{"_id":"6a1e5d83754a1047fe0c5694","slug":"vaibhav-sooryavanshi-earned-over-rs-2-5-crore-in-ipl-2026-but-can-t-drive-his-prize-car-yet-2026-06-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आईपीएल के लगातार दो सीजन में जीतीं दो कारें: पर चला नहीं पाएंगे वैभव सूर्यवंशी; इस सीजन कुल कितने रुपये कमाए?","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
आईपीएल के लगातार दो सीजन में जीतीं दो कारें: पर चला नहीं पाएंगे वैभव सूर्यवंशी; इस सीजन कुल कितने रुपये कमाए?
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Tue, 02 Jun 2026 10:05 AM IST
विज्ञापन
सार
आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने अपने प्रदर्शन से कई रिकॉर्ड बनाए और ऑरेंज कैप भी जीती। 15 वर्षीय बल्लेबाज ने सीजन के दौरान पुरस्कार राशि, मैच फीस और अनुबंध राशि मिलाकर 2.5 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की। उन्हें सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन का पुरस्कार जीतने पर टाटा सिएरा कार भी मिली, लेकिन उम्र कम होने के कारण वह फिलहाल उसे खुद नहीं चला सकते।
वैभव सूर्यवंशी
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
आईपीएल 2026 राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के लिए यादगार साबित हुआ। महज 15 साल की उम्र में उन्होंने टूर्नामेंट के सबसे सफल बल्लेबाज के रूप में खुद को स्थापित किया और 776 रन बनाकर ऑरेंज कैप अपने नाम की। राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें मेगा ऑक्शन से पहले 1.10 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा था और इस सीजन भी उनकी रिटेनर राशि इतनी ही रही। हालांकि, यह रकम उनकी कुल कमाई का सिर्फ एक हिस्सा है। शानदार प्रदर्शन के चलते उन्हें सीजन के दौरान कई व्यक्तिगत पुरस्कार और नकद इनाम भी मिले।
Trending Videos
पुरस्कारों से हुई अतिरिक्त कमाई
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले के बाद आयोजित पुरस्कार समारोह में वैभव सूर्यवंशी को कई बड़े सम्मान मिले। उनके नाम पुरस्कार और नकद राशि इस प्रकार रही:
इस तरह सिर्फ सीजन पुरस्कारों के जरिए ही उन्होंने 45 लाख रुपये की अतिरिक्त कमाई की। साथ ही टाटा सिएरा कार भी जीती।

- मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर (MVP): 15 लाख रुपये
- ऑरेंज कैप: 10 लाख रुपये
- सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन: टाटा सिएरा कार
- सुपर सिक्सेस ऑफ द सीजन: 10 लाख रुपये
- इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन: 10 लाख रुपये
इस तरह सिर्फ सीजन पुरस्कारों के जरिए ही उन्होंने 45 लाख रुपये की अतिरिक्त कमाई की। साथ ही टाटा सिएरा कार भी जीती।
विज्ञापन
विज्ञापन
मैच फीस से भी हुई मोटी आय
आईपीएल में खिलाड़ियों को अनुबंध राशि के अलावा मैच फीस भी मिलती है। वैभव ने इस सीजन राजस्थान रॉयल्स के लिए कुल 16 मुकाबले खेले। उन्हें प्रत्येक मैच के लिए 7.5 लाख रुपये मिले। 7.5 लाख रुपये के हिसाब से 16 मैचों की कुल राशि हुई 1.20 करोड़ रुपये। यानी सिर्फ मैच फीस के जरिए ही उनकी कमाई 1.20 करोड़ रुपये तक पहुंच गई।

मैच-दर-मैच पुरस्कारों ने भी बढ़ाई कमाई
वैभव सूर्यवंशी ने पूरे सीजन कई बार व्यक्तिगत मैच पुरस्कार भी जीते। इलेक्ट्रिक स्ट्राइकर ऑफ द मैच, मोस्ट सिक्सेस ऑफ द मैच जैसे पुरस्कारों के लिए खिलाड़ियों को एक-एक लाख रुपये की राशि मिलती है। वैभव ने अपने शानदार बल्लेबाजी अभियान के दौरान ऐसे कई पुरस्कार हासिल किए। हालांकि इन पुरस्कारों की कुल संख्या और सटीक राशि सार्वजनिक नहीं की गई, लेकिन इन्हें जोड़ने के बाद उनकी कुल कमाई 2.50 करोड़ रुपये से अधिक पहुंच गई।

कार जीत ली, लेकिन चला नहीं पाएंगे
आईपीएल 2026 में सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन बनने पर वैभव सूर्यवंशी को टाटा सिएरा कार भी पुरस्कार स्वरूप मिली। पिछले साल भी वैभव सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन रहे थे। तब उन्हें टाटा कर्व मिली थी। दिलचस्प बात यह है कि वह फिलहाल इन दोनों कारों को खुद नहीं चला सकते। इसकी वजह उनकी उम्र है। वैभव अभी सिर्फ 15 साल के हैं और भारतीय कानून के अनुसार उनके पास ड्राइविंग लाइसेंस नहीं हो सकता। ऐसे में कार जीतने के बावजूद वह स्वयं उसे सड़क पर नहीं चला पाएंगे।
भारत में कार, मोटरसाइकिल और अन्य हल्के मोटर वाहन चलाने के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष है, जबकि 18 वर्ष से कम उम्र का व्यक्ति सार्वजनिक सड़कों पर कार नहीं चला सकता। बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस वाहन चलाना कानूनन अपराध है और नाबालिग के वाहन चलाने पर उसके अभिभावकों या वाहन मालिक के खिलाफ भी कार्रवाई की जा सकती है।

वैभव का अद्भुत प्रदर्शन
भले ही उम्र के कारण वैभव को कार चलाने के लिए अभी कुछ साल और इंतजार करना होगा, लेकिन मैदान पर उनकी उपलब्धियां बता रही हैं कि भारतीय क्रिकेट को एक बड़ा सितारा मिल चुका है। 15 वर्ष की उम्र में 776 रन, ऑरेंज कैप और 2.5 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई उनके असाधारण प्रदर्शन की कहानी खुद बयां करती है।