सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Vaibhav Sooryavanshi Reveals Test Cricket Ambition After Ashwin's Light-Hearted Tease IPL 2026

IPL 2026: अश्विन ने पूछा- आईपीएल में चौके कम क्यों लगाए? 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने दिया ऐसा जवाब कि सब चौंके

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 02 Jun 2026 08:59 AM IST
विज्ञापन
सार

आईपीएल 2026 में ऑरेंज कैप जीतने वाले वैभव सूर्यवंशी ने रविचंद्रन अश्विन की मजाकिया टिप्पणी का जवाब देते हुए कहा कि वह लाल गेंद से काफी अभ्यास कर चुके हैं और जल्द ही लोग उनके खेल का नया रूप देखेंगे। युवा बल्लेबाज ने टेस्ट क्रिकेट खेलने की अपनी इच्छा भी जताई और कहा कि उनके पिता ने उन्हें सिखाया है कि यही क्रिकेट का सर्वोच्च प्रारूप है।

Vaibhav Sooryavanshi Reveals Test Cricket Ambition After Ashwin's Light-Hearted Tease IPL 2026
अश्विन और वैभव - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने अपने प्रदर्शन से सभी का ध्यान खींचा। टीम भले ही क्वालिफायर-2 तक पहुंचकर खिताब जीतने से चूक गई, लेकिन 15 वर्षीय बल्लेबाज ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 16 मैचों में 776 रन बनाए और ऑरेंज कैप अपने नाम की।
Trending Videos


रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच खेले गए फाइनल के बाद भारत के पूर्व ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन ने मजाकिया अंदाज में कहा कि इस साल वैभव ने लगभग सभी बड़े पुरस्कार जीत लिए, बस सबसे ज्यादा चौके लगाने का अवॉर्ड नहीं जीत पाए। अश्विन की इस टिप्पणी पर वैभव ने संकेत दिया कि वह अब अपने खेल के दूसरे पहलुओं पर भी काम कर रहे हैं और भविष्य में लोग उन्हें अलग अंदाज में बल्लेबाजी करते देखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


लाल गेंद से अभ्यास पर क्या बोले वैभव?
वैभव ने कहा, 'हां, मुझे मैदान पर खेलना होगा क्योंकि अगला असाइनमेंट वनडे प्रारूप में है। मैंने लाल गेंद से काफी अभ्यास किया है, लेकिन किसी ने मुझे ऐसा करते हुए नहीं देखा है। हालांकि, लोग जल्द ही इसे देखेंगे।' युवा बल्लेबाज ने बताया कि टी20 क्रिकेट में उनके आक्रामक खेल को अक्सर गलत तरीके से समझा जाता है। उनका कहना है कि बड़े शॉट खेलने के पीछे मजबूरी नहीं बल्कि आत्मविश्वास है।

उन्होंने कहा, 'लोग सोचते हैं कि मुझे हर गेंद पर शॉट खेलना पसंद है, लेकिन यह टी20 प्रारूप है और कोच मुझे खुलकर खेलने की आजादी देते हैं। मैं गेंद पर इसलिए प्रहार करता हूं क्योंकि मुझे पता होता है कि मैं ऐसा कर सकता हूं, न कि किसी मजबूरी की वजह से।'

टेस्ट क्रिकेट खेलने का सपना
वैभव सूर्यवंशी ने स्पष्ट किया कि उनका अंतिम लक्ष्य भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट खेलना है। उन्होंने बताया कि उनके पिता हमेशा से उन्हें टेस्ट क्रिकेट की अहमियत समझाते रहे हैं। उन्होंने कहा, 'मैं निश्चित रूप से टेस्ट क्रिकेट खेलना चाहता हूं क्योंकि मेरे पिता ने भी मुझे सिखाया है कि यही क्रिकेट का सर्वोच्च प्रारूप है। मैंने यह प्रारूप खेला भी है, लेकिन अभी ज्यादा मैच खेलने का मौका नहीं मिला है। मैंने रणजी ट्रॉफी क्रिकेट खेली, मगर मुझे बहुत अधिक अवसर नहीं मिले और यह मेरे लिए चुनौतीपूर्ण रहा। लेकिन मैं अपने खेल के इस पहलू पर लगातार काम करता रहूंगा।'
विज्ञापन

पुरस्कारों पर रहा वैभव का दबदबा
आईपीएल 2026 के समापन पर वैभव सूर्यवंशी ने पुरस्कारों की झड़ी लगा दी। उन्हें मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर, इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन, सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन, ऑरेंज कैप विजेता और सुपर सिक्सेस ऑफ द सीजन जैसे कई सम्मान मिले। अपने आक्रामक अंदाज और रिकॉर्डतोड़ रन बनाने की क्षमता से प्रभावित करने वाले वैभव अब लाल गेंद के क्रिकेट में भी खुद को साबित करने की तैयारी में जुटे हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed