सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Australia vs England U19 World Cup 1st Semi-Final match highlights and results news in hindi

ENG vs AUS U19: ऑस्ट्रेलिया को हराकर विश्व कप के फाइनल में पहुंचा इंग्लैंड, कप्तान ओलिवर का प्रयास रहा नाकाम

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बुलवायो Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Tue, 03 Feb 2026 08:51 PM IST
विज्ञापन
सार

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच बुलवायो में अंडर-19 विश्व कप का सेमीफाइनल मुकाबला खेला गया। इंग्लैंड ने इस मैच में जीत दर्ज कर खिताबी मुकाबले में प्रवेश कर लिया है।

Australia vs England U19 World Cup 1st Semi-Final match highlights and results news in hindi
थॉमस रेव - फोटो : ICC
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

कप्तान ओलिवर पीक का शानदार शतक भी ऑस्ट्रेलिया को इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में हार से नहीं बचा सका। इंग्लैंड ने 27 रन से ऑस्ट्रेलिया को हराकर अंडर-19 विश्व कप के फाइनल में जगह बना ली है। इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान थॉमस रेव की शतकीय पारी से 50 ओवर में सात विकेट पर 277 रन बनाए। जवाब में ऑस्ट्रेलिया के लिए ओलिवर अंत तक टिके रहे, लेकिन उनकी पारी भी टीम को जीत नहीं दिला सकी और ऑस्ट्रेलिया की टीम 47.3 ओवर में 250 रन पर ऑलआउट हो गई। 
Trending Videos

भारत या अफगानिस्तान से होगा सामना
इंग्लैंड का अब फाइनल में सामना भारत और अफगानिस्तान के बीच बुधवार को होने वाले एक अन्य सेमीफाइनल की विजेता टीम से होगा। ऑस्ट्रेलिया ने चार बार इस टूर्नामेंट का खिताब जीता है, लेकिन वह अपनी पांचवीं ट्रॉफी जीतने से चूक गई। ऑस्ट्रेलिया के लिए कप्तान ओलिवर ने अंत तक संघर्ष किया, लेकिन वह टीम को जीत नहीं दिला सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ओलिवर का शतक
लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने सधी हुई शुरुआत की, लेकिन 50 रन पूरे करने से पहले ही उसने दो विकेट गंवा दिए। हालांकि, नितेश सैमुअल ने 47 रन की पारी खेली। लेकिन ओलिवर अंत तक टिके रहे। ओलिवर ने 88 गेंदों पर 10 चौकों और एक छक्के की मदद से 100 रन बनाए। वहीं, आर्यन शर्मा ने 34, विल ने 15, हेडन सिचलर ने 15 और स्टीवन होगन ने तीन रन बनाए। इंग्लैंड की ओर से सेबास्टियन मोर्गन, जेम्स मिंटो, मैनी लम्सडन और रल्फी एलबर्ट को दो-दो विकेट मिले, जबकि एलेक्स फिंच और फरहान अहमद को एक-एक सफलता मिली।

इंग्लैंड की पारी
इससे पहले, इंग्लैंड के लिए थॉमस ने 107 गेंदों पर 14 चौकों और एक छक्के की मदद से 110 रन बनाए जिसके दम पर इंग्लैंड चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा करने में सफल रहा। थॉमस को उनकी पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उनके अलावा कैलब फालकोनर ने 40 रन बनाए, जबकि फरहान अहमद 28 रन बनाकर नाबाद रहे। ऑस्ट्रेलिया के लिए हेडन और नादेन कूरे ने दो-दो विकेट लिए, जबकि विल बाइरोम और आर्यन शर्मा को एक-एक विकेट मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed