{"_id":"65e815335824f742000a07d0","slug":"aus-vs-nz-2nd-test-indian-umpire-nitin-menon-special-achievement-umpire-in-fab-4-kane-williamson-100th-test-2024-03-06","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"AUS vs NZ: दूसरे टेस्ट में भारतीय अंपायर नितिन मेनन हासिल करेंगे खास उपलब्धि, फैब-4 से जुड़ा है मामला, जानें","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
AUS vs NZ: दूसरे टेस्ट में भारतीय अंपायर नितिन मेनन हासिल करेंगे खास उपलब्धि, फैब-4 से जुड़ा है मामला, जानें
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, क्राइस्टचर्च
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Wed, 06 Mar 2024 12:34 PM IST
सार
ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच सीरीज का दूसरा टेस्ट आठ मार्च से क्राइस्टचर्च में खेला जाएगा। यह केन विलियम्सन का 100वां टेस्ट होगा। फैब-4 में विलियम्सन के अलावा विराट कोहली, जो रूट और स्टीव स्मिथ हैं।
ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच आठ मार्च से दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला शुरू होने जा रहा है। क्राइस्टचर्च में खेले जाने वाले इस मैच में भारत के जाने माने अंपायर नितिन मेनन अंपायरिंग करते दिखेंगे। इस मैच में उतरते ही वह एक खास उपलब्धि हासिल कर लेंगे। कंगारू टीम फिलहाल दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 से आगे है। ऐसे में सीरीज का अंतिम मुकाबला रोमांचक होने की उम्मीद है।
दरअसल, इस टेस्ट में अंपायरिंग करने के साथ ही नितिन मौजूदा समय के चार बेहतरीन बल्लेबाज यानी फैब-4 के नाम से मशहूर बल्लेबाजों के 100वें टेस्ट में अंपायरिंग करने की खास उपलब्धि हासिल करेंगे। यह केन विलियम्सन का 100वां टेस्ट होगा। फैब-4 में विलियम्सन के अलावा विराट कोहली, जो रूट और स्टीव स्मिथ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 4
नितिन मेनन और टिम साऊदी
- फोटो : social media
विलियम्सन से पहले नितिन कोहली, रूट और स्मिथ के 100वें टेस्ट में भी ऑन फील्ड अंपायर रह चुके हैं। ऐसे में विलियम्सन के 100वें टेस्ट में मैदान पर उतरते ही नितिन खास उपलब्धि हासिल कर लेंगे। विलियम्सन के अलावा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट कीवी कप्तान टिम साउदी का भी 100वां टेस्ट होगा। दोनों एक ही मैच में 100वां टेस्ट पूरा करेंगे।
4 of 4
नितिन मेनन
- फोटो : ट्विटर
फैब-4 में सबसे पहले रूट ने 100वां टेस्ट खेला था। उन्होंने 2021 में भारत के खिलाफ चेन्नई में यह उपलब्धि हासिल की थी। इसके बाद कोहली ने 2022 में श्रीलंका के खिलाफ मोहाली में 100वां टेस्ट खेला था। ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ ने पिछले साल यानी 2023 में लीड्स में अपना 100वां टेस्ट खेला था। इन तीनों ही मैच में नितिन मेनन ऑन फील्ड अंपायर रहे थे। अब उनके पास ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड टेस्ट से फैब-4 के 100वें टेस्ट को पूरा करने का मौका होगा।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।