{"_id":"5d7f60dd8ebc3e01416b2939","slug":"bcci-accepts-dinesh-karthik-apology-on-violation-of-contract-clauses-matter-closed","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एक गलती पड़ जाती दिनेश कार्तिक पर भारी, बिना पूछे उठाया था यह कदम","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
एक गलती पड़ जाती दिनेश कार्तिक पर भारी, बिना पूछे उठाया था यह कदम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Mon, 16 Sep 2019 03:45 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
दिनेश कार्तिक
Link Copied
बीसीसीआई ने केंद्रीय अनुबंध का उपबंध तोड़ने के मामले में भारतीय टीम से बाहर चल रहे विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक की बिना शर्त मांगी गई माफी को स्वीकर कर ली है। कार्तिक की इस माफी के बाद इस मामले का पटाक्षेप हो गया।
Trending Videos
2 of 4
dinesh karthik
कार्तिक ने शाहरूख खान की ट्रिंबागो नाइट राइडर्स (TKR) के ड्रेसिंग रूम से कैरेबियाई प्रीमियर लीग का मैच देखकर बीसीसीआई के केंद्रीय उपबंध का उल्लंघन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 4
bcci
कार्तिक ने बीसीसीआई से नोटिस मिलने के बाद बिना 'बिना शर्त माफी' मांगी थी। कार्तिक आईपीएल की कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) टीम के कप्तान हैं। वह ड्रेसिंग रूम में ट्रिंबागो की जर्सी में मैच देखते नजर आए। बीसीसीआई के केंद्रीय अनुबंध के मुताबिक देश के लिए 26 टेस्ट और 94 वनडे खेलने वाले कार्तिक को इस मैच के लिए बोर्ड से मंजूरी लेनी चाहिए थी।
4 of 4
Dinesh Karthik
- फोटो : amar ujala
उनका अनुबंध उन्हें किसी निजी लीग में भाग लेने की मंजूरी नहीं देता है। बीसीसीआई ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी करके पूछा था कि उनका केंद्रीय अनुबंध रद्द क्यों नहीं कर दिया जाए। कार्तिक ने अपने जवाब में कहा था कि कि वह केकेआर के कोच ब्रैंडन मैककुलम के अनुरोध पर पोर्ट ऑफ स्पेन गए थे और उनके कहने पर ही टीकेआर की जर्सी पहनकर मैच देखा था।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।