सब्सक्राइब करें

VIDEO: 'जानबूझकर नहीं करता...', स्टंप माइक पर मजाकिया बयानबाजी के लिए मशहूर कप्तान रोहित शर्मा ने कही यह बात

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 06 Mar 2024 11:35 AM IST
सार

हाल ही में एक कार्यक्रम में, रोहित ने इस घटना के बारे में बातचीत की और कहा कि उनकी प्रतिक्रिया इस चीज को लेकर थी कि उन्होंने तब तक सीरीज में एक भी रन नहीं बनाया था और उनके लिए वह एक रन बनाना काफी महत्वपूर्ण था।

विज्ञापन
Video: Rohit Sharma On Viral Stump-Mic Exchange With Umpire Virendra in IND vs AFG T20; IND vs ENG 5th Test
रोहित शर्मा और अंपायर वीरेंद्र शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा लाइव मैच के दौरान पिच पर मजाकिया बयानबाजी और वन-लाइनर्स के लिए जाने जाते हैं। हाल के दिनों में वह मैचों के बीच में स्टंप माइक पर खिलाड़ियों की चुटकी लेते हुए कई बार सुने गए हैं। ऐसी ही एक घटना बेंगलुरु में घटी थी। तब भारत अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मैच खेल रहा था। रोहित सीरीज के पिछले दो मैचों में शून्य पर आउट हुए थे और तीसरे मैच में उन्होंने बाउंड्री लगाई थी। हालांकि, फील्ड अंपायर वीरेंद्र शर्मा ने संकेत दिया कि यह एक लेग-बाई था। इसके बाद रोहित स्टंप माइक पर अंपायर को यह कहते हुए रिकॉर्ड हुए थे- अरे वीरू, थाईपैड दिया क्या फोर? बैट लगा था!
Trending Videos
Video: Rohit Sharma On Viral Stump-Mic Exchange With Umpire Virendra in IND vs AFG T20; IND vs ENG 5th Test
रोहित अंपायर से बात करते हुए - फोटो : BCCI
हाल ही में एक कार्यक्रम में, रोहित ने इस घटना के बारे में बातचीत की और कहा कि उनकी प्रतिक्रिया इस चीज को लेकर थी कि उन्होंने तब तक सीरीज में एक भी रन नहीं बनाया था और उनके लिए वह एक रन बनाना काफी महत्वपूर्ण था। कप्तान ने कहा कि वह कोई भी बयानबाजी जानबूझकर नहीं करते हैं। भारतीय टीम फिलहाल इंग्लैंड के खिलाफ पांचवां टेस्ट खेलने के लिए धर्मशाला में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Video: Rohit Sharma On Viral Stump-Mic Exchange With Umpire Virendra in IND vs AFG T20; IND vs ENG 5th Test
रोहित शर्मा - फोटो : BCCI
हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में एक कार्यक्रम के दौरान रोहित ने कहा- जब आप दो शून्य बनाकर आ रहे होते हैं, तो हम जानते हैं कि पहला रन बनाना कितना महत्वपूर्ण है। मैंने बल्ले से चौका मारा, लेकिन अंपायर ने शायद इस पर ध्यान नहीं दिया और उन्हें लेग बाई के रूप में संकेत दिया। मैं आमतौर पर बल्लेबाजी करते समय स्कोरबोर्ड को ज्यादा नहीं देखता। मेरा दिमाग बल्लेबाजी पर रहता है, लेकिन जब ओवर पूरा हुआ तो मेरी नजर वहां गई और मैंने देखा कि रोहित शर्मा अभी भी शून्य पर हैं। मैं ऐसा था कि मैंने अभी चौका जड़ा है। यह अभी भी शून्य कैसे है? इसलिए मैंने उनसे पूछा 'वीरू, क्या आपने इसे थाईपैड दे दिया क्या?'
Video: Rohit Sharma On Viral Stump-Mic Exchange With Umpire Virendra in IND vs AFG T20; IND vs ENG 5th Test
रोहित ने सरफराज को कही यह बात - फोटो : BCCI
रोहित से यह भी पूछा गया कि क्या अतीत में वायरल हुए वन-लाइनर्स में उनका कोई पसंदीदा है? इसके जवाब में भारतीय कप्तान ने कहा कि वह सिर्फ खुद से बात करते रहते हैं और ऐसा सोचसमझकर नहीं करते। उन्होंने कहा, 'देखिए, मेरी कोई पसंदीदा लाइन नहीं है और मैं इसे जानबूझकर भी नहीं करता हूं। अब मैं कप्तान हूं इसलिए मैं स्लिप में खड़ा हूं, क्योंकि वहां से मुझे फीलडर्स को बेहतर तरीके से देखने और डीआरएस का जायजा लेने में मदद मिलती है। इसलिए मैं फीलडर्स से बात करता रहता हूं और यह रिकॉर्ड हो जाता है।'
विज्ञापन
Video: Rohit Sharma On Viral Stump-Mic Exchange With Umpire Virendra in IND vs AFG T20; IND vs ENG 5th Test
सरफराज को हेलमेट पहनने की नसीहत देते रोहित - फोटो : BCCI
सरफराज और जड्डू को भी डांट चुके
हाल ही में रोहित इंग्लैंड के खिलाफ रांची टेस्ट में सरफराज खान को बिना हेलमेट के सिली पॉइंट पर फील्डिंग करने के लिए डांट लगाई। रोहित ने सरफराज को कहा था- 'ऐ भाई, हीरो नहीं बनने का'। इसके बाद सरफराज ने हेलमेट मंगवाया था। वहीं, रवींद्र जडेजा के कई नो बॉल फेंकने पर रोहित स्टंप माइक पर यह कहते हुए सुनाई पड़े थे- आईपीएल में एक भी नो बॉल नहीं फेंकता है, यहां नो बॉल पर नो बॉल डाल रहा। ऐ जड्डू समझ ले ये टी20 मैच है। नो बॉल की कोई जगह नहीं है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed