सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   England squad announced for the first Test against New Zealand, two uncapped players get a chance

ENG Vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम घोषित, दो नए खिलाड़ियों को मिला मौका

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Tue, 02 Jun 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
सार

इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के लिए टीम का एलान कर दिया है। इसमें दो नए चेहरों को मौका दिया गया है, जबकि जैकब बैथेल के भी इस मैच में खेलने की उम्मीद है।

England squad announced for the first Test against New Zealand, two uncapped players get a chance
बेन स्टोक्स - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार

न्यूजीलैंड के खिलाफ गुरुवार से लॉर्ड्स में शुरू होने जा रहे पहले टेस्ट मैच के लिए इंग्लैंड ने 12 सदस्यीय टीम का एलान किया है, जिसमें अनकैप्ड बल्लेबाज एमिलियो गे और तेज गेंदबाज सोनी बेकर को शामिल किया है। 
Trending Videos


इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने कहा, 'डरहम के शीर्ष क्रम के बल्लेबाज एमिलियो गे और हैम्पशायर के तेज गेंदबाज सोनी बेकर, जिन्हें अभी तक टेस्ट कैप नहीं मिली है, इन्हें टीम में शामिल किया गया है। ससेक्स के सीमर ओली रॉबिन्सन फरवरी 2024 के बाद पहली बार इंग्लैंड की टेस्ट टीम में वापसी कर रहे हैं।' टीम में शामिल नए खिलाड़ी डरहम के शीर्ष क्रम के बल्लेबाज गे और हैम्पशायर के तेज गेंदबाज बेकर हैं, जबकि ससेक्स के ओली रॉबिन्सन फरवरी 2024 के बाद पहली बार टेस्ट टीम में वापसी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले मैच में नहीं खेलेंगे आर्चर
आर्चर न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले मैच में नहीं खेलेंगे, जो लगातार छह महीने खेलने के बाद फिलहाल ब्रेक पर हैं। आर्चर अभी बारबाडोस में हैं और पहले टेस्ट मैच के बाद ही इंग्लैंड पहुंचेंगे। वह 17 जून से शुरू होने वाली सीरीज के दूसरे मैच के लिए उपलब्ध हो सकते हैं। इंग्लैंड के हेड कोच ब्रेंडन मैकुलम ने कहा कि इस तेज गेंदबाज के मामले में सावधानी भरा रवैया अपनाया जाएगा। 

मैकुलम ने कहा, हमें जोफ्रा के आकलन की जरूरत है। वह इस समय थोड़ा आराम कर रहे हैं। हमने अतीत में देखा है कि हम जोफ्रा को उनके हाल पर छोड़ सकते हैं, उन्हें अपने खेल पर काम करने दे सकते हैं, और एक तय योजना का पालन करने दे सकते हैं। वह उस योजना का पूरी तरह से पालन करते हुए ही टीम में लौटते हैं। जब हम उनसे मिलेंगे, तभी तय करेंगे कि उनकी स्थिति क्या है और क्या वह दूसरे टेस्ट के लिए उपलब्ध हैं। अगर नहीं, तो हम तीसरे टेस्ट के बारे में सोचेंगे।

लॉर्ड्स में बैथेल के खेलने की उम्मीद
जैकब बेथेल को अंगुली की चोट के कारण बाहर होना पड़ा था। बेथेल ने अपनी अंगुली की चोट के कारण रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम के 2026 सीजन से पहले ही नाम वापस ले लिया था। उनके लॉर्ड्स में खेलने की उम्मीद है। आईपीएल के दौरान ब्रायडन कार्स की कलाई में फ्रैक्चर हो गया था। उन्होंने इंग्लैंड के साथ लॉफबोरो ट्रेनिंग कैंप में हिस्सा लिया था, लेकिन न्यूजीलैंड सीरीज में नहीं खेल सकेंगे। न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के पहले मैच के लिए टीम को 15 सदस्यों से घटाकर 12 कर दिया गया है। इंग्लैंड के स्पिनर शोएब बशीर एशेज सीरीज से बाहर रहने के बाद टीम में वापस आ गए हैं। रॉबिन्सन, गस एटकिंसन और जोश टंग के साथ तेज गेंदबाजी आक्रमण में अतिरिक्त अनुभव प्रदान करेंगे।

पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड की 12 सदस्यीय टीम: बेन स्टोक्स (कप्तान), गस एटकिंसन, सन्नी बेकर, शोएब बशीर, जैकब बेथेल, हैरी ब्रूक, बेन डकेट, एमिलियो गे, ओली रॉबिन्सन, जो रूट, जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), जोश टंग।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed