Hindi News
›
Photo Gallery
›
Cricket
›
Cricket News
›
AUS vs IND Rishabh Pant and Cheteshwar Pujara created new record for highest 4th wicket partnership in 4th innings in australia
{"_id":"5ffbcf4a8ebc3e32f057ed78","slug":"aus-vs-ind-rishabh-pant-and-cheteshwar-pujara-created-new-record-for-highest-4th-wicket-partnership-in-4th-innings-in-australia","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पंत-पुजारा ने मिलकर तोड़ा 72 साल पुराना रिकॉर्ड, ऑस्ट्रेलिया में रचा नया इतिहास","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
पंत-पुजारा ने मिलकर तोड़ा 72 साल पुराना रिकॉर्ड, ऑस्ट्रेलिया में रचा नया इतिहास
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
Published by: Rajeev Rai
Updated Mon, 11 Jan 2021 09:38 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
ऋषभ पंत और पुजारा
- फोटो : twitter@ICC
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी में चल रहा तीसरा टेस्ट मैच रोमांचक हो गया। मैच के आखिरी दिन के दूसरे ही ओवर में रहाणे का विकेट खोने के बाद भारतीय टीम मुश्किलों में फंसती नजर आ रही थी। लेकिन बल्लेबाजी क्रम में ऊपर भेजे गए ऋषभ पंत ने पूरी तरह से भारत को मैच में वापस लाने में सफल रहे। पंत ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए खूब चौके-छक्के जड़े और पुजारा के साथ मिलकर एक नया रिकॉर्ड बना दिया।
2 of 4
ऋषभ पंत और पुजारा
- फोटो : twitter@BCCI
पंत और पुजारा ने भारत की तरफ से ऑस्ट्रेलिया में चौथी पारी में चौथे विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड अपने नाम किया। दोनों ने मिलकर 148 रन जोड़े। दोनों की जोड़ी ने विजय हजारे और रूसी मोदी के 1949 में बनाई गई 139 रनों की साझेदारी वाले रिकॉर्ड ध्वस्त किया।
3 of 4
ऋषभ पंत
- फोटो : twitter@BCCI
पंत और पुजारा की साझेदारी के दौरान बाएं हाथ के ऋषभ जहां आक्रामक मोड में नजर आए वहीं चेतेश्वर ने दूसरे छोर पर संयम से रन बनाए। दोनों मिलकर भारत के चौथी पारी के स्कोर को 250 तक ले गए। इस दौरान टीम इंडिया के दोनों ही बल्लेबाजों ने अपने-अपने अर्धशतक भी पूरे किए। हालांकि नाथन लियोन की एक गेंद पर आगे बढ़कर छक्का मारने की कोशिश में पंत ने अपना विकेट गंवा दिया, वह सिर्फ तीन रन से अपने शतक से भी चूके। आउट होने से पहले विकेटकीपर बल्लेबाज ने 118 गेंदों में 12 चौके और तीन छक्के की मदद से 97 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
चेतेश्वर पुजारा
- फोटो : twitter@BCCI
उधर पंत के आउट होने के बाद पुजारा ने भी अपना गियर बदल लिया और तेजी से रन बनाना शुरू किया। लेकिन टीम के स्कोर में 22 रन के इजाफा के साथ ही पुजारा भी हेजलवुड की अंदर आती गेंद पर बोल्ड होकर पवेलियन लौट गए। आउट होने से पहले उन्होंने 205 गेंदों में महत्वपूर्व 77 रन बनाए।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।