{"_id":"6a3bc9bdbcd77dfefd09dd47","slug":"amar-ujala-samwad-mohammad-kaif-about-vaibhav-suryavanshi-s-future-revealed-who-could-become-next-superstar-2026-06-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Amar Ujala Samwad 2026: वैभव सूर्यवंशी के भविष्य पर क्या बोले मोहम्मद कैफ? बताया कौन बन सकता अगला सुपरस्टार","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Amar Ujala Samwad 2026: वैभव सूर्यवंशी के भविष्य पर क्या बोले मोहम्मद कैफ? बताया कौन बन सकता अगला सुपरस्टार
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Wed, 24 Jun 2026 05:42 PM IST
विज्ञापन
सार
भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने नई बल्लेबाजी सनसनी वैभव सूर्यवंशी के बारे में बात की। कैफ ने अमर उजाला संवाद कार्यक्रम में बताया कि किस तरह वह वैभव की बल्लेबाजी देखकर उनके फैन बन गए।
अमर उजाला संवाद
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
भारत के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ में देहरादून में आयोजित अमर उजाला संवाद कार्यक्रम में शिरकत की। कैफ ने इस दौरान भारतीय टीम और नई बल्लेबाजी सनसनी वैभव सूर्यवंशी पर भी बात की। आकाश चोपड़ा कैफ के साथ मंच पर मौजूद थे। आकाश ने कैफ से पूछा कि वैभव सूर्यवंशी को आप अगले पांच वर्षों में कहां देखते हैं, इस पर उनका जवाब काफी स्पष्ट था।
भारतीय टीम में जगह मिलने का समर्थन किया
वैभव को लेकर कैफ ने कहा, मैं दो नाम लूंगा। जो मौजूदा टीम चल रही है, उसमें से सुपरस्टार बनने की क्षमता रखते हैं, ये दो नाम। वैभव सूर्यवंशी की बात करते हैं तो ये लड़का सुपरस्टार बनेगा। 100 प्रतिशत बनेगा। मैं थोड़ा ओल्डस्कूल हूं। मैं जल्दी किसी खिलाड़ी को टीम इंडिया में देखना नहीं चाहता हूं। लेकिन मैंने जब इस साल वैभव को पहली बार देखा आईपीएल में, राजस्थान का मैच था चेन्नई के खिलाफ और वैभव ने मैट हेनरी को पहली बॉल पर सिक्स मारा। मैट हेनरी वर्ल्ड कप फाइनल खेल कर आ रहे थे और शानदार फॉर्म में भी थे। मैंने बोला इस लड़के को फास्ट ट्रैक करना चाहिए। मैं जल्दी किसी खिलाड़ी को टीम इंडिया में लाने के पक्ष में नहीं हूं। पर वैभव के लिए मैंने वीडियो बना दी। मैंने कहा ये लड़का तैयार है। इसके बाद उन्होंने बुमराह को मारा, भुवनेश्वर कुमार को मारा...रबाडा को भी नहीं छोड़ा। 150 की स्पीड से गेंद आ रही और उसे सामने छक्का मारना...मतलब लड़के में स्पेशन टैलेंट है।
कैफ ने कहा, इसलिए मेरा मानना है कि वैभव को खिलाओ भी और उसे सपोर्ट भी करो। अगर वैभव पांच छह पारियों में खराब भी करते हैं न तो भी उन्हें मौका देना है। ऐसा नहीं कि सुख के हम साथी, दुख में न कोय। ऐसा रिवाज बन गया है हिंदुस्तान में कि दो तीन मैच में फॉर्म खराब हुआ, हटो। नए प्लेयर को ले आया जाता है। मैं समझ सकता हूं कि हमारे पास नए खिलाड़ियों का बहुत बड़ा पूल है। लाइन में लोग लगे हैं। इसलिए दो तीन मैच खराब जाता है किसी खिलाड़ी का तो उसे हटा कर नया ले आते हैं। पर मेरी चयनकर्ताओं से यह विनती है कि आपको उसके साथ खड़ा होना है। ऐसा हुआ है।

वैभव की श्रीलंकाई खिलाड़ियों से लड़ाई पर क्या बोले कैफ
उन्होंने कहा, अभी हाल ही में इंडिया-ए के लिए खेलते हुए वैभव का फॉर्म खराब था। तीन पारियों में उनसे रन नहीं लगे तो लोग कहने लगे, ये इंडिया ए के लिए अच्छा नहीं कर रहा है तो आगे क्या। इसके बाद भाई (वैभव ने) ने लड़ाई भी कर ली। गुस्सा भी दिखा दिया। उसके बाद आता है फाइनल और वैभव ने 29 गेंद में 94 रन बनाए और अकेले दम पर मैच जिता दिया। तो ऐसा बंदा आधे घंटे में मैच का रुख बदल सकता है। इसलिए ऐसे प्लेयर को जबरदस्त बैकिंग चाहिए। खराब समय में उसके कंधे पर हाथ रखकर कहना होगा कि कोई बात नहीं तुम अपना गेम खेलो। पर हां लड़ाई दंगे कम करो, बैट मत दिखाओ, अनुशासन में बने रहो। करना पड़ेगा भाई, बच्चा है, 15 साल का है। हमने तो धोनी, सचिन और द्रविड़ को कैप फेंकते देखा है। धोनी को गुस्से में ग्राउंड में आते देखा है। हमने महान खिलाड़ियों को गुस्से में आपा खोते देखा है। हीट ऑफ द मोमेंट हो जाता है। बड़े खिलाड़ियों ने भी किया है। वैभव ने भी किया है। पर उन्हें समझाओ और उन्हें अपना गेम खेलने की आजादी दो। पर बैट वाली चीज न हो, धक्का नहीं देना चाहिए। क्रिकेट को नियम के अंदर ही खेलना चाहिए।

कैफ ने गिल को जमकर सराहा
कैफ ने कहा, दूसरा खिलाड़ी जो सुपरस्टार बन सकता है वो है शुभमन गिल। लिख लेना आप ये बात कि गिल भविष्य के सुपस्टार बनने जा रहे हैं क्योंकि वैभव का सफर अभी बहुत लंबा है। पर गिल ने दिखा दिया है कि वो ऑल फॉर्मेट प्लेयर हैं। मैं विराट कोहली, सचिन तेंदुलकर जैसे दिग्गजों के साथ उनका नाम जोड़ना चाह रहा हूं। मैंने उनके अंदर रनों की भूख देखी है। दो महीने आईपीएल खेलने के बाद गिल ने अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट में 100 मार दिया। उनके पास मोहलत थी कि वो बोलते कि नहीं मैंने दो महीने आईपीएल खेला है और अब ब्रेक लेता हूं। उनके कंधे में भी चोट है, लेकिन फिर भी खेल रहे हैं। फिटनेस, रन बनाने की भूख, हर फॉर्मेट में स्कोर करना, इसलिए मुझे लगता है कि शुभमन गिल भविष्य के सुपरस्टार हैं। जिस राह पर सचिन निकले थे, जिस राह पर कोहली निकले थे, उसी राह पर गिल भी निकल चुके हैं।