{"_id":"6a6066882880d3cfeb031821","slug":"australia-cricket-great-david-warner-pleaded-guilty-to-drink-driving-to-be-sentenced-on-august-18-2026-07-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"BBL: मुश्किल में पूर्व ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज वॉर्नर, शराब पीकर गाड़ी चलाने की बात कबूली; कोर्ट सुनाएगा सजा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
BBL: मुश्किल में पूर्व ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज वॉर्नर, शराब पीकर गाड़ी चलाने की बात कबूली; कोर्ट सुनाएगा सजा
Wed, 22 Jul 2026 12:13 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Wed, 22 Jul 2026 12:13 PM IST
सार
ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर मुश्किल में घिरते नजर आ रहे हैं। वॉर्नर ने अदालत में शराब पीकर गाड़ी चलाने का आरोप कबूल कर लिया है। अब कोर्ट 18 अगस्त को उन्हें सजा सुनाएगी।
विज्ञापन
डेविड वॉर्नर
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने बुधवार को सिडनी की एक कोर्ट में शराब पीकर गाड़ी चलाने के आरोप में अपना जुर्म कबूल कर लिया। इस मामले में कोर्ट 18 अगस्त को सजा सुनाएगा। ऑस्ट्रेलिया की घरेलू टी20 लीग बिग बैश (बीबीएल) में सिडनी थंडर फ्रेंचाइजी की कमान संभाल रहे वॉर्नर कोर्ट की कार्रवाई के दौरान खुद पेश नहीं हुए। इसके बजाय, डेविड वॉर्नर की ओर से उनके वकील बॉबी हिल सिडनी की अदालत में पेश हुए और उन्होंने शराब पीकर गाड़ी चलाने के मामले में औपचारिक रूप से अपना दोष स्वीकार किया।
विज्ञापन
अप्रैल का है मामला
यह मामला पांच अप्रैल का है जब वॉर्नर एक वैन चला रहे थे। इसके बाद पुलिस ने सड़क किनारे उनका श्वास टेस्ट किया। जांच में उनके शरीर में अल्कोहल की मात्रा तय कानूनी सीमा से दोगुनी से भी ज्यादा पाई गई। इसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया और आगे की कानूनी प्रक्रिया के लिए थाने ले गई। वॉर्नर के वकील बॉबी हिल ने इस साल की शुरुआत में एक सुनवाई के दौरान कहा था, हम में से बहुत से लोग ऐसे गलत फैसले लेते हैं। मुझे लगता है कि उन गलत फैसलों को मानना और उनके लिए जवाबदेह होना जरूरी है। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप एक ट्रेड्समैन हैं, एक डॉक्टर हैं या दुनिया के सबसे अच्छे ओपनिंग बैट्समैन में से एक हैं, यह खतरा हम सभी के लिए मौजूद है। वह जानते हैं कि उन्होंने जो किया वह गलत था। वह मानते हैं कि यह एक लापरवाही भरा फैसला था, उबर लेने के बजाय अपनी कार में बैठना एक बेवकूफी भरा फैसला था।

खतरे में कप्तानी
कोर्ट ने इस मामले में अंतिम सजा सुनाने के लिए 18 अगस्त की तारीख तय की है। वॉर्नर को शराब पीकर गाड़ी चलाने के आरोप में स्थानीय ट्रैफिक कानूनों के तहत सजा का सामना करना पड़ सकता है। उनके दोष स्वीकार करने के बाद आगामी बिग बैश लीग (बीबीएल) सीजन में सिडनी थंडर के कप्तान के रूप में उनकी भूमिका को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।
मौजूदा नियमों के अनुसार, वॉर्नर पर कम से कम छह महीने के लिए ड्राइविंग प्रतिबंध लगाया जा सकता है। इसके अलावा उन पर 2,200 ऑस्ट्रेलियन डॉलर तक का जुर्माना लग सकता है और गंभीर स्थिति में उन्हें अधिकतम नौ महीने तक की जेल की सजा भी हो सकती है। क्रिकेट न्यू साउथ वेल्स (एनएसडब्ल्यू) के मुख्य कार्यकारी ली जर्मन ने वॉर्नर की गिरफ्तारी के बाद कहा था कि ये आरोप बेहद गंभीर हैं और संगठन इन्हें पूरी गंभीरता से ले रहा है। उन्होंने कहा, क्रिकेट न्यू साउथ वेल्स हमेशा सुरक्षित ड्राइविंग का समर्थन करता है और शराब पीकर गाड़ी चलाने के पूरी तरह खिलाफ है।
सिडनी थंडर, सिडनी सिक्सर्स और एनएसडब्ल्यू ब्लूज भी शराब पीकर गाड़ी चलाने को रोकने के लिए राज्य सरकार के जागरूकता अभियान का हिस्सा हैं और लोगों को सुरक्षित ड्राइविंग के लिए प्रोत्साहित करते हैं।