{"_id":"6a1daed49445e30ef3032982","slug":"ipl-2026-final-rcb-batter-tim-david-fined-for-breaching-level-1-of-the-ipl-s-code-of-conduct-2026-06-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL 2026 Final: टिम डेविड पर बड़ी कार्रवाई, मैच फीस का 50% जुर्माना; अगले सीजन के पहले मैच से निलंबित","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2026 Final: टिम डेविड पर बड़ी कार्रवाई, मैच फीस का 50% जुर्माना; अगले सीजन के पहले मैच से निलंबित
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: मयंक त्रिपाठी
Updated Mon, 01 Jun 2026 09:40 PM IST
विज्ञापन
सार
आईपीएल 2026 फाइनल में अंपायर की दिशा में आइस बैग फेंकने के कारण आरसीबी के बल्लेबाज टिम डेविड पर मैच फीस का 50% जुर्माना और दो डिमेरिट अंक लगाए गए। सीजन में कुल पांच डिमेरिट अंक होने के चलते उन्हें आईपीएल 2027 में अपनी टीम के पहले मैच के लिए एक मैच का निलंबन झेलना होगा।
टिम डेविड
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
आईपीएल 2026 के फाइनल मुकाबले में आचार संहिता का उल्लंघन करने पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के बल्लेबाज टिम डेविड के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई है। IPL की ओर से जारी बयान के अनुसार डेविड पर उनकी मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है, साथ ही उन्हें दो डिमेरिट अंक भी दिए गए हैं।
Trending Videos
क्या था मामला?
यह घटना अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए आरसीबी और गुजरात टाइटंस के बीच आईपीएल 2026 फाइनल के दौरान हुई। पहली पारी के 10वें ओवर में विकेट गिरने के बाद टिम डेविड ने गुस्से में एक आइस बैग फेंक दिया, जो अंपायर नितिन मेनन की दिशा में गया। आईपीएल की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.9 के तहत यह अपराध माना गया, जो मैच के दौरान किसी खिलाड़ी, टीम अधिकारी, अंपायर, मैच रेफरी या अन्य व्यक्ति की ओर अनुचित अथवा खतरनाक तरीके से गेंद या क्रिकेट उपकरण फेंकने से संबंधित है।

डेविड ने स्वीकार की गलती
मैच रेफरी जवागल श्रीनाथ द्वारा लगाए गए दंड को टिम डेविड ने स्वीकार कर लिया है। उन्होंने अपने ऊपर लगे आरोप को माना और सजा पर कोई आपत्ति नहीं जताई।
मैच रेफरी जवागल श्रीनाथ द्वारा लगाए गए दंड को टिम डेविड ने स्वीकार कर लिया है। उन्होंने अपने ऊपर लगे आरोप को माना और सजा पर कोई आपत्ति नहीं जताई।
सीजन का तीसरा उल्लंघन
अगले सीजन के पहले मैच से बाहर रहेंगे
आईपीएल के नियमों के अनुसार 5 डिमेरिट अंक होने पर एक मैच का निलंबन लागू होता है। ऐसे में टिम डेविड आईपीएल 2027 में जिस भी फ्रेंचाइजी का प्रतिनिधित्व करेंगे, उसके लिए अपने पहले मैच में नहीं खेल पाएंगे। यदि वह आरसीबी के साथ बने रहते हैं, तो अगले सीजन के शुरुआती मुकाबले से बाहर रहेंगे।
- यह आईपीएल 2026 सीजन में टिम डेविड का तीसरा लेवल-1 अपराध है।
- मैच 20 में पहला उल्लंघन - 1 डिमेरिट अंक
- मैच 54 में दूसरा उल्लंघन - 2 डिमेरिट अंक
- आईपीएल 2026 फाइनल में तीसरा उल्लंघन - 2 डिमेरिट अंक
- इन सभी को मिलाकर डेविड के खाते में अब कुल 5 डिमेरिट अंक हो गए हैं।