फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Asian Games 2026: India Women to Face Japan in Cricket Quarterfinals, Men Get Direct Last-Eight Berth

एशियाई खेल 2026: क्वार्टर फाइनल में जापान से भिड़ेगी भारतीय महिला टीम, पुरुषों को सीधे अंतिम-8 में एंट्री

Thu, 23 Jul 2026 10:11 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Thu, 23 Jul 2026 10:11 PM IST
सार

एशियाई खेल 2026 के क्रिकेट मुकाबलों का ड्रॉ जारी हो गया है। भारतीय महिला टीम अपने खिताब बचाने के अभियान की शुरुआत क्वार्टर फाइनल में मेजबान जापान के खिलाफ करेगी, जबकि पुरुष टीम को शीर्ष वरीयता के आधार पर सीधे अंतिम-8 में जगह मिली है।

विज्ञापन
Asian Games 2026: India Women to Face Japan in Cricket Quarterfinals, Men Get Direct Last-Eight Berth
भारतीय महिला टीम - फोटो : BCCI Women

विस्तार

आइची-नागोया 2026 एशियाई खेलों के क्रिकेट टूर्नामेंट का आधिकारिक ड्रॉ गुरुवार को जारी कर दिया गया। इसके साथ ही मौजूदा चैंपियन भारतीय पुरुष और महिला टीमों के अभियान की तस्वीर साफ हो गई है। भारतीय महिला टीम अपने खिताब बचाने के अभियान की शुरुआत क्वार्टर फाइनल में मेजबान जापान के खिलाफ करेगी, जबकि पुरुष टीम को शीर्ष वरीयता मिलने के कारण सीधे अंतिम-आठ में जगह मिली है।
विज्ञापन

महिला टीम की शुरुआत जापान के खिलाफ
हांगझू 2023 एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली हरमनप्रीत कौर की अगुआई वाली भारतीय महिला टीम क्वार्टर फाइनल में जापान से भिड़ेगी। यदि भारत यह मुकाबला जीतता है तो सेमीफाइनल में उसका सामना बांग्लादेश और चीन के बीच होने वाले मैच की विजेता टीम से होगा। दूसरी ओर श्रीलंका का मुकाबला मलेशिया से और पाकिस्तान की टक्कर थाईलैंड से होगी। इन दोनों मैचों के विजेता दूसरे सेमीफाइनल में आमने-सामने होंगे।

पुरुष टीम को सीधे क्वार्टर फाइनल में जगह
पुरुष वर्ग में भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश को शीर्ष चार वरीयता मिलने के कारण सीधे क्वार्टर फाइनल में प्रवेश मिला है। हालांकि, इन टीमों के प्रतिद्वंद्वियों का फैसला क्वालिफाइंग राउंड के बाद होगा। क्वालिफाइंग चरण के ग्रुप-ए में अफगानिस्तान, जापान और नेपाल को रखा गया है, जबकि ग्रुप-बी में हांगकांग, चीन, मलेशिया और ओमान शामिल हैं। दोनों समूहों की शीर्ष दो टीमें क्वार्टर फाइनल में पहुंचकर वरीयता प्राप्त टीमों से भिड़ेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

17 सितंबर से शुरू होगी क्रिकेट प्रतियोगिता
महिला क्रिकेट प्रतियोगिता 17 से 22 सितंबर तक खेली जाएगी, जबकि पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट 24 सितंबर से 1 अक्टूबर तक आयोजित होगा। सभी मुकाबले टी20 प्रारूप में आइची प्रांत के कोरोगी एथलेटिक पार्क में खेले जाएंगे और उन्हें पूर्ण अंतरराष्ट्रीय (टी20आई) का दर्जा प्राप्त होगा।

हरमनप्रीत और श्रेयस के हाथों में कमान
भारतीय महिला टीम की कप्तानी हरमनप्रीत कौर करेंगी, जबकि स्मृति मंधाना उपकप्तान होंगी। वहीं पुरुष टीम की कमान श्रेयस अय्यर संभालेंगे और तिलक वर्मा उपकप्तान की भूमिका निभाएंगे। 15 सदस्यीय भारतीय पुरुष टीम में युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को भी जगह मिली है।

ओलंपिक वापसी से पहले अहम होगा एशियाई खेल
क्रिकेट चौथी बार एशियाई खेलों का हिस्सा बनेगा। इससे पहले 2010 ग्वांगझू, 2014 इंचियोन और 2023 हांगझू एशियाई खेलों में क्रिकेट खेला गया था। भारत ने पिछली बार पुरुष और महिला दोनों वर्गों में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा था। आइची-नागोया एशियाई खेल इसलिए भी खास माने जा रहे हैं क्योंकि इसके बाद 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक में 128 वर्षों के अंतराल के बाद क्रिकेट की वापसी होने जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed