फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

WIFE अनुष्का ने कहा- कम ऑन ब्वॉयज और विराट कोहली एंड कंपनी ने मैदान पर मचा दी गदर

Tue, 15 May 2018 08:38 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 15 May 2018 08:38 AM IST
विज्ञापन
Anushka sharma suports husband virat kohli in style before important IPL match
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली के लिए आईपीएल का मौजूदा सीजन कोई खास नहीं रहा। लगातार हार के चलते एक वक्त उनकी टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर नजर आ रही थी। बावजूद इसके आरसीबी और विराट कोहली की फैन फॉलोइंग में कोई कमी नहीं आई। वैसे तो कैप्टन कोहली के खेल की तारीफ करने वालों की कमी नहीं। मगर इस मामले में वाइफ अनुष्का शर्मा हर फैन से आगे निकल जाती है।
Anushka sharma suports husband virat kohli in style before important IPL match
लंबे-समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दिसंबर 2017 में इस लव बर्ड ने शादी कर ली। शादी के बाद विराट का यह पहला आईपीएल था, ऐसे में अनुष्का शर्मा अक्सर स्टेडियम में विराट को सपोर्ट करने पहुंचती रही हैं। अब बॉलीवुड की इस टॉप एक्ट्रेस ने अपने हस्बैंड को मैदान से पहले सोशल मीडिया पर हौसला बढ़ाया।
Anushka sharma suports husband virat kohli in style before important IPL match
अनुष्का शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा 'कम ऑन ब्वॉयज'। इस पोस्ट के साथ अनुष्का शर्मा ने जो टीशर्ट पहनी थी वो बेहद खास है। अनुष्का की इस टी-शर्ट में न सिर्फ विराट कोहली का नाम लिखा हुआ है बल्कि विराट का जर्सी नंबर नजर आ रहा है।
 

 

Come on boys❤️🏏🎈

A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Anushka sharma suports husband virat kohli in style before important IPL match
- फोटो : ipl
18 नंबर विराट कोहली के लिए बेहद खास है. उन्होंने एक बार इसके पीछे का खुलासा करते हुए कहा था कि 18 नंबर मेरे लिए इसलिए खास है क्योंकि इसी दिन मेरे पिता का निधन हुआ था। आपको बता दें कि सोमवार शाम इंदौर में खेले गए मुकाबले में आरसीबी ने किंग्स इलेवन पंजाब को महज 88 रन पर ऑलआउट कर दिया, जिसके बाद विराट कोहली (48) ने पार्थिव पटेल (40) के साथ मिलकर टीम को 10 विकेट से जीत दिलाई।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed