सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Anjum Chopra has backed India to begin the Women's T20 World Cup in England as one of the favourites

Women's T20 World Cup: भारतीय महिला टीम किस तरह विश्व कप जीतने की है दावेदार? अंजुम चोपड़ा ने बताया कारण

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Tue, 02 Jun 2026 08:54 PM IST
विज्ञापन
सार

भारतीय महिला टीम टी20 विश्व कप में अपना दम दिखाने के लिए तैयार है। टीम के पूर्व खिलाड़ी अंजुम चोपड़ा का मानना है कि भारत इस टूर्नामेंट को जीतने का प्रबल दावेदार है क्योंकि अब इंग्लैंड की परिस्थितियां टीम के लिए अपरिचित नहीं रह गई हैं।

Anjum Chopra has backed India to begin the Women's T20 World Cup in England as one of the favourites
भारतीय महिला टीम - फोटो : BCCI Women
विज्ञापन

विस्तार

पूर्व कप्तान अंजुम चोपड़ा का मानना है कि अब इंग्लैंड की परिस्थितियां किसी तरह से अपरिचित नहीं हैं और भारतीय महिला टीम टी20 विश्व कप में खिताब के प्रबल दावेदार के रूप में शुरुआत करेगी। भारतीय टीम 14 जून को बर्मिंघम में अपने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी। भारत ने पिछले साल वनडे विश्व कप का खिताब जीता था और अब उसकी कोशिश खेल के सबसे छोटे प्रारूप में भी अपना दम दिखाने की होगी।
Trending Videos

चोपड़ा बोलीं- इंग्लैंड की परिस्थितियां अपरिचित नहीं
चोपड़ा ने कहा, इंग्लैंड की परिस्थितियां अपरिचित नहीं हैं। भारतीय टीम में से कुछ या अधिकतर खिलाड़ी पहले भी वहां खेल चुके हैं। कम से कम वर्तमान टीम के प्रमुख खिलाड़ियों को वहां खेलने का अच्छा अनुभव है। नंदिनी शर्मा की बात करें तो वह वहां अच्छा प्रदर्शन कर रही है। श्री चरणी का अपने संक्षिप्त करियर में पिछले 12 महीने में यह इंग्लैंड का दूसरा दौरा है। मेरे लिए भारत प्रबल दावेदार है। निश्चित तौर पर मैं भारतीय टीम को शीर्ष चार में ही नहीं बल्कि शीर्ष दो और फिर शीर्ष पर देखना चाहती हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यस्तिका को लेकर क्या बोलीं चोपड़ा
भारत के लिए टूर्नामेंट से पहले कुछ सकारात्मक पहलू रहे हैं। इनमें विकेटकीपर-बल्लेबाज यस्तिका भाटिया का चोट से उबरने के बाद वापसी करना भी शामिल है। बाएं हाथ की इस बल्लेबाज ने वापसी करते ही तुरंत प्रभाव छोड़ा और इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में 40 गेंद में 54 रन की शानदार पारी खेली। इस मैच में कप्तान हरमनप्रीत कौर को आराम दिया गया था। यास्तिका ने इस तरह से तीसरे नंबर पर अपना मजबूत दावा पेश कर दिया है। जेमिमा रोड्रिग्स को बल्लेबाजी क्रम में नीचे भेजा गया है। ऐसे में चोपड़ा का मानना है कि भारतीय टीम प्रबंधन को अपनी बल्लेबाजी लाइन-अप में अधिक लचीलापन अपनाने की जरूरत हो सकती है।

चोपड़ा ने कहा, यह बहुत अच्छा है कि यास्तिका रन बना रही हैं और उसने पहले टी20 में रन बनाए। हालांकि दूसरे मैच में वह लंबी पारी खेलने से चूक गई। लेकिन इससे यह भी पता चलता है कि यह केवल जेमी, हरमन और यास्तिका के बीच संतुलन बनाने की बात नहीं है। मुझे लगता है कि भारतीय टीम को बल्लेबाजी क्रम में लचीलापन लाने के लिए थोड़ा और खुला दृष्टिकोण अपनाना होगा। 
विज्ञापन

कठिन है ग्रुप चरण की राह
भारत को विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, पाकिस्तान, बांग्लादेश और नीदरलैंड के साथ एक ग्रुप में रखा गया है, जिसमें से शीर्ष पर रहने वाली दो टीम ही सेमीफाइनल में पहुंचेंगी। चोपड़ा ने कहा, पाकिस्तान अभी अच्छी क्रिकेट खेल रहा है और भारत को यह पता नहीं है कि नीदरलैंड की टीम कैसा प्रदर्शन करेगी। इसके अलावा हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि इस ग्रुप में ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका की टीम भी शामिल हैं। केवल दो टीम ही सेमीफाइनल में जगह बनाएंगी, इसलिए आगे बढ़ना आसान नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed