फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कितनी गंभीर है ऋषभ पंत की चोट, जानें दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरेंगे या नहीं?

Sun, 10 Jan 2021 12:58 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी Published by: Rajeev Rai Updated Sun, 10 Jan 2021 12:58 PM IST
विज्ञापन
AUS vs IND Rishabh Pant pratice in net under the constant supervision of the team physio might able to bat on last day
ऋषभ पंत - फोटो : .....

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी में तीसरा टेस्ट मैच जारी है। मौजूदा स्थिति के अनुसार फिलहाल ऑस्ट्रेलियाई टीम का पलड़ा भारी नजर आ रहा है। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पहली पारी में 94 रन की बढ़त के बाद दूसरी पारी में 312 रन के स्कोर पर अपनी पारी घोषित कर भारत के सामने 407 रनों का विशाल लक्ष्य रखा। जवाब में चौथे दिन का खेल खत्म होने पर भारत ने दो विकेट के नुकसान पर 98 रन बना लिए थे। 

AUS vs IND Rishabh Pant pratice in net under the constant supervision of the team physio might able to bat on last day
ऋषभ पंत - फोटो : ट्विटर @BCCI

वैसे भारतीय टीम के आगे फिलहाल विशाल लक्ष्य का पीछा करना और पांचवें दिन को पूरा खेलना जैसी चुनौतियां तो है ही, इसके अलावा उनकी सबसे बड़ी मुश्किल उनके दो मुख्य खिलाड़ियों का चोटिल होना है। जी हां, टीम को इस वक्त अपने बल्लेबाजों से उम्मीदें हैं लेकिन उसके मुख्य ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा चोट की वजह से इस मैच से बाहर हो चुके हैं और विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत भी पूरी तरह से फिट नजर नहीं आ रहे हैं। हालांकि बात करें पंत की तो उन्हें फ्रैक्चर नहीं है और वे बल्लेबाजी करने उतर सकते हैं।

AUS vs IND Rishabh Pant pratice in net under the constant supervision of the team physio might able to bat on last day
ऋषभ पंत

मैच से अलग पंत नेट में अभ्यास करते नजर आए। उन्होंने अपनी कोहनी और बांह पर पट्टे के साथ और उसके बिना बल्लेबाजी की। उन्होंने टीम के फिजियो की देखरेख में एक सत्र बिताया। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि जरुरत पड़ने पर वह टीम की तरफ से मैदान में बल्लेबाजी करने उतर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
AUS vs IND Rishabh Pant pratice in net under the constant supervision of the team physio might able to bat on last day
ऋषभ पंत - फोटो : twitter@BCCI

बता दें कि पंत को तीसरे दिन के खेल के दौरान पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए कमिंस की तेज गेंद बाईं कोहनी में लग गई थी। इसके बाद उन्हें स्कैन के लिए अस्पताल ले जाया गया था। हालांकि बाद में रिपोर्ट में उनका फ्रैक्चर नहीं निकला और उनके खेलने की उम्मीद जगी। उधर दूसरी पारी में पंत की गैरमौजूदगी में ऋद्धिमान साहा ने विकेटकीपिंग का जिम्मा संभाला था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed