फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   AUSvIND: Kohli to return to India after first Test, Rohit added to Test squad

AUSvIND: पहला टेस्ट खेलकर लौट आएंगे विराट, रोहित की टीम में वापसी, नटराजन की लगी लॉटरी

Mon, 09 Nov 2020 05:08 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Mon, 09 Nov 2020 05:08 PM IST
विज्ञापन
AUSvIND: Kohli to return to India after first Test, Rohit added to Test squad
ट्रॉफी के साथ टीम इंडिया - फोटो : पीटीआई

भारत के ऑस्ट्रेलिया दौरे को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। भारतीय क्रिकेट दल में कुछ अहम बदलाव किए गए हैं। टीम के कप्तान विराट कोहली जनवरी में पिता बनने वाले हैं। इस शुभ घड़ी में वह अपनी गर्भवती एक्ट्रेस पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ रहना चाहते हैं और एडिलेड में होने वाले पहले टेस्ट के बाद स्वदेश लौट आएंगे। 17 से 21 दिसंबर के बीच होने वाला यह टेस्ट मैच डे-नाइट टेस्ट होगा। ऐसे हालातों में दो साल पहले जीते बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में अधिकार बनाए रखना मौजूदा टीम इंडिया के लिए किसी कतई आसान नहीं होगा।

विज्ञापन


IPL बना टीम इंडिया के लिए परेशानी का सबब, ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले ये दिग्गज चोटिल
विज्ञापन


दूसरी खबर रोहित शर्मा से जुड़ी है। बीसीसीआई ने बीते कुछ दिनों से जारी घटनाक्रम से पर्दा उठाते हुए, आज दोपहर यह भी स्पष्ट कर दिया कि हिटमैन को टेस्ट स्क्वॉड के साथ जोड़ लिया गया है और वह भी टीम के साथ ही ऑस्ट्रेलिया की उड़ान भरेंगे। दरअसल आईपीएल के दौरान हिटमैन चोटिल हो गए थे और उस समय उन्हें टीम इंडिया में शामिल नहीं किया गया था, मगर हैमस्ट्रिंग की चोट के चलते मुंबई इंडियंस के लिए चार मैच न खेलने वाले रोहित ने आखिरी लीग मैच में वापसी की।

विज्ञापन
विज्ञापन


अगली खबर टी. नटराजन के लिए खुशखबरी लेकर आ रही है। केकेआर के मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती के चोटिल होने की वजह से नटराजन को टी-20 टीम में शामिल किया गया है। आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेलते हुए इस पेसर ने सभी का ध्यान खींचा था। नटराजन अपनी सटीक यॉर्कर से एबी डीविलियर्स सरीखे बल्लेबाज की भी गिल्लियां बिखेर चुके हैं। हालांकि इससे पहले उनका नाम दौरे में रिजर्व गेंदबाजों की लिस्ट में था।

 

ऑस्ट्रेलिया दौरे का पूरा कार्यक्रम

बताते चले कि भारतीय टीम के ऑस्ट्रेलिया दौरे की शुरुआत 27 नवंबर से हो रही है। सबसे पहले वन-डे सीरीज खेली जाएगी। इसके बाद तीन टी-20 इंटरनेशनल होंगे और फिर चार टेस्ट मैच की सीरीज होनी है, जिसमें बॉक्सिंग डे और गुलाबी गेंद से खेला जाने वाला डे-नाइट टेस्ट मैच भी होगा।
 
तारीख     मैच    मैदान     भारतीय समयानुसार
27 नवंबर, 2020  पहला ODI सिडनी क्रिकेट ग्राउंड सुबह 9:10 बजे
29 नवंबर, 2020   दूसरा ODI  सिडनी क्रिकेट ग्राउंड  सुबह 9:10 बजे
2 दिसंबर, 2020 तीसरा ODI मानकुआ ओवल, कैनबरा  सुबह 9:10 बजे
4 दिसंबर, 2020 पहला T20I मानकुआ ओवल, कैनबरा दोपहर 1:40 बजे
6 दिसंबर, 2020  दूसरा T20I सिडनी क्रिकेट ग्राउंड दोपहर 1:40 बजे
8 दिसंबर, 2020   तीसरा T20I  सिडनी क्रिकेट ग्राउंड दोपहर 1:40 बजे
6-8 दिसंबर प्रैक्टिस मैच ड्रमोनी ओवल, सिडनी  सुबह 5:00 बजे
11-13 दिसंबर   प्रैक्टिस मैच (दिन/रात्र)  सिडनी क्रिकेट ग्राउंड सुबह 9:30 बजे
17-21 दिसंबर (डे-नाइट टेस्ट) पहला टेस्ट एडिलेड ओवल सुबह 9:30 बजे
26-30 दिसंबर  दूसरा टेस्ट मैच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड सुबह 5:00 बजे
7 जनवरी-11 जनवरी  तीसरा टेस्ट मैच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड सुबह 5:00 बजे
15 जनवरी-19 जनवरी   चौथा टेस्ट मैच गाबा, ब्रिसबेन   सुबह 5:30 बजे

दौरे के लिए संशोधित भारतीय दल

टी-20 स्क्वॉड: विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, मयंक अग्रवाल, केएल राहुल (उप-कप्तान और विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, मनीष पांडेय, हार्दिक पांड्या, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, मो. शमी, नवदीप सैनी, दीपक चाहर, टी नटराजन

वन-डे स्क्वॉड: विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, शुभमन गिल, केएल राहुल (उपकप्तान और विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेट कीपर), श्रेयस अय्यर, मनीष पांडेय, हार्दिक पांड्या, मयंक अग्रवाल, रवींद्र जडेजा, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह,  मो. शमी, नवदीप सैनी, शार्दुल ठाकुर

टेस्ट स्क्वॉड: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, मयंक अग्रवाल, पृथ्वी शॉ, केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे (उपकप्तान), हनुमा विहारी, शुभमन गिल, ऋधिमान साहा (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), जसप्रीत बुमराह, मो. शमी, उमेश यादव, नवदीप सैनी, कुलदीप यादव, रवींद्र जडेजा, आर अश्विन, मो. सिराज

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed