फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

टीम इंडिया के बाद अब IPL में इस टीम को चैंपियन बनाएंगे अनिल कुंबले, जल्द हो सकता है एलान

Wed, 02 Oct 2019 03:13 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Wed, 02 Oct 2019 03:13 PM IST
विज्ञापन
Anil Kumble in Talks With IPL Team KXIP For Head Coach Position
अनिल कुंबले-विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

टीम इंडिया के पूर्व हेड कोच अनिल कुंबले भारतीय टीम से इस्तीफा देने के बाद किसी भी टीम के साथ नहीं जुड़े थे। अब खबर आ रही है कि, वह नई जिम्मेदारी संभालने जा रहे हैं। कुंबले की कार्यकाल के दौरान टीम इंडिया का प्रदर्शन बेहतरीन रहा था। विराट कोहली के साथ मतभेद के बाद उन्होंने भारतीय टीम के कोच पद से इस्तीफा दे दिया था। सूत्रों की माने तो कुंबले आईपीएल में कोच की भूमिका में नजर आएंगे।

Anil Kumble in Talks With IPL Team KXIP For Head Coach Position
पंजाब - फोटो : social media

दरअसल, मुंबई मिरर की रिपोर्ट में बताया गया है कि अनिल कुंबले जल्द ही एक आईपीएल टीम से जुड़ सकते हैं। रिपोर्ट के अनुसार, अनिल कुंबले आईपीएल टीम किंग्स इलेवन पंजाब के हेड कोच बन सकते हैं। अगर सब सही रहा तो फिर आईपीएल 2020 में ही अनिल कुंबले ये जिम्मेदारी संभाल लेंगे।

Anil Kumble in Talks With IPL Team KXIP For Head Coach Position
माइक हेसन

आईपीएल 2019 में किंग्स इलेवन पंजाब के कोच रहे माइक हेसन ने इस टीम का साथ छोड़कर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का दामन थाम लिया है। ऐसे में किंग्स इलेवन पंजाब की टीम नए कोच की तलाश में जुटी है। रिपोर्ट के अनुसार, इस मामले में जल्द ही अंतिम फैसला लेने के लिए फ्रेंचाइजी के बोर्ड मेंबर अगले कुछ ही दिनों में मुंबई में एक बैठक करेंगे। इस दौरान अनिल कुंबले खुद भी फ्रेंचाइजी मालिकों से मिलकर डील को अंतिम रूप दे सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Anil Kumble in Talks With IPL Team KXIP For Head Coach Position
अनिल कुंबले - फोटो : twitter

अनिल कुंबले के अलावा किंग्स इलेवन के कोच बनने की दौड़ में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर माइक हसी, डैरेन लेहमेन और जिम्बाब्वे के पूर्व कप्तान एंडी फ्लावर भी शामिल हैं। हालांकि इस सूची में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज जॉर्ज बैली का नाम भी शामिल है, लेकिन वो हेड कोच के लिए नहीं, बल्कि बैटिंग कोच के लिए है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed