{"_id":"602152028ebc3e26b41064ea","slug":"ashwin-says-even-when-body-is-not-responding-joy-of-bowling-love-for-my-art-keeps-me-going","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अंग्रेजों के खिलाफ नौ विकेट चटकाने के बाद अश्विन हुए भावुक, कहा- शरीर भले ही साथ ना दे लेकिन...","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
अंग्रेजों के खिलाफ नौ विकेट चटकाने के बाद अश्विन हुए भावुक, कहा- शरीर भले ही साथ ना दे लेकिन...
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Mon, 08 Feb 2021 08:30 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
आर अश्विन
- फोटो : ट्विटर @ICC
Link Copied
इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में नौ विकेट चटकाने वाले टीम इंडिया के अनुभवी गेंद रविचंद्रन अश्विन मैच के बाद मीडिया से बात करते हुए भावुक हो गए। इस दौरान उन्होंने जो कहा वह बयान वाकई दिल छू लेने वाला है।
Trending Videos
2 of 7
अश्विन
- फोटो : ट्विटर @ICC
गेंदबाजों की कब्रगाह पिच पर करीब 73 ओवर डालना आसान नहीं होता। मगर गेंदबाजी से रविचंद्रन अश्विन को इतनी खुशी मिलती है कि वह विषम परिस्थितियों में शरीर पर पड़ने वाले बोझ को भी भूल जाते हैं। दरअसल, चौथे दिन का खेल समाप्त हो जाने के बाद जब वह मीडिया से मुखातिब हुए तो उनसे 'ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी टेस्ट से बाहर रहे' पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'लोग काफी रोचक विश्लेषण करते हैं कि क्या होगा और क्या नहीं लेकिन एक क्रिकेटर के जेहन में यह बात सबसे आखिरी होती है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 7
रविचंद्रन अश्विन
- फोटो : twitter@BCCI
उन्होंने कहा, 'रोज 40 से 45 ओवर डालना और फिर नेट्स पर जाना मेरी क्रिकेट दिनचर्या का हिस्सा है। गेंदबाजी में मुझे इतनी खुशी मिलती है कि कई बार शरीर साथ नहीं देता तो भी मैं गेंदबाजी करता रहता हूं। मुझे इससे इतना प्यार है।'
4 of 7
आर अश्विन
- फोटो : PTI
अश्विन ने भी ईशांत शर्मा की तरह स्वीकार किया कि पिच पूरी तरह से सपाट है और टॉस की भूमिका अहम रही। उन्होंने आगे कहा, 'जब मैने विकेट देखी तो मुझे लगा कि बल्लेबाजी के लिये अच्छी होगी लेकिन दूसरे दिन से बेहतर होती जाएगी। यह वाकई सपाट पिच है और टॉस काफी अहम रहा।'
विज्ञापन
5 of 7
आर अश्विन
- फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने आगे कहा, 'फिर भी मेरा मानना है कि हमने आज अच्छी वापसी की। पांचवें दिन अच्छा खेलने पर हम जीत भी सकते हैं।' बता दें कि अश्विन ने दोनों पारियों में कुल मिलाकर नौ विकेट चटकाए, जिसमें से छह विकेट दूसरी पारी में लिए।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।