Hindi News
›
Photo Gallery
›
Cricket
›
Five Young Stars Who Stole the Show in IPL 2026, One Earns India Call-Up; See the list
{"_id":"6a1e5615cf844b9001061ec4","slug":"five-young-stars-who-stole-the-show-in-ipl-2026-one-earns-india-call-up-see-the-list-2026-06-02","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IPL 2026: आईपीएल 2026 में किन पांच युवा खिलाड़ियों ने मचाया धमाल? एक को तो आ गया टीम इंडिया से बुलावा, जानें","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
IPL 2026: आईपीएल 2026 में किन पांच युवा खिलाड़ियों ने मचाया धमाल? एक को तो आ गया टीम इंडिया से बुलावा, जानें
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Tue, 02 Jun 2026 09:33 AM IST
सार
आईपीएल 2026 में जहां रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लगातार दूसरी बार खिताब जीता, वहीं कई युवा खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से खास पहचान बनाई। वैभव सूर्यवंशी, साकिब हुसैन, कूपर कोनोली, अंगकृष रघुवंशी और प्रिंस यादव ने बल्ले और गेंद दोनों से प्रभावित किया। इनमें से प्रिंस यादव को शानदार प्रदर्शन के दम पर भारतीय टीम से भी बुलावा मिला।
विज्ञापन
1 of 7
आईपीएल 2026
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
आईपीएल 2026 सिर्फ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लगातार दूसरे खिताब के लिए ही याद नहीं रखा जाएगा, बल्कि उन युवा खिलाड़ियों के लिए भी यादगार रहेगा जिन्होंने पूरे सीजन अपने प्रदर्शन से क्रिकेट प्रेमियों का ध्यान खींचा। किसी ने बल्ले से रन बरसाए तो किसी ने गेंद से विरोधी बल्लेबाजों को परेशान किया।
2 of 7
वैभव सूर्यवंशी
- फोटो : ANI
वैभव सूर्यवंशी ने रिकॉर्ड्स की लगा दी झड़ी
राजस्थान रॉयल्स के 15 वर्षीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस सीजन के सबसे बड़े आकर्षण रहे। युवा बल्लेबाज ने 16 मैचों में 237 के शानदार स्ट्राइक रेट से 776 रन बनाए। उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में 72 छक्के जड़े और आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। वैभव का आक्रामक अंदाज पूरे सीजन चर्चा में रहा।
Trending Videos
3 of 7
साकिब हुसैन
- फोटो : IANS
साकिब हुसैन ने गेंद से बिखेरा जलवा
बिहार के गोपालगंज से आने वाले साकिब हुसैन ने सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हुए अपनी तेज गेंदबाजी से प्रभावित किया। डेब्यू मैच से ही उन्होंने सुर्खियां बटोरनी शुरू कर दी थीं। साकिब ने आईपीएल 2026 में 11 मुकाबले खेले और 15 विकेट हासिल किए। उनकी लगातार प्रभावी गेंदबाजी ने उन्हें उभरते हुए गेंदबाजों की सूची में शामिल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
कूपर कोनोली
- फोटो : IANS
कूपर कोनोली का शानदार आगाज
पंजाब किंग्स के लिए खेलने वाले 22 वर्षीय ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज कूपर कोनोली ने भी इस सीजन अपनी छाप छोड़ी। उन्होंने 14 मैचों में 163 के स्ट्राइक रेट से 491 रन बनाए। कोनोली ने अपने डेब्यू मुकाबले में 44 गेंदों पर 72 रन की शानदार पारी खेली। इसके अलावा वह सीजन में एक शतक लगाने में भी सफल रहे।
विज्ञापन
5 of 7
अंगकृष रघुवंशी
- फोटो : IANS
अंगकृष रघुवंशी ने मुश्किल हालात में दिखाया दम
कोलकाता नाइट राइडर्स का सीजन भले ही उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा, लेकिन अंगकृष रघुवंशी ने लगातार अच्छा प्रदर्शन किया। उन्होंने 13 मुकाबलों में 42 की औसत और 146 के स्ट्राइक रेट से 422 रन बनाए। टीम पर दबाव की परिस्थितियों में भी अंगकृष ने जिम्मेदारी निभाते हुए महत्वपूर्ण पारियां खेलीं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।