सब्सक्राइब करें

WPL 2024: मुंबई इंडियंस की शबनिम इस्माइल ने रचा इतिहास, महिला क्रिकेट इतिहास की सबसे तेज गेंद फेंकी, जानें

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 06 Mar 2024 09:29 AM IST
सार

यह पूछे जाने पर कि क्या उन्हें पता था कि उन्होंने अब तक की सबसे तेज गेंद फेंककर इतिहास रच दिया है? पारी खत्म होने के बाद शबनिम ने कहा, 'जब मैं गेंदबाजी कर रही होती हूं तो मैं स्क्रीन को नहीं देखती।'

विज्ञापन
Shabnim Ismail Bowls The Fastest Delivery In Women's Cricket In WPL 2024 Match MIW vs DCW Points Table
शबनिम इस्माइल - फोटो : WPL
मुंबई इंडियंस की तेज गेंदबाज शबनिम इस्माइल ने मंगलवार को महिला प्रीमियर लीग 2024 के मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स मैच में इतिहास रच दिया। उन्होंने महिला क्रिकेट इतिहास की अब तक की सबसे तेज गेंद फेंकी। यह पहली बार है जब महिला क्रिकेट में स्पीड मीटर पर लगे 130 किलोमीटर प्रति घंटे के निशान को तोड़ा गया है। इस मैच में दिल्ली की पारी के तीसरे ओवर की दूसरी गेंद पर शबनिम ने रिकॉर्ड तोड़ा। दक्षिण अफ्रीका से अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाली शबनिम ने दिल्ली की कप्तान मेग लैनिंग को फुल लेंथ की डिलीवरी फेंकी। यह लैनिंग के पैड पर जाकर लगी।
Trending Videos
Shabnim Ismail Bowls The Fastest Delivery In Women's Cricket In WPL 2024 Match MIW vs DCW Points Table
शबनिम इस्माइल - फोटो : WPL
132.1 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकी
मुंबई की टीम ने एलबीडब्ल्यू की अपील की, लेकिन अंपायर ने इसे नकार दिया। गेंद पर कोई सफलता नहीं मिली, लेकिन जल्द ही स्टेडियम में बड़ी स्क्रीन पर बताया गया कि गेंद की रफ्तार 132.1 किलोमीटर प्रति घंटे (82.08 मील प्रति घंटे) की थी। इसके बाद पूरे स्टेडियम ने शबनिम के लिए तालियां बजीं। यह पूछे जाने पर कि क्या उन्हें पता था कि उन्होंने अब तक की सबसे तेज गेंद फेंककर इतिहास रच दिया है? पारी खत्म होने के बाद शबनिम ने कहा, 'जब मैं गेंदबाजी कर रही होती हूं तो मैं स्क्रीन को नहीं देखती।'
विज्ञापन
विज्ञापन
Shabnim Ismail Bowls The Fastest Delivery In Women's Cricket In WPL 2024 Match MIW vs DCW Points Table
शबनिम इस्माइल - फोटो : WPL
शबनिम ने तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड
शबनिम ने महिला क्रिकेट में सबसे तेज गेंद के मामले में अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा। 132.1 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पहले शबनिम ने 128 किमी प्रति घंटे की रिकॉर्ड रफ्तार से गेंद फेंकी थी। उन्होंने 2016 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 128 किमी प्रति घंटा (79.54 मील प्रति घंटे) और 2022 में महिला वनडे विश्व कप के दौरान दो बार 127 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से गेंदबाजी की थी। इस्माइल ने 16 साल के अंतरराष्ट्रीय करियर में दक्षिण अफ्रीका के लिए 127 वनडे, 113 टी20 और एक टेस्ट खेला।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 317 विकेट लिए
महिला क्रिकेट में सबसे तेज गेंदबाज के रूप में सम्मानित, इस दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाज ने 317 अंतरराष्ट्रीय विकेट लिए। टेस्ट में उनके नाम तीन विकेट, वनडे में 191 विकेट और टी20 में 123 विकेट हैं। इस्माइल पिछले सभी आठ आईसीसी महिला टी20 विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका के लिए खेल चुकी हैं। उन्होंने पिछले साल अपने घर में टी20 विश्व कप टूर्नामेंट के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था।

पुरुष क्रिकेट में सबसे तेज गेंद
हालांकि, महिला क्रिकेट में सबसे तेज गेंद और पुरुषों में सबसे तेज गेंद के बीच कोई मुकाबला नहीं है। पुरुष क्रिकेट में अब तक की सबसे तेज गेंद पाकिस्तान के शोएब अख्तर ने फेंकी थी। उन्होंने 161.3 किलोमीटर प्रति घंटे (100.14 मील प्रति घंटे) की रफ्तार हासिल की थी। 

 
Shabnim Ismail Bowls The Fastest Delivery In Women's Cricket In WPL 2024 Match MIW vs DCW Points Table
शबनिम - फोटो : WPL
दिल्ली के खिलाफ साधारण प्रदर्शन
शबनिम इस्माइल ने यह रिकॉर्ड तो बना दिया, लेकिन दिल्ली के खिलाफ उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। उन्होंने काफी रन खर्च किए। शबनिम ने पहले दो ओवरों में 14 रन लुटाए। शेफाली वर्मा ने उनके तीसरे ओवर में दो बड़े छक्के लगाए। हालांकि, बाद में शबनिम ने शेफाली को आउट जरूर किया। शेफाली 28 रन बना सकीं। शबनिम ने चार ओवर में 46 रन लुटाए और एक विकेट मिला। मैच की बात करें दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में चार विकेट पर 192 रन बनाए। कप्तान लैनिंग ने 53 रन, जेमिमा रॉड्रिग्स ने नाबाद 69 रन की पारी खेली। जवाब में मुंबई की टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 163 रन ही बना सकी। अमनजोत कौर ने सबसे ज्यादा 42 रन बनाए। वहीं, हेली मैथ्यूज 29 रन और सजीवन सजना ने नाबाद 24 रन बनाए। 
विज्ञापन
Shabnim Ismail Bowls The Fastest Delivery In Women's Cricket In WPL 2024 Match MIW vs DCW Points Table
दिल्ली की टीम - फोटो : WPL
अंक तालिका का हाल
दिल्ली ने मैच 29 रन से अपने नाम किया। इस जीत के साथ दिल्ली की टीम अंक तालिका में शीर्ष पर बनी हुई है। उसके पांच मैचों में चार जीत और एक हार के साथ आठ अंक हैं। वहीं, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर पांच मैचों में तीन जीत और दो हार के साथ छह अंक लेकर दूसरे स्थान पर है। मुंबई के भी छह अंक हैं और वह तीसरे स्थान पर है। यूपी वॉरियर्स पांच मैचों में चार अंक लेकर चौथे और गुजरात जाएंट्स चार मैचों के बाद बिना किसी अंक के पांचवें स्थान पर है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed