फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ajnikya Rahanes goal is to come back into the ODI team

अजिंक्य रहाणे ने फिर ठोका टीम इंडिया में वापसी का दावा, इशारों-इशारों में काफी कुछ कह गए

Thu, 27 Aug 2020 07:48 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Thu, 27 Aug 2020 07:48 PM IST
विज्ञापन
Ajnikya Rahanes goal is to come back into the ODI team
अजिंक्य रहाणे - फोटो : BCCI

अजिंक्य रहाणे को क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप में पारी का आगाज करना पसंद है, लेकिन दिल्ली कैपिटल्स में शीर्ष क्रम में कई बल्लेबाजों की मौजूदगी से भारतीय टेस्ट टीम के उप कप्तान को संयुक्त अरब अमीरात में होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में 'फिनिशर' की भूमिका निभानी पड़ सकती है, जिसके लिए वे पूरी तरह से तैयार हैं।

विज्ञापन


इस साल दिल्ली कैपिटल्स से जुड़ने वाले रहाणे के लिए शीर्ष क्रम में जगह बनाना मुश्किल होगा, क्योंकि टीम में शिखर धवन और पृथ्वी शॉ हैं, जिनके बाद श्रेयस अय्यर, शिमरोन हेटमेयर और ऋषभ पंत बल्लेबाजी के लिए उतर सकते हैं।
विज्ञापन


रहाणे से टीम में अपनी भूमिका के बारे में पूछा गया, उन्होंने कहा, 'मैं नहीं जानता। हमें इंतजार करना होगा क्योंकि अभी हमें अभ्यास सत्र शुरू करना है और तभी इस पर बात होगी। मैंने अपने पूरे करियर के दौरान पारी का आगाज किया और मैंने इसका पूरा लुत्फ उठाया, लेकिन यह पूरी तरह से टीम प्रबंधन पर निर्भर करेगा कि वह टीम में मुझे क्या भूमिका देना चाहते हैं। मैं वह भूमिका शत प्रतिशत निभाऊंगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या टी-20 में फिनिशर की भूमिका उनके अनुकूल होगी, तो रहाणे ने कहा कि वह इसके लिए तैयार हैं। टी-20 क्रिकेट में 196 मैचों में 4988 रन बनाने वाले रहाणे ने कहा, 'अगर मुझे नंबर पांच या छह पर बल्लेबाजी के लिए कहा जाता है तो निश्चित तौर पर ऐसा करना चाहूंगा क्योंकि यह मेरे लिए नई भूमिका होगी और इससे मुझे अपना खेल को विस्तार देने में मदद मिलेगी, इसलिए अगर आप मुझसे पूछते हो तो मेरा जवाब हां होगा, मैं तैयार हूं।'


रहाणे को अब भी पिछले साल विश्व कप में टीम का हिस्सा नहीं बन पाने की निराशा है। उन्होंने कहा, 'मेरा वास्तव में मानना है कि मुझे विश्व कप में नंबर चार बल्लेबाज के तौर पर होना चाहिए था। यह अब अतीत की बात है और लक्ष्य वनडे टीम में वापसी करना और सीमित ओवरों की क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करना है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed