सब्सक्राइब करें

IPL 2024: 'हेडन-हसी से लेकर मुथैया-ओरम को एक टीम में लेकर उनको जानना बड़ी चुनौती थी', आईपीएल से पहले बोले धोनी

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 05 Mar 2024 12:32 PM IST
सार

धोनी ने सीएसके को पांच आईपीएल खिताब (2010, 2011, 2018, 2021 और 2023) दिलाए हैं। चेन्नई को पांच खिताब दिलाने के अलावा धोनी ने 2010 और 2014 में 'येलो ब्रिगेड' की कप्तानी करते हुए दो चैम्पियंस लीग टी20 खिताब भी जीते।

विज्ञापन
IPL 2024: MS Dhoni reveals what helped him in being successful captain for Chennai Super Kings in IPL
बाएं से- धोनी, ओरम, हसी और हेडन - फोटो : IPL
आईपीएल 2024 शुरू होने में अब बस कुछ ही दिनों का समय रह गया है। 22 मार्च को 17वें सीजन के पहले मैच में डिफेंडिंग चैंपियंस चेन्नई सुपर किंग्स का सामना रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से चेपॉक स्टेडियम में होगा। इस मैच से पहले सीएसके के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने कहा कि एक ही टीम में दुनिया के कई देशों के खिलाड़ियों को लाना और फिर उन्हें जानना आईपीएल को एक रोमांचक टूर्नामेंट बनाता है। इससे दुनिया भर के खिलाड़ियों को जानने में और उनके बारे में बेहतर धारणा बनाने में मदद मिली।
Trending Videos
IPL 2024: MS Dhoni reveals what helped him in being successful captain for Chennai Super Kings in IPL
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : IPL/BCCI
धोनी ने 2008 के सीएसके टीम की बात की
आईपीएल के ऑफिशियल टीवी ब्रॉडकास्टर स्टार स्पोर्ट्स द्वारा सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में धोनी ने 2008 की सीएसके टीम के बारे में बात की जिसमें ऑस्ट्रेलियाई महान मैथ्यू हेडन, माइक हसी, श्रीलंका के स्पिन दिग्गज मुथैया मुरलीधरन और कई अन्य खिलाड़ी शामिल थे। उन्होंने कहा, '2008 में खेलने वाली चेन्नई की टीम संतुलित थी और टीम के पास काफी ऑलराउंडर थे। टीम के पास मैथ्यू हेडन, माइक हसी, मुथैया मुरलीधरन, मखाया एनतिनी और जैकब ओरम जैसे अनुभवी खिलाड़ियों का एक विशाल पूल था। उन सभी को एक ड्रेसिंग रूम में एकजुट करना, एक-दूसरे को जानना बड़ी चुनौती थी।'
विज्ञापन
विज्ञापन
IPL 2024: MS Dhoni reveals what helped him in being successful captain for Chennai Super Kings in IPL
एनतिनी और फ्लिंटॉफ - फोटो : IPL/BCCI
धोनी की कप्तानी में सीएसके ने पांच बार आईपीएल ट्रॉफी जीती
माही ने कहा, 'मैं हमेशा मानता था कि जब आप एक टीम का नेतृत्व कर रहे होते हैं, तो यह सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण है कि आप एक-दूसरे को समझते हैं। एक बार जब आप किसी खिलाड़ी को जान लेते हो, तो आपको उसकी ताकत और उसकी कमजोरियों का पता चल जाता है। फिर एक टीम के रूप में सही दिशा में आगे बढ़ना आसान हो जाता है।' धोनी ने सीएसके को पांच आईपीएल खिताब (2010, 2011, 2018, 2021 और 2023) दिलाए हैं। चेन्नई को पांच खिताब दिलाने के अलावा धोनी ने 2010 और 2014 में 'येलो ब्रिगेड' की कप्तानी करते हुए दो चैम्पियंस लीग टी20 खिताब भी जीते।
IPL 2024: MS Dhoni reveals what helped him in being successful captain for Chennai Super Kings in IPL
मुरलीधरन - फोटो : IPL/BCCI
'विदेशी खिलाड़ियों को समझने का मौका मिला'
उन्होंने कहा, 'आईपीएल ने मुझे विदेशी खिलाड़ियों को समझने का मौका दिया। मैं विपक्षी खिलाड़ियों से ज्यादा बात नहीं करता, लेकिन आईपीएल ने अन्य खिलाड़ियों के बारे में जानने का मौका दिया। वे क्रिकेट के बारे में क्या सोचते हैं, उनकी संस्कृति को जानने का मौका मिला। इन सभी ने आईपीएल को बहुत दिलचस्प बना दिया।' धोनी हाल ही में अपनी पत्नी साक्षी के साथ जामनगर में स्पॉट किए गए थे। वह अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग सेरेमनी में नजर आए थे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed