फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL Auction 2021: अर्जुन तेंदुलकर की न्यूनतम कीमत 20 लाख, जानें श्रीसंत-भज्जी और पुजारा का बेस प्राइस

Sat, 06 Feb 2021 09:06 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sat, 06 Feb 2021 09:06 AM IST
विज्ञापन
Arjun Tendulkar enrols into IPL auctions, Shakib Al Hasan, Sreesanth in Know their base price 
अर्जुन तेंदुलकर, श्रीसंत - फोटो : social media

आईपीएल 2021 नीलामी में टीम इंडिया के दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर भी शामिल होंगे। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन का बेस प्राइस 20 लाख रुपये है। वहीं, बैन के बाद क्रिकेट के मैदान पर वापस लौटे तेज गेंदबाज एस श्रीसंत भी इस नीलामी के लिए उपलब्ध रहेंगे। श्रीसंत का बेस प्राइस 75 लाख रुपये है। ऐसे में आइए हम आपको बताते हैं अन्य खिलाड़ियों का बेस प्राइस...


 

Arjun Tendulkar enrols into IPL auctions, Shakib Al Hasan, Sreesanth in Know their base price 
आईपीएल - फोटो : social media

दरअसल, आईपीएल 2021 की नीलामी में शामिल होने के लिए कुल 1097 खिलाड़ियों ने अपना नामांकन कराया है। इसमें 814 भारतीय और 283 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं। लिस्ट में शामिल होने वाले खिलाड़ियों में 863 अनकैप्ड जबकि 207 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके खिलाड़ी हैं।

Arjun Tendulkar enrols into IPL auctions, Shakib Al Hasan, Sreesanth in Know their base price 
श्रीसंत

इस साल श्रीसंत के साथ बांग्लादेश के ऑलराउंडर शाकिब अल हसन भी इस निलामी के लिए उपलब्ध रहेंगे, जबकि मिचेल स्टार्क और इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान जो रूट ने खुद को इससे दूर रखा है। बता दें कि श्रीसंत के ऊपर लगा प्रतिबंध इस साल सितंबर में समाप्त हो गया था और वह हाल में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेले थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Arjun Tendulkar enrols into IPL auctions, Shakib Al Hasan, Sreesanth in Know their base price 
हरभजन सिंह - फोटो : पीटीआई

शाकिब का बेस प्राइस दो करोड़ रुपये है। दो करोड़ के बेस प्राइस वाले में शाकिब के अलावा 10 और खिलाड़ी हैं। इनमें हरभजन सिंह, ग्लेन मैक्सवेल, केदार जाधव, स्टीव स्मिथ, मोईन अली, सैम बिलिंग्स, लियम प्लंकेट, जेसन रॉय, मार्क वुड और कोलिन इनग्राम शामिल हैं। वहीं, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में दमदार प्रदर्शन करने वाले चेतेश्वर पुजारा और हनुमा विहारी का बेस प्राइस क्रमशः 50 लाख और एक करोड़ रुपये हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed