{"_id":"6a1eb3b4375858dc6905447e","slug":"vaibhav-sooryavanshi-reveals-700-run-ipl-goal-after-winning-orange-cap-ipl-2026-2026-06-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Vaibhav Sooryavanshi: फोन के नोट्स में क्या लिखा था वैभव सूर्यवंशी ने? ऑरेंज कैप जीतने के बाद किया बड़ा खुलासा","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
Vaibhav Sooryavanshi: फोन के नोट्स में क्या लिखा था वैभव सूर्यवंशी ने? ऑरेंज कैप जीतने के बाद किया बड़ा खुलासा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Tue, 02 Jun 2026 04:13 PM IST
विज्ञापन
सार
राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने खुलासा किया है कि आईपीएल 2026 शुरू होने से पहले उन्होंने अपने फोन के नोट्स में 700 रन बनाने का लक्ष्य लिखा था। 15 वर्षीय बल्लेबाज ने इस सीजन 776 रन बनाकर ऑरेंज कैप जीती और कई व्यक्तिगत पुरस्कार अपने नाम किए। वैभव ने कहा कि ऑरेंज कैप जीतना कभी उनका सपना था और अब वह अगले सीजन में राजस्थान रॉयल्स को खिताब दिलाने की उम्मीद कर रहे हैं।
वैभव सूर्यवंशी
- फोटो : BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
आईपीएल 2026 में अपने रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन से सुर्खियां बटोरने वाले राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने बताया कि टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही उन्होंने अपने लिए एक बड़ा लक्ष्य तय कर लिया था।
आईपीएल द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जारी वीडियो में वैभव ने कहा, 'असल में, मैंने अपने फोन के नोट्स में लिखा था कि मुझे आईपीएल में 700 रन बनाने हैं। वह आज भी मेरे फोन में मौजूद है। हर मैच के बाद मैं अपना स्कोर और जिस टीम के खिलाफ खेला, उसका नाम नीचे लिखता था। यह मेरा व्यक्तिगत लक्ष्य था और मैं उसे हासिल करने में सफल रहा।'
Trending Videos

रिकॉर्डतोड़ सीजन के साथ जीती ऑरेंज कैप
हालांकि आईपीएल 2026 का खिताब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टाइटंस को हराकर अपने नाम किया, लेकिन पूरे सीजन में सबसे ज्यादा चर्चा वैभव सूर्यवंशी की रही। 15 वर्षीय बल्लेबाज ने 16 मैचों में 776 रन बनाकर ऑरेंज कैप जीती। इसके अलावा उन्हें मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर (एमवीपी), इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन, सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन और सुपर सिक्सेस ऑफ द सीजन के पुरस्कार भी मिले। वैभव ने पूरे सीजन में रिकॉर्ड 72 छक्के लगाए और 237.31 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की।

ऑरेंज कैप जीतना था सपना
वैभव ने कहा कि एक समय ऐसा था जब वह टीवी पर ऑरेंज कैप देखकर सिर्फ उसे छूने का सपना देखते थे। उन्होंने कहा, 'जब मैं टीवी पर मैच देखता था तो किसी खिलाड़ी को ऑरेंज कैप मिलते हुए देखता था। मैं भी सोचता था कि कम से कम एक बार इसे छूकर देखूं कि यह कैसी होती है। लेकिन भगवान ने मेरे लिए यह सब कर दिया। उन्होंने मुझे बहुत आशीर्वाद दिया है और मैं इसके लिए बहुत आभारी हूं। यह मेरे लिए और मेरे परिवार के लिए गर्व का पल है।'

अगले सीजन में खिताब जीतने का लक्ष्य
व्यक्तिगत उपलब्धियों के बावजूद वैभव का ध्यान टीम की सफलता पर भी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि राजस्थान रॉयल्स अगले सीजन में फाइनल तक पहुंचेगी और खिताब जीतेगी। वैभव ने कहा, 'इस साल हमने बहुत अच्छी वापसी की। उम्मीद है कि अगले साल हम फाइनल खेलेंगे और उसे जीतेंगे। व्यक्तिगत रूप से मैं बहुत खुश हूं कि मैंने बहुत कुछ हासिल किया और बहुत कुछ सीखा। मैं कोशिश करूंगा कि इसे अगले साल भी जारी रखूं।'

भारत के लिए लंबे समय तक खेलना चाहते हैं वैभव
युवा बल्लेबाज ने आईपीएल को दुनिया की सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट लीग बताते हुए बीसीसीआई का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, 'मैं पूरे बीसीसीआई का धन्यवाद करना चाहता हूं। बिना किसी संदेह के आईपीएल क्रिकेट की दुनिया की नंबर-1 लीग है। यह युवा खिलाड़ियों और घरेलू क्रिकेटरों के लिए अपनी प्रतिभा दिखाने का बहुत अच्छा मंच है।'
अपने भविष्य के लक्ष्यों के बारे में वैभव ने कहा, 'मैं जितना लंबे समय तक संभव हो आईपीएल खेलना चाहता हूं। मैं लंबे समय तक भारत का प्रतिनिधित्व करना चाहता हूं। मैं अपने और अपने परिवार के लिए बहुत कुछ हासिल करना चाहता हूं। चाहे घरेलू क्रिकेट हो, आईपीएल हो या भारतीय टीम, मैं जिस भी टीम के लिए खेलूं, उसमें योगदान देना चाहता हूं।'