सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Will PCB Chairmain Mohsin Naqvi make U-turn to Boycott of India match in T20 WC after Bangladesh elections?

PCB: 12 फरवरी के बाद अपने फैसले पर यू-टर्न लेंगे नकवी? क्या मैच के बहिष्कार का बांग्लादेश चुनाव से है कनेक्शन

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Tue, 03 Feb 2026 10:07 PM IST
विज्ञापन
सार

पाकिस्तान ने भले ही भारत के खिलाफ विश्व कप का मैच नहीं खेलने का फैसला किया है, लेकिन ऐसी अटकलें भी चल रही हैं वह अपना यह फैसला बदल सकता है। आइए जानते हैं कि किन कारणों की वजह से ऐसी चर्चा शुरू हुई है और पाकिस्तान के फैसले का बांग्लादेश चुनाव से क्या लेना देना है।

Will PCB Chairmain Mohsin Naqvi make U-turn to Boycott of India match in T20 WC after Bangladesh elections?
जय शाह और मोहसिन नकवी - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ टी20 विश्व कप में ग्रुप चरण का मैच खेलने से इनकार कर दिया है। पाकिस्तान को इसका खामियाजा भुगतना पड़ सकता है क्योंकि आईसीसी ने इस फैसले पर नाराजगी जताई है। भारत और पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी को कोलंबो में मुकाबला खेला जाना है। दोनों ही टीमें ग्रुप ए में शामिल हैं, लेकिन पाकिस्तान सरकार ने इस मैच का बहिष्कार करने का फैसला किया है। 
Trending Videos

पाकिस्तान ने नहीं बताया कारण
पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलने का कोई कारण नहीं बताया है। यहां तक कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने आधिकारिक तौर पर आईसीसी को इस बारे में सूचित भी नहीं किया है। अब ऐसे संकेत भी मिल रहे हैं कि पाकिस्तान इस फैसले पर यू-टर्न भी ले सकता है। क्या पाकिस्तान के इस ड्रामे के पीछे बांग्लादेश में होने वाले आम चुनाव भी एक कारण है? दरअसल, बांग्लादेश में 12 फरवरी को चुनाव होने हैं। अभी वहां मोहम्मद यूनुस अंतरिम सरकार का नेतृत्व कर रहे हैं। कई लोगों का मानना है कि पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी जो पीसीबी के प्रमुख भी हैं, वह यूनुस सरकार की जगह लोकतांत्रिक सरकार बनने के बाद अपना फैसला बदल सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक सूत्र ने न्यूज एजेंसी पीटीआई के हवाले से कहा, नकवी एक क्रिकेट प्रशासक से ज्यादा नेता हैं और उन्हें राष्ट्रीय टीम के हितों की खास चिंता नहीं है। वह राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश कर रहे हैं और चुनाव के बाद यू-टर्न ले सकते हैं। भारत के खिलाफ मैच से पहले दो दिन का वक्त रहेगा और हालात बदल सकते हैं। वरना वह जानते हैं कि पाकिस्तान को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अलग-थलग किया जा सकता है।

पाकिस्तान पर कड़ी कार्रवाई संभव
  • भारत के खिलाफ मैच का बहिष्कार करने पर आईसीसी पीसीबी पर शिकंजा कसने की तैयारी में है।
  • आईसीसी ने पीसीबी को इस बात से अवगत कराया है कि अगर पाकिस्तान की टीम भारत के खिलाफ होने वाला मैच नहीं खेलेगी तो टी20 विश्व कप के आधिकारिक प्रसारक जियोस्टार उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर सकता है।
  • इस बात की संभावना अधिक है कि आईसीसी पाकिस्तान का वार्षिक राजस्व रोक ले जो करीब 35 मिलियन डॉलर है। इसी से प्रसारक के नुकसान की भरपाई की जाएगी। 
  • विश्वसनीय सूत्रों से पता चला है कि पीसीबी ने इस मामले पर समर्थन के लिए अन्य सदस्य बोर्डों से संपर्क किया, लेकिन उसे कोई समर्थक नहीं मिला।

बांग्लादेश के साथ दिखने की कोशिश
आईसीसी ने बांग्लादेश को टी20 विश्व कप से बाहर किया था। दरअसल, बांग्लादेश ने सुरक्षा का हवाला देते हुए उसके मैच भारत के बजाए श्रीलंका में कराने की मांग की थी जिसे आईसीसी ने अस्वीकार कर दिया था। पाकिस्तान ने बांग्लादेश का समर्थन किया था और उसका भारत के खिलाफ नहीं खेलने का फैसला इसी से प्रेरित है। पाकिस्तान हर हाल में बांग्लादेश के साथ खड़ा होता दिखाना चाह रहा है। हालांकि, उसे यह भी मालूम होना चाहिए कि जिस तरह बांग्लादेश पर एक्शन लिया गया, वैसे ही आईसीसी पाकिस्तान पर भी कार्रवाई कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed