{"_id":"65e6e98162f80ca66905e934","slug":"ipl-2024-mi-new-captain-hardik-pandya-reaction-on-captain-rohit-sharma-stepping-down-appeals-to-fans-2024-03-05","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IPL 2024: रोहित के कप्तानी से हटने पर MI के नए कप्तान हार्दिक पांड्या की पहली प्रतिक्रिया, फैंस से की यह अपील","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2024: रोहित के कप्तानी से हटने पर MI के नए कप्तान हार्दिक पांड्या की पहली प्रतिक्रिया, फैंस से की यह अपील
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Tue, 05 Mar 2024 03:14 PM IST
सार
रोहित की जगह हार्दिक को कप्तान बनाए जाने पर मुंबई इंडियंस के फैंस अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं, लेकिन यह ऑलराउंडर चाहता है कि फैंस टीम का समर्थन करें क्योंकि वे आईपीएल 2024 सीजन में जीतना चाहते हैं।
मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या आईपीएल 2024 में उस फ्रेंचाइजी का नेतृत्व करने के लिए तैयार हैं, जहां से उनके करियर की शुरुआत हुई थी। गुजरात टाइटंस को छोड़कर मुंबई की फ्रेंचाइजी टीमों से जुड़ने का उनका फैसला खेल में सबसे ज्यादा चर्चा में रहा है। खासकर तब जब टीम प्रबंधन ने रोहित शर्मा को हटाकर उन्हें कप्तान नामित करने का फैसला किया। हालांकि, इस विषय पर अभी भी काफी चर्चा हो रही है। हार्दिक दो साल बाद घर लौटने से खुश हैं।
Trending Videos
2 of 4
हार्दिक और रोहित
- फोटो : IPL
फैंस को लेकर हार्दिक का बयान
एक क्रिकेटर के रूप में अपनी यात्रा को दर्शाते हुए हार्दिक ने ऑफिशियल ब्रॉडकास्टर स्टार स्पोर्ट्स पर एक चैट में कहा, 'मैं फैंस से मिले अपार प्यार और समर्थन के लिए आभारी हूं। यह शब्दों से परे एक आशीर्वाद है। मुंबई इंडियंस में वापसी करना वहीं वापस आने जैसा लगता है जहां से यह सब शुरू हुआ था। बड़ौदा में एक युवा खिलाड़ी के रूप में मुंबई की मेरी यात्रा से, इस टीम ने मुझे बहुत कुछ सिखाया है। इस टीम ने मुझमें विनम्रता पैदा किया है। इस शहर का प्यार और मिली सीख मेरे लिए अमूल्य हैं, जिसने मुझे उस क्रिकेटर के रूप में आकार दिया जो मैं आज हूं। मुंबई हमेशा आपको बेहतर होने की चुनौती देती है और अब आईपीएल 2024 के साथ, मैं दो साल बाद घर लौट आया हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 4
हार्दिक पांड्या, रोहित शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
रोहित को लेकर हार्दिक का बयान
रोहित की जगह हार्दिक को कप्तान बनाए जाने पर मुंबई इंडियंस के फैंस अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं, लेकिन यह ऑलराउंडर चाहता है कि फैंस टीम का समर्थन करें क्योंकि वे आईपीएल 2024 सीजन में जीतना चाहते हैं। उन्होंने कहा, 'मैं अपने फैंस से भी यही समर्थन चाहता हूं ताकि हम जीत की ओर अग्रसर हो सकें। निश्चिंत रहें, मैं एक रोमांचक सीजन सुनिश्चित करूंगा जो हर फैन को पसंद आएगा। यह एक ऐसी यात्रा है जिसका हम सभी एक साथ आनंद लेंगे।'
हार्दिक ने सुनाई अपनी कहानी
हार्दिक ने 2015 के आईपीएल सत्र को भी याद किया जो टी20 लीग में उनका पहला सत्र था और उन्होंने बताया कि कैसे यह सत्र उनके लिए जीवन बदलने वाला साबित हुआ। उन्होंने कहा, 'बड़ौदा से आकर जब मैं 2015 के आईपीएल को याद करता हूं तो यह मेरे लिए जीवन बदलने वाला अनुभव था। वह वर्ष मेरे करियर में महत्वपूर्ण था। अनुभवी खिलाड़ियों के बीच मुंबई इंडियंस का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए एक महत्वपूर्ण मोड़ था। जब आपको इतने बड़े प्लेटफॉर्म पर ऐसे स्थापित खिलाड़ियों के साथ खेलने का मौका मिलता है तो आपकी जिंदगी बदल जाती है। मैं काफी भाग्यशाली था कि मैं नॉकआउट खेलों में बहुत बड़े पैमाने पर योगदान देने में सक्षम था। महत्वपूर्ण नॉकआउट खेलों के दौरान दो 'मैन ऑफ द मैच' पुरस्कार हासिल करना सपने जैसा था। मुंबई ने मेरे लिए एक असाधारण यात्रा की शुरुआत को चिह्नित किया। यह एक ऐसा अध्याय है जिसे मैं हमेशा संजो कर रखूंगा।'
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।