{"_id":"671b6591d40f8c31c2042067","slug":"anil-kumble-suggested-that-virat-kohli-might-have-benefited-from-time-in-domestic-cricket-ahead-of-test-season-2024-10-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs NZ: 'कोहली को पहले घरेलू क्रिकेट खेलना चाहिए था', इस पूर्व भारतीय कोच ने विराट पर दिया बयान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs NZ: 'कोहली को पहले घरेलू क्रिकेट खेलना चाहिए था', इस पूर्व भारतीय कोच ने विराट पर दिया बयान
Fri, 25 Oct 2024 03:03 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Fri, 25 Oct 2024 03:03 PM IST
सार
साल 2021 से स्पिनर्स के खिलाफ कोहली का रिकॉर्ड कुछ खास नहीं रहा है। साल 2021 से एशियाई धरती पर विराट कोहली ने स्पिन के खिलाफ 26 पारियों में 28.85 की औसत से 606 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 49.67 का रहा है।
विज्ञापन
विराट कोहली
- फोटो : BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और कोच अनिल कुंबले का कहना है कि टेस्ट सत्र शुरू होने से पहले भारतीय बल्लेबाज विराट को शायद घरेलू क्रिकेट में खेलना चाहिए था जिससे उन्हें फायदा मिलता। कोहली न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में एक रन बनाकर आउट हुए जिसके बाद कुंबले का यह बयान सामने आया है। मिचेल सैंटनर ने कोहली को क्लीन बोल्ड किया। कोहली एक फ्लाइटेड गेंद पर, जिसे वह फुल टॉस पर खेलना चाहते थे, उनके बल्ले से मिस हुई और वह क्लीन बोल्ड हो गए।
विज्ञापन
भारत को अभी लंबे टेस्ट सत्र में हिस्सा लेना है। न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज 2-0 से जीती थी। भारतीय टीम इसके बाद अगले महीने से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। टेस्ट सत्र से पहले भारत के कुछ खिलाड़ियों ने दलीप ट्रॉफी और ईरानी कप जैसे घरेलू टूर्नामेंट में हिस्सा लिया था, लेकिन कोहली इसमें शामिल नहीं हुए थे।
कुंबले ने कहा, शायद मैच की स्थिति में सिर्फ एक या दो पारियों से मदद मिल सकती थी। वास्तविक खेल में शामिल होना निश्चित रूप से केवल अभ्यास से अधिक फायदेमंद है। अगर उन्हें लगता है कि पहले खेलने से उन्हें फायदा होता और टीम प्रबंधन सहमत होता तो शायद ऐसा होता। हालांकि, मुझे नहीं लगता कि हम इसे स्पिन के खिलाफ उनके संघर्ष के एकमात्र कारण के रूप में देख सकते हैं।

उन्होंने कहा, जब भी वह क्रीज पर आते हैं तो पिच अक्सर स्पिन को मदद करती है, जो एक महत्वपूर्ण कारक है। अपनी पारी की शुरुआत में स्पिन के खिलाफ उनकी चुनौतियां केवल मानसिकता के कारण नहीं थीं, बल्कि स्पिनरों की सहायता करने वाली परिस्थितियों के कारण भी थीं। यहां तक कि आधुनिक समय के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों को भी ये स्थितियां मुश्किल लगती हैं।
साल 2021 से विराट का स्पिन के खिलाफ रिकॉर्ड
साल 2021 से स्पिनर्स के खिलाफ कोहली का रिकॉर्ड कुछ खास नहीं रहा है। साल 2021 से एशियाई धरती पर विराट कोहली ने स्पिन के खिलाफ 26 पारियों में 28.85 की औसत से 606 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 49.67 का रहा है। वह 21 बार आउट भी हुए हैं। इनमें से 10 बार विराट बाएं हाथ के ऑर्थोडॉक्स स्पिनर्स के खिलाफ आउट हुए हैं। बाएं हाथ के ऑर्थोडॉक्स स्पिनर्स के खिलाफ उनका औसत 27.10 का रहा है। साल 2024 में विराट ने अब तक नौ पारियों में 30 के करीब की औसत से 228 रन बनाए हैं। इनमें बस एक अर्धशतक शामिल है। विराट को टेस्ट में आउट करने वाले शीर्ष तीन गेंदबाजों में दो स्पिनर्स हैं।