{"_id":"6020fd95a7ba7d09ff128538","slug":"anushka-sharma-shared-a-selfie-with-funny-caption-on-burp-clothes-hardik-pandya-shared-his-experience","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मां बनने के बाद अनुष्का शर्मा ने शेयर की सेल्फी, पहले पिता बने हार्दिक पांड्या ने मजे ले लिए","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
मां बनने के बाद अनुष्का शर्मा ने शेयर की सेल्फी, पहले पिता बने हार्दिक पांड्या ने मजे ले लिए
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rajeev Rai
Updated Mon, 08 Feb 2021 02:42 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
अनुष्का शर्मा नताशा और हार्दिक पांड्या
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेत्री और भारतीय क्रिकेट कप्तान की पत्नी अनुष्का शर्मा इन दिनों मातृत्व सुख ले रही हैं। फिल्मों से दूर चल रहें अनुष्का इन दिनों पहली बेटी के जन्म के बाद से उसके साथ कीमती समय बिता रही हैं। इसी कड़ी में उन्होंने मां बनने के बाद फैंस के साथ अपनी पहली सेल्फी शेयर की। इसमें वे काफी फिट नजर आ रही हैं।
2 of 4
अनुष्का शर्मा और हार्दिक पांड्या
- फोटो : instagram@anushkasharma
अनुष्का ने इस तस्वीर में कंधे पर बर्प क्लोथ (बच्चों को गोद लेने के दौरान कंधे पर रखा जाने वाला कपड़ा) डाले दिखाई दे रही हैं। उन्होंने कैप्शन में भी इसका जिक्र किया और लिखा, 'मेरी करंट फेवरिट एक्सेसरी- बर्प क्लोथ।' एक दिन पहले शेयर की गई अनुष्का की तस्वीर को फैंस भी काफी पसंद कर रहे हैं, यही कारण है कि इसपर अभी तक 32 लाख से अधिक लाइक आ गए हैं।
3 of 4
अनुष्का शर्मा की पोस्ट पर हार्दिक का कमेंट
- फोटो : इंस्टाग्राम
अनुष्का की तस्वीर पर कमेंट करने वालों में टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या भी रहे। उन्होंने अनुष्का की तस्वीर पर 'बेबी सिटिंग' को लेकर कमेंट किया। हार्दिक ने लिखा तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा, 'सबसे जरूरी चीज।' बता दें कि हार्दिक भी पिछले साल एक बेटे के पिता बने थे और उन्हें बखूबी इस बात का अनुभव है और वे इस जिम्मेदारी को निभा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
अपने बच्चे के साथ पहली बार विराट-अनुष्का
- फोटो : ट्विटर @AnushkaSharma
गौरतलब है कि अनुष्का शर्मा ने पिछले महीने बेटी के नाम को बताते हुए अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर की थी। इसमें उन्होंने लिखा था, 'हम प्यार करते हुए एक साथ रहे, हमारे प्यार और विश्वास को वामिका के आने से एक नया मुकाम मिला है। कुछ ही मिनटों में आंसू, खुशी, चिंता और आनंद, हर एक चीज का एहसास हुआ। हमारी नींद गायब है लेकिन दिल भरा है। आप सभी के प्यार और प्रार्थनाओं के लिए धन्यवाद।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।