फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Australian skipper Pat Cummins rates Virat Kohli as a great competitor amid Indian batter Retirement Rumours

IND vs AUS: विराट कोहली के संन्यास की चर्चा पर कमिंस का आया बयान, बोले - ऐसा हुआ तो दुखद होगा

Sun, 05 Jan 2025 02:48 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sun, 05 Jan 2025 02:48 PM IST
सार

कोहली ऑस्ट्रेलिया दौरे में हमेशा शानदार प्रदर्शन करते हैं और इस बार भी उन्होंने पर्थ में खेले गए पहले टेस्ट मैच में शतक जड़कर बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी की दमदार शुरुआत की थी। लेकिन इसके बाद उनकी लय गड़बड़ा गई और वह अगले चार मैचों में रन नहीं बना सके।

विज्ञापन
Australian skipper Pat Cummins rates Virat Kohli as a great competitor amid Indian batter Retirement Rumours
विराट कोहली - फोटो : BCCI

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के संन्यास को लेकर चल रही चर्चा पर चुप्पी तोड़ी और इस बारे में अपनी राय रखी। कमिंस ने इस भारतीय बल्लेबाज को महान प्रतिद्वंद्वी बताया। इस तेज गेंदबाज का मानना है कि कोहली खेल में नाटकीयता लाते हैं जो उसे जीवंत बनाता है। कोहली मौजूदा बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में प्रभावित नहीं कर पाए और लगातार ऑफ स्टंप के बाहर जाती गेंदों पर अपना विकेट गंवाते रहे। 
विज्ञापन

कोहली ऑस्ट्रेलिया दौरे में हमेशा शानदार प्रदर्शन करते हैं और इस बार भी उन्होंने पर्थ में खेले गए पहले टेस्ट मैच में शतक जड़कर बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी की दमदार शुरुआत की थी। लेकिन इसके बाद उनकी लय गड़बड़ा गई और वह अगले चार मैचों में रन नहीं बना सके। कोहली के फ्लॉप प्रदर्शन के बाद टेस्ट में उनके भविष्य को लेकर सवाल उठने लगे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अगली टेस्ट सीरीज में होने में समय है और कमिंस का कहना है कि अगर कोहली का यह आखिरी ऑस्ट्रेलिया दौरा था तो उन्हें इसका दुख है। भारतीय टीम का मौजूदा दौरा कोहली का आखिरी ऑस्ट्रेलिया दौरा माना जा रहा है। कमिंस ने कहा, यह हमेशा शानदार मुकाबला रहता है। कोहली के रनों के अलावा वह खेल में नाटकीयता लेकर आता है जो कई बार अच्छा होता है और कई बार विरोधी को भड़का भी देता है जो उसकी रणनीति रहती है। कोहली के साथ खेलने का मजा आया। वह पिछले एक दशक से स्टार बल्लेबाज रहा है। अगर आप उसका विकेट लेते हैं तो जीतने में काफी मदद मिलती है अगर यह उसकी आखिरी सीरीज है तो यह दुखद है।
विज्ञापन

कमिंस बोले- बुमराह की अनुपस्थिति से फायदा मिला 
कमिंस ने स्वीकार किया कि पांचवें टेस्ट के आखिरी दिन तेज गेंदबाद जसप्रीत बुमराह की गैर मौजूदगी से उन्हें फायदा मिला। उन्होंने कहा, हर बार जब भी उसने गेंदबाजी की, अपना प्रभाव छोड़कर महत्वपूर्ण विकेट लिए। इसमें कोई शक नहीं कि उसके नहीं खेलने से हमें फायदा मिला।

रोहित के बाहर रहने पर क्या बोले कमिंस? 
कमिंस ने नियमित कप्तान रोहित शर्मा के सिडनी टेस्ट से बाहर रहने पर भी अपनी राय रखी। उन्होंने कहा, जब कप्तान नहीं खेलता है तो हैरानी होती है। अश्विन के संन्यास के समय भी हमें हैरानी हुई लेकिन हमें उससे कोई फर्क नहीं पड़ता। आप बस यह देखते हैं कि आपको किस अंतिम एकादश का सामना करना है। यह बहुत बड़ी जीत है। ऑस्ट्रेलिया में यह बहुत बड़ी सीरीज है। पूरी सीरीज उतार चढ़ाव वाली रही लिहाजा 3-1 से जीतकर अच्छा लग रहा है। अच्छी बात यह है कि हम विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed