फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ahead of Australia tour Rohit Sharma trains with Abhishek Nayar at Mumbai's Shivaji Park

Rohit Sharma: ऑस्ट्रेलिया दौरे की तैयारियों में जुटे रोहित शर्मा, मुंबई में अभिषेक नायर के साथ किया अभ्यास

Fri, 10 Oct 2025 07:11 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Fri, 10 Oct 2025 07:11 PM IST
सार

रोहित और नायर का पुराना साथ रहा है। नायर कुछ समय पहले तक भारतीय टीम के बल्लेबाजी कोच भी थे। रोहित टेस्ट और टी20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास ले चुके हैं और सिर्फ वनडे प्रारूप में ही खेलते हैं।

विज्ञापन
Ahead of Australia tour Rohit Sharma trains with Abhishek Nayar at Mumbai's Shivaji Park
रोहित शर्मा - फोटो : Twiiter

विस्तार

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया दौरे की तैयारियों में जुट गए हैं। रोहित ने मुंबई के शिवाजी पार्क में अभिषेक नायर के साथ करीब दो घंटे तक ट्रेनिंग की। रोहित की जगह हाल ही में शुभमन गिल को वनडे टीम की कमान सौंपी गई थी जो 19 अक्तूबर से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में जिम्मेदारी निभाएंगे। रोहित इस सीरीज में पूर्णकालिक बल्लेबाज के तौर पर खेलेंगे।

विज्ञापन

नायर और रोहित का रहा है पुराना साथ
रोहित और नायर का पुराना साथ रहा है। नायर कुछ समय पहले तक भारतीय टीम के बल्लेबाजी कोच भी थे। रोहित टेस्ट और टी20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास ले चुके हैं और सिर्फ वनडे प्रारूप में ही खेलते हैं। रोहित इस सीरीज से मैदान पर वापसी करेंगे। ऑल हार्ट क्रिकेट अकादमी में इस अभ्यास सत्र के दौरान मुंबई के क्रिकेटर अंगकृष रघुवंशी और कुछ अन्य स्थानीय खिलाड़ी मौजूद थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रोहित ने चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में खेला था आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच
38 साल के रोहित ने इस साल न्यूजीलैंड के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में भारत के लिए अपना पिछला मैच खेला था। भारत ने उनकी कप्तानी में 2024 में अमेरिका और वेस्टइंडीज में टी20 विश्व कप जीत के बाद चैंपियंस ट्रॉफी के रूप में लगातार दूसरा आईसीसी खिताब जीता था। रोहित के भविष्य पर लगातार सवाल उठ रहे हैं लेकिन उन्हें पुराने साथी विराट कोहली के साथ ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम में शामिल किया गया है।
विज्ञापन

15 अक्तूबर को टीम से जुड़ेंगे रोहित-कोहली
रोहित और कोहली दोनों पिछले एक साल में टेस्ट और टी20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास ले चुके हैं। रोहित, कोहली और नवनियुक्त वनडे उपकप्तान श्रेयस अय्यर 15 अक्तूबर को दो अलग-अलग समूहों में ऑस्ट्रेलिया रवाना होने से पहले नई दिल्ली में भारतीय टीम से जुड़ेंगे, जो वर्तमान में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में खेल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed