सब्सक्राइब करें

VIDEO: वो दो कैच जिनसे पलटा मैच, वरना मैच का नतीजा कुछ और होता!

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी Published by: Rajeev Rai Updated Sun, 29 Nov 2020 05:20 PM IST
विज्ञापन
AUS vs IND: Viral Video Steve Smith and Moises Henriques stunning catch helped australia winning 2nd odi against india
स्टीव स्मिथ - फोटो : Amar Ujala

भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के हाथों दूसरे वनडे में भी हार का सामना करना पड़ा, इसी के साथ मेजबान टीम ने सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली। भारतीय टीम की लगातार दो हार में स्टीव स्मिथ का बड़ा योगदान रहा। पहले मैच की ही तरह उन्होंने दूसरे मैच में भी शतकीय पारी खेली। लेकिन इस मैच में उन्होंने फील्डिंग में भी कमाल किया। स्मिथ ने श्रेयस अय्यर का कठिन कैच पकड़कर मैच का पासा पलट दिया तो वहीं ऑलराउंडर मोइज हेनरिक्स ने विराट का जबरदस्त कैच लपककर भारत को जीत से दूर कर दिया। 

Trending Videos
AUS vs IND: Viral Video Steve Smith and Moises Henriques stunning catch helped australia winning 2nd odi against india
स्टीव स्मिथ - फोटो : Screengrab from twitter video

दरअसल ऑस्ट्रेलिया के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत के श्रेयस अय्यर और विराट कोहली तीसरे विकेट के लिए 93 रन की साझेदारी कर अच्छी लय में नजर आ रहे थे। इस समय ऑस्ट्रेलिया को विकेट की तलाश थी, तभी 24वें ओवर की पहली गेंद पर अय्यर ने मिड विकेट की तरफ हवा में पुल शॉट खेला। लेकिन वहां मौजूद स्टीव स्मिथ ने अपनी दाईं ओर हवा में छलांग लगाकर उनका कैच लपक लिया।  स्मिथ के इस कैच की वजह से अय्यर को 36 गेंदों में 38 रन बनाकर पवेलियन लौटना पड़ा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
AUS vs IND: Viral Video Steve Smith and Moises Henriques stunning catch helped australia winning 2nd odi against india
मोइज हेनरिक्स - फोटो : Screengrab from twitter video

स्मिथ के बाद ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर मोइज हेनरिक्स ने उनसे भी बेहतर और बड़ा कैच पकड़ा। 35वें ओवर की पहली गेंद पर हेनरिक्स ने फॉर्म में दिख रहे विराट कोहली का हैरान करने वाला कैच पकड़ा। हेजलवुड की गेंद पर विराट ने भी मिड विकेट की दिशा में तेज तर्रार पुल शॉट खेला, लेकिन वहां मौजूद हेनरिक्स ने अपनी बाईं तरफ हवा में डाइव लगाते हुए कैच लपक लिया और भारत को बड़ा झटका दे दिया। विराट 87 गेंदों में 89 रन बनाकर पवेलियन लौट गए और मैच भारत की पकड़ से दूर हो गया। 
 

AUS vs IND: Viral Video Steve Smith and Moises Henriques stunning catch helped australia winning 2nd odi against india
विराट कोहली - फोटो : social media

विराट जिस वक्त आउट हुए उस समय वे केएल राहुल के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 72 रन की साझेदारी कर चुके थे। उस समय टीम को 91 गेंदों में 164 रनों की दरकार थी और उसके पास विकेट भी बाकी थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed