{"_id":"69c16e833caa6fb6a70357ef","slug":"bangladeshi-players-to-play-in-psl-2026-despite-threats-2026-03-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"PSL: आतंकी धमकियों के बाद भी पीएसएल में खेलेंगे बांग्लादेशी खिलाड़ी, क्या सुरक्षा की गारंटी दे पाएंगे नकवी?","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
PSL: आतंकी धमकियों के बाद भी पीएसएल में खेलेंगे बांग्लादेशी खिलाड़ी, क्या सुरक्षा की गारंटी दे पाएंगे नकवी?
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Mon, 23 Mar 2026 10:17 PM IST
विज्ञापन
सार
पीएसएल 2026 आतंकी धमकियों और सुरक्षा सवालों के बीच खेला जाएगा, जिससे मोहसिन नकवी और पीसीबी की तैयारियों पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।
मोहसिन नकवी
- फोटो : ANI
विज्ञापन
विस्तार
पाकिस्तान सुपर लीग 2026 (पीएसएल 2026) शुरू होने से पहले ही गंभीर सुरक्षा सवालों के घेरे में आ गई है। आतंकी धमकियों, विदेशी खिलाड़ियों को दी गई चेतावनियों और अचानक बदले गए फॉर्मेट ने पूरे टूर्नामेंट की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सबसे बड़ा सवाल पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन मोहसिन नकवी पर उठ रहा है, क्या वे वास्तव में खिलाड़ियों की सुरक्षा की गारंटी दे सकते हैं या सिर्फ दिखावे की तैयारी है?
ये भी पढ़ें: PSL 2026 Video: विदेशी क्रिकेटरों को मिली धमकी! इसके बावजूद लाहौर पहुंचे स्टीव स्मिथ, चेतावनी को किया नजरअंदाज
Trending Videos
ये भी पढ़ें: PSL 2026 Video: विदेशी क्रिकेटरों को मिली धमकी! इसके बावजूद लाहौर पहुंचे स्टीव स्मिथ, चेतावनी को किया नजरअंदाज
विज्ञापन
विज्ञापन
बांग्लादेश टीम
- फोटो : ANI
बांग्लादेशी खिलाड़ी पहुंचे, लेकिन भरोसा या मजबूरी?
पहले सुरक्षा को लेकर चिंता जताने वाला बांग्लादेश अब अचानक यू-टर्न लेता नजर आया। सरकारी मंजूरी के बाद मुस्तफिजुर रहमान, शोरिफुल इस्लाम और तंजीद हसन तमीम समेत छह खिलाड़ी पीएसएल खेलने के लिए रवाना हो गए। हालांकि, बड़ा सवाल ये है कि अगर हालात इतने सुरक्षित हैं तो पहले चिंता क्यों जताई गई? और अगर खतरा था, तो अब अचानक सब कुछ ठीक कैसे हो गया?
बांग्लादेशी खिलाड़ियों की पीएसएल के लिए पाकिस्तान यात्रा पर स्थिति स्पष्ट करते हुए शीर्ष सरकारी अधिकारी ने कहा, 'हमने विदेश मंत्रालय के साथ पाकिस्तान की स्थिति के बारे में चर्चा की और उसके बाद उन्होंने इस्लामाबाद में हमारे उच्चायोग से संपर्क किया। वहां से सुरक्षा का आश्वासन मिलने के बाद हमने क्रिकेटरों को पीएसएल खेलने की अनुमति दी।'
बता दें कि, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने मुस्तफिजुर रहमान, परवेज हुसैन इमोन, शोरिफुल इस्लाम, नाहिद राणा, तंजीद हसन तमीम और रिशाद हुसैन को 26 मार्च से तीन मई तक चलने वाले इस टूर्नामेंट के लिए पूर्व में अनापत्ति प्रमाण पत्र' (एनओसी) जारी किया था। सभी खिलाड़ी लीग में अलग-अलग फ्रेंचाइजियों का हिस्सा हैं।

स्मिथ लाहौर पहुंचे
- फोटो : ANI
धमकियों के बीच पाकिस्तान पहुंचे स्टीव स्मिथ
विदेशी खिलाड़ियों को खुलेआम चेतावनी देने वाले आतंकी संगठन जमात-उल-अहरार के बावजूद ऑस्ट्रेलियाई स्टार स्टीव स्मिथ का लाहौर पहुंचना चर्चा में है। उनका एयरपोर्ट वीडियो साफ दिखाता है कि सुरक्षा कितनी 'नॉर्मल' है। चारों तरफ भारी पुलिस बल। सवाल ये है कि अगर सब सुरक्षित है तो इतनी हाई अलर्ट व्यवस्था क्यों?

Steve smith just landed at Lahore Airport for PSL. #psl #pslmatch #pakistansuperleague pic.twitter.com/gWUMDdoDlQ
— Najam ud Din Arbkan (@lawbynajam) March 23, 2026
मोहसिन नकवी
- फोटो : ANI
पीसीबी का बैकफुट: आधा टूर्नामेंट, खाली स्टेडियम
- हालात इतने 'काबू में' हैं कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को खुद ही अपने टूर्नामेंट का फॉर्मेट बदलना पड़ा।
- सिर्फ लाहौर और कराची में मैच खेले जाएंगे।
- बाकी शहर बाहर हुए।
- दर्शकों की एंट्री पूरी तरह बंद हो गई।
- अगर सुरक्षा पुख्ता होती, तो क्या स्टेडियम खाली रखने पड़ते?
बड़े खिलाड़ी दूरी बना रहे
जहां एक तरफ कुछ खिलाड़ी पहुंचे हैं, वहीं कई नामचीन खिलाड़ी टूर्नामेंट से हट चुके हैं। आधिकारिक कारण भले “निजी” बताए जा रहे हों, लेकिन टाइमिंग बहुत कुछ कहती है। असली सवाल क्या पीसीबी खिलाड़ियों को सिर्फ आश्वासन पर बुला रहा है? क्या नकवी सुरक्षा को लेकर सच बोल रहे हैं या जोखिम छुपाया जा रहा है? और सबसे अहम अगर कुछ होता है, तो जिम्मेदारी कौन लेगा?
ये भी पढ़ें: PSL पर संकट के बादल: वॉर्नर-स्मिथ समेत विदेशी खिलाड़ियों को मिली धमकी, कहा गया- पाकिस्तान मत आओ! अगर आए तो...