सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Lalit Modi Backs Vaibhav Sooryavanshi To Become Bigger Than Hollywood And Bollywood Stars

'यह खिलाड़ी T20 में 200 रन बनाएगा': ललित मोदी ने किसके लिए दिया यह अनुमान? कहा- बॉलीवुड सितारे फीके दिखेंगे

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 02 Jun 2026 03:21 PM IST
विज्ञापन
सार

आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन करने वाले वैभव सूर्यवंशी को लेकर पूर्व आईपीएल चेयरमैन ललित मोदी ने बड़ी भविष्यवाणी की है। उन्होंने कहा कि बिहार के युवा बल्लेबाज एक दिन टी20 क्रिकेट में दोहरा शतक लगाएंगे और दुनिया के सबसे बड़े सुपरस्टार बनेंगे। वहीं, पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने वैभव को विदेशी परिस्थितियों में जल्दबाजी में मौका देने के खिलाफ सलाह दी है।

Lalit Modi Backs Vaibhav Sooryavanshi To Become Bigger Than Hollywood And Bollywood Stars
वैभव सूर्यवंशी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने अपने प्रदर्शन से क्रिकेट जगत का ध्यान अपनी ओर खींचा। 15 वर्षीय बल्लेबाज ने 16 मैचों में 776 रन बनाकर टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी का सम्मान हासिल किया। पूरे सीजन में उनकी विस्फोटक बल्लेबाजी चर्चा का विषय रही और उन्होंने कई व्यक्तिगत पुरस्कार भी अपने नाम किए। अब वैभव के भविष्य को लेकर दुनिया भर से प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। इसी बीच पूर्व आईपीएल चेयरमैन ललित मोदी ने भी युवा बल्लेबाज को लेकर बड़ा बयान दिया है।
Trending Videos

'टी20 में 200 रन बनाएंगे वैभव'
विसडन के साथ बातचीत में ललित मोदी ने वैभव सूर्यवंशी के उज्ज्वल भविष्य की भविष्यवाणी की। उन्होंने कहा, 'मैं उस दिन का इंतजार कर रहा हूं जब वैभव दोहरा शतक बनाएंगे। वैभव 200 रन बनाएंगे, मैं यह वादा करता हूं। बस वैभव से यह कहूंगा कि पैसे को अपने सिर पर मत चढ़ने देना। तुम इस दुनिया के नंबर-एक सुपरस्टार बनोगे, हॉलीवुड और बॉलीवुड के किसी भी सितारे से बड़े।' ललित मोदी का मानना है कि वैभव में असाधारण प्रतिभा है और अगर वह सही दिशा में आगे बढ़ते रहे तो क्रिकेट की दुनिया में नई ऊंचाइयों को छू सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

Lalit Modi Backs Vaibhav Sooryavanshi To Become Bigger Than Hollywood And Bollywood Stars
वैभव सूर्यवंशी - फोटो : IPL
फ्रेंचाइजी क्रिकेट के बढ़ते प्रभाव का किया समर्थन
बातचीत के दौरान ललित मोदी ने उस बहस पर भी अपनी राय रखी, जिसमें कहा जाता है कि युवा खिलाड़ी अब टेस्ट और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की तुलना में फ्रेंचाइजी लीगों को अधिक महत्व देने लगे हैं। उन्होंने कहा, 'बिल्कुल, यह अच्छी बात है। आप मुझसे असहमत हो सकते हैं, लेकिन मुझे इसकी परवाह नहीं है। यही भविष्य है। कोई भी अमेरिका की बास्केटबॉल टीम के लिए खेलने की बात नहीं करता, सभी एनबीए में खेलना चाहते हैं। कोई यह नहीं कहता कि पहले इंग्लैंड के लिए खेलना है और फिर मैनचेस्टर सिटी के लिए। आने वाले समय में यही व्यवस्था होगी। इस सच्चाई को स्वीकार कीजिए।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Karishma Mehta🇮🇳 (@karimehta05)


विज्ञापन

'आईपीएल खिलाड़ी दुनिया पर जाएंगे'
ललित मोदी ने एक और इंटरव्यू में यह भी कहा, 'आप देखेंगे कि आने वाले पांच वर्षों में सिर्फ भारत में नहीं, बल्कि दुनिया के सबसे बड़े स्टार्स में, मेसी से बड़े, रोनाल्डो से बड़े, आईपीएल के खिलाड़ी गिने जाएंगे। वे दुनिया पर अपनी बादशाहत चलाएंगे। वह लाखों-करोड़ों रुपये कमाएंगे।  आईपीएल ने यही दुनिया बनाई है। आप वैभव को देखें, 15 साल का बच्चा क्या बेहतरीन क्रिकेट खेल रहा है और अब वह ग्लोबल स्टार बन चुका है।' आईपीएल 2026 में अपने रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन के बाद वैभव सूर्यवंशी को लेकर उम्मीदें लगातार बढ़ रही हैं। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि भारतीय क्रिकेट का यह युवा सितारा आने वाले वर्षों में किस तरह अपने करियर को आगे बढ़ाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed