{"_id":"59d9ca574f1c1baf678b4992","slug":"ajinkya-rahane-enjoys-time-off-with-wife-in-seychelles","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"टीम इंडिया से बाहर होने का रहाणे पर नहीं पड़ा फर्क, ऐसे कर रहे हैं एन्जॉय","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
टीम इंडिया से बाहर होने का रहाणे पर नहीं पड़ा फर्क, ऐसे कर रहे हैं एन्जॉय
Sun, 08 Oct 2017 02:53 PM IST
amarujala.com-presented by: मुकेश झा
amarujala.com-presented by: मुकेश झा
Updated Sun, 08 Oct 2017 02:53 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
अजिंक्य रहाणे और राधिका धोपवरकर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चल रहे तीन टी20 सीरीज से बाहर चल रहे टीम इंडिया के बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे इन दिनों अपनी पत्नी राधिका धोपवरकर के साथ दक्षिण अफ्रीका के सिचेल्स में छुट्टियां मना रहे हैं। रहाणे की पत्नी राधिका ने इंस्टाग्राम पर खूबसूरत टापू के साथ एक फोटो शेयर किया है।
2 of 5
अजिंक्य रहाणे
- फोटो : ESPN
दाएं हाथ के बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं। हाल ही में हुए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वन-डे सीरीज में रहाणे ने शिखर धवन की गैरमौजूदगी में लगातार चार अर्धशतक जमाए। पूरी सीरीज में उन्होंने 48.8 की औसत के हिसाब से 244 रन बनाए।
3 of 5
रहाणे और शर्मा
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा के साथ रहाणे ने टीम को एक अच्छी शुरुआत दिलवाई। रोहित ने भी इस सीरीज में 296 रन बनाए। इसके साथ ही रहाणे ने अब तक कुल 20 टी-20 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 20.83 की औसत से 375 रन बनाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अजिंक्य रहाणे
शानदार फॉर्म में चल रहे रहाणे को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरू हो रही टी-20 सीरीज में शामिल नहीं किया गया है। भारतीय टीम में 38 साल के अनुभवी तेज गेंदबाज आशीष नेहरा की वापसी हुई है, जिन्होंने आखिरी इंटरनेशनल टी20 मैच फरवरी में खेला था। इसके अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक को ऋषभ पंत पर तरजीह दी गई है।
विज्ञापन
5 of 5
मालूम हो कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रहे तीन टी20 सीरीज मैच का पहला मुकाबला शनिवार को रांची में खेला गया, जिसमें टीम इंडिया ने मेहमान टीम को 9 विकेट से मात दी। साथ ही सीरीज पर 1-0 से बढ़त बना ली है। वहीं, सीरीज का दूसरा मुकाबला मंगलवार यानी 10 अक्टूबर को गुवाहाटी में खेला जाएगा।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।