प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कोलकाता में देश की पहली अंडरवाटर मेट्रो का उद्घाटन करेंगे। पीएम मोदी पश्चिम बंगाल दौरे पर पहुंचने के बाद एक समारोह में इस अत्याधुनिक मेट्रो रेल सेवा देशवासियों को समर्पित करेंगे। वहीं, संयुक्त किसान मोर्चा की मुख्य जत्थेबंदियों बीकेयू उगराहां, क्रांतिकारी किसान यूनियन और बीकेयू डकौंदा (धनेर) ने मंगलवार को पटियाला के पुड्डा ग्राउंड में एक विशाल रैली की। इसके अलावा, नमामि गंगे के प्रोजेक्ट मैनेजर अभिनव सिंघल का करीब तीन साल दस महीने पहले अपहरण कराने, रंगदारी मांगने और गालीगलौज कर धमकाने के मामले में पूर्व सांसद धनंजय सिंह और सहयोगी संतोष विक्रम सिंह को एडीजे चतुर्थ (एमपी-एमएलए) शरद कुमार त्रिपाठी की अदालत ने दोषी पाया है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Top News: कोलकाता में देश की पहली अंडरवाटर मेट्रो का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी, किसानों का दिल्ली मार्च आज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीएम मोदी आज देश की पहली अंडरवाटर मेट्रो का उद्घाटन करेंगे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कोलकाता में देश की पहली अंडरवाटर मेट्रो का उद्घाटन करेंगे। पीएम मोदी पश्चिम बंगाल दौरे पर पहुंचने के बाद एक समारोह में इस अत्याधुनिक मेट्रो रेल सेवा देशवासियों को समर्पित करेंगे। कोलकाता की अंडरवाटर मेट्रो का निर्माण हुगली नदी के नीचे कराया गया है। कुछ दिनों पहले रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कोलकाता मेट्रो रेल सेवाओं की समीक्षा की थी। यात्रियों के लिए पूरी तरह बनकर तैयार हो चुकी अंडरवाटर मेट्रो रेल को प्रधानमंत्री बुधवार को देश को समर्पित कर देंगे। पढ़ें पूरी खबर
किसानों का दिल्ली मार्च आज, पटियाला में विशाल रैली
संयुक्त किसान मोर्चा की मुख्य जत्थेबंदियों बीकेयू उगराहां, क्रांतिकारी किसान यूनियन और बीकेयू डकौंदा (धनेर) ने मंगलवार को पटियाला के पुड्डा ग्राउंड में एक विशाल रैली की। इस मौके पर बड़ी संख्या में जुटे किसानों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए एमएसपी की कानूनी गारंटी समेत बाकी सभी मांगों को जल्द पूरा करने की अपील की। मांगों के पूरा न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी गई। पढ़ें पूरी खबर
अपहरण और रंगदारी के मामले में पूर्व सांसद धनंजय सिंह को आज सुनाई जाएगी सजा
नमामि गंगे के प्रोजेक्ट मैनेजर अभिनव सिंघल का करीब तीन साल दस महीने पहले अपहरण कराने, रंगदारी मांगने और गालीगलौज कर धमकाने के मामले में पूर्व सांसद धनंजय सिंह और सहयोगी संतोष विक्रम सिंह को एडीजे चतुर्थ (एमपी-एमएलए) शरद कुमार त्रिपाठी की अदालत ने दोषी पाया है। अदालत बुधवार को मामले में सजा सुनाएगी।अदालत ने धनंजय और संतोष विक्रम को दोष सिद्ध वारंट बनाकर जिला जेल भेज दिया है। अदालत ने तल्ख टिप्पणी करते हुए कहा कि मामले का अभियुक्त पूर्व सांसद है। उसके ऊपर कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। उसका क्षेत्र में काफी नाम है, जबकि वादी मात्र सामान्य नौकर है। ऐसी स्थिति में वादी का डरकर अपने बयान से मुकर जाना अभियुक्त को कोई लाभ नहीं देता है, जबकि मामले में अन्य परिस्थितिजन्य साक्ष्य मौजूद हों। पढ़ें पूरी खबर
दो मंजिला मकान में लगी आग
काकोरी के हाता हजरत साहब इलाके में मंगलवार रात एक दो मंजिला इमारत में आग लग गई। आग लगते ही सिलिंडर में धमाका हुआ। हादसे में दंपती समेत पांच लोगों की मौत हो गई। इसमें मासूम बच्चे भी शामिल हैं। पढ़ें पूरी खबर