{"_id":"6a1eab1d3b35c3b5800f806e","slug":"ind-vs-afg-one-off-test-after-selection-uproar-auqib-nabi-joins-india-s-test-squad-with-a-twist-2026-06-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs AFG: आलोचनाओं के बाद BCCI का बड़ा फैसला, अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच के लिए इस गेंदबाज को किया शामिल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs AFG: आलोचनाओं के बाद BCCI का बड़ा फैसला, अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच के लिए इस गेंदबाज को किया शामिल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Tue, 02 Jun 2026 03:36 PM IST
विज्ञापन
सार
भारत और अफगानिस्तान के बीच छह जून से एकमात्र टेस्ट मैच खेला जाना है। बीसीसीआई ने इससे चार दिन पहले बड़ा फैसला लिया है और आकिब नबी को उन छह गेंदबाजों में जगह दी है जो भारत के नेट सत्र के लिए चुने गए हैं।
आकिब नबी
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
आईपीएल 2026 के बाद अब भारतीय खिलाड़ी राष्ट्रीय टीम की प्रतिबद्धताओं की तैयारी में जुट गए हैं। भारत को छह जून से मुल्लांपुर में अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच खेलना है जिसके लिए टीम घोषित हो चुकी है। इस टीम में रणजी ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन करने वाल जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी डार को शामिल नहीं किया गया था जिसके कारण बोर्ड की काफी आलोचना हुई थी। अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने बड़ा फैसला लिया है और आकिब को उन छह गेंदबाजों में शामिल किया है जो इस मैच के लिए भारत के नेट अभ्यास सत्र के लिए चुने गए हैं।
Trending Videos
जीशान अंसारी को भी मौका
नबी को इस मैच के लिए टेस्ट टीम में नहीं चुने जाने पर चयन समिति को आलोचना का सामना करना पड़ा था। नबी के अलावा आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलने वाले उत्तर प्रदेश के लेग स्पिनर जीशान अंसारी को भी नेट अभ्यास के लिए बुलाया गया है क्योंकि अफगानिस्तान की टीम में कलाई के स्पिनर होने की संभावना है। नेट अभ्यास के लिए जिन अन्य गेंदबाजों को बुलाया गया है उनमें बाएं हाथ के कलाई के स्पिनर शिवांग कुमार, बाएं हाथ के तेज गेंदबाज गुरजपनीत सिंह, आईपीएल की खोज तेज गेंदबाज प्रिंस यादव और ऑफ स्पिनर सारांश जैन शामिल हैं।
बीसीसीआई के एक सूत्र ने कहा, आकिब नबी को भारतीय नेट अभ्यास सत्र में शामिल होने के लिए कहा गया है। आकिब ही नहीं छह अन्य गेंदबाजों को भी नेट अभ्यास के लिए बुलाया गया है। भारतीय टीम के दो प्रमुख तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा सात दिन में आईपीएल के तीन मैच खेलने के कारण नेट अभ्यास में पूरी ताकत नहीं झोंक सकते हैं। बल्लेबाजों को पर्याप्त अभ्यास की जरूरत है।

नबी ने रणजी ट्रॉफी में दिखाया था दम
नबी ने 60 विकेट लेकर जम्मू कश्मीर को रणजी ट्रॉफी चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई थी लेकिन भारतीय टीम में उनके बजाय पंजाब के लंबे कद के तेज गेंदबाज गुरनूर बरार को प्राथमिकता दी गई थी। भारतीय टीम के पहले अभ्यास सत्र में सभी खिलाड़ियों के भाग लेने की उम्मीद है। आईपीएल की उपविजेता गुजरात टाइटंस के सात खिलाड़ी (कप्तान शुभमन गिल, बी साई सुदर्शन, गुरनूर बरार, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, मानव सुथार और वाशिंगटन सुंदर) टेस्ट टीम का हिस्सा हैं।

अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच के लिए भारतीय टीम:
शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल (उपकप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल, नीतीश रेड्डी, ध्रुव जुरेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, मानव सुथार, हर्ष दुबे और गुरनूर बरार।