ट्रेन में सफर करना हमेशा ही यादगार और मनोरंजक होता है। रेल से सफर करना आमतौर पर हवाई या निजी वाहनों से की गई यात्रा की तुलना में किफायती होता है। रेलवे की ये यात्राएं तब और खास बन जाती हैं, जब ट्रेन खूबसूरत प्राकृतिक नजारों के बीच से गुजरती है। रेलवे से यात्रा के दौरान सुंदर नजारों को निहारने का अनुभव बहुत शानदार होता है। आज हम आपको बताएंगे उन रेलमार्गों के बारे में जहां से ट्रेन के गुजरने की खूबसूरत तस्वीरें देख आप भी कह उठेंगे- वाह! क्या नजारा है...
देश में जब यहां गुजरती हैं ट्रेनें, तो खूबसूरती देख मुंह से निकलता है वाह! क्या नजारा है
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिण पश्चिम रेलवे ने ट्विवटर यूजर अनंत रूपनगुड़ी की एक पोस्ट को रीट्वीट किया। अनंत ने गोवा के एक रेलमार्ग की तस्वीर पोस्ट की। इसमें ट्रेन एक सुरंग से निकलती दिखाई दे रही है।
A splendid view of curving train exiting a tunnel near the famous Dudhsagar waterfalls, #Goa - in the jurisdiction of @SWRRLY
The backdrop is gorgeous with lush green vegetation on one of the steep hills in beautiful Braganza Ghat
Pic courtesy, Adil Shaikh! https://t.co/BnRHozk3r4
इसके अलावा रेलवे ने इनक्रेडिबल इंडिया के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से की गई एक पोस्ट को रीट्वीट किया। इसके कैप्शन में लिखा, दूधसागर वॉटरफॉल के बीच से गुजरने वाली ट्रेन की बेहद खूबसूरत तस्वीर। इस रेल मार्ग से हुबली से गोवा तक की यात्रा किसी जन्नत से कम नहीं है।
दूधसागर वॉटरफॉल के बीच से गुजरने वाली ट्रेन की बेहद खूबसूरत और मन मोह लेने वाली तस्वीर।