें; कितने बजे होगा मैच?","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
अंडर-19 एशिया कप: भारत का सेमीफाइनल में अफगानिस्तान से होगा सामना, आर्यवीर पर होंगी नजरें; कितने बजे होगा मैच?
Thu, 12 Nov 2026 06:09 AM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अल अमेरात
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अल अमेरात
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Thu, 12 Nov 2026 06:09 AM IST
सार
भारत और अफगानिस्तान के बीच गुरुवार को अंडर-19 एशिया कप का सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाएगा। भारतीय टीम फाइनल में पहुंचने से एक कदम दूर है। दोनों टीमों के बीच ये मैच ओमान के अल अमेरात में भारतीय समयानुसार सुबह 10:30 बजे से खेला जाएगा।
विज्ञापन
अंडर-19 एशिया कप
- फोटो : BCCI
विस्तार
पिछले मैच में शतक ठोककर सुर्खियां बटोरने वाले आर्यवीर सहवाग अफगानिस्तान के खिलाफ गुरुवार को होने वाले पुरुषों के अंडर-19 एशिया कप सेमीफाइनल में आकर्षण का केंद्र होंगे। पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। उन्होंने ग्रुप ए के अपने आखिरी मैच में यूएई के खिलाफ 168 गेंद पर 160 रन बनाए और इस तरह से भारत को 70 रन से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन
Trending Videos
टूर्नामेंट में कैसा रहा है आर्यवीर का प्रदर्शन
आर्यवीर ने अभी तक तीन पारियों में नाबाद 70, 22 और 160 रन बनाए हैं। इस तरह से वह अभी तक 252 रन बना चुके हैं। भारत ने ग्रुप चरण में नेपाल और यूएई को हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की लेकिन उसे अपने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से तीन विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। आर्यवीर के अलावा अर्जुन राजपूत ने भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ 107 रन बनाए। तेज गेंदबाज ईशान सूद और बाएं हाथ के स्पिनर मनल चौहान ने भी शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने क्रमशः आठ और पांच विकेट लिए हैं। भारत को ग्रुप बी में शीर्ष पर रहे अफगानिस्तान के खिलाफ इन दोनों से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी।
अफगानिस्तान के लिए बल्लेबाजी में फैसल रहीमी और सुभान जखैल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जबकि नूर अली 13 विकेट लेकर सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज साबित हुए हैं। आमिर हमजा ने भी पांच विकेट लिए हैं। नेपाल के खिलाफ जीत में भारत के गेंदबाजी आक्रमण का अहम योगदान रहा, जिसने विपक्षी टीम को 128 रन पर आउट कर दिया था। इसके बाद कप्तान लक्ष्य रायचंदानी और सहवाग ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत को आसान जीत दिलाई थी। यूएई के खिलाफ भी भारत के बल्लेबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया और आर्यवीर की बड़ी पारी की मदद से सात विकेट पर 309 रन बनाए थे।

भारत ने कितनी बार जीता है एशिया कप
पाकिस्तान के मजबूत गेंदबाजी आक्रमण के सामने हालांकि भारत की बल्लेबाजी कमजोर नजर आई और टीम 208 रन पर आउट हो गई। अफगानिस्तान के दमदार गेंदबाजी आक्रमण के सामने भी भारत के शीर्ष क्रम की कड़ी परीक्षा होगी। भारत ने अंडर-19 एशिया कप रिकॉर्ड आठ बार जीता है, जिसमें एक संयुक्त खिताब भी शामिल है। भारतीय टीम एक बार फिर से फाइनल में पहुंचने के लिए प्रतिबद्ध होगी।

दोनों टीमें:
भारत अंडर-19 टीम: लक्ष्य राजेश रायचंदानी (कप्तान), आर्यवीर सहवाग, वीके विनीत, अर्जुन राजपूत, यशबर्धन चौहान, अन्वय द्रविड़ (विकेटकीपर), मनल चौहान, मोहित उलवा, आर्यन सवसानी, काव्या पटेल, ईशान सूद, यशवीर गौड़, कुशाग्र ओझा, रजत बघेल, शाविन विनोद।
अफगानिस्तान अंडर-19 टीम: अबिदुल्ला नादरजान, फरीदुल्लाह इहसास, सुभान जखैल, नोमान सलारजई (विकेटकीपर), शाह फैसल रहीमी, ताहिर सरवरी, अमीर हमजा, सोहेल खान (कप्तान), मोहम्मद अली, अब्दुल्ला हमदर्द, नूर अली नियाजी, सामी मुबारेज, बिलाल सलीमनखिल, लुत्फुल्लाह मोहम्मदी, इमरान मोहम्मदी, सुभान अली, फरीद जादरान, फैसल मुबारिज, अबिदुल्ला आबिद, हमजा खान अलीखिल।