{"_id":"5e8d9f228ebc3e76a20923c8","slug":"ben-stokes-first-englishman-to-win-wisden-cricketer-of-the-year-since-2005-ends-virat-kohli-run","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बेन स्टोक्स 14 साल बाद सर्वश्रेष्ठ विजडन क्रिकेटर बनने वाले पहले अंग्रेज, कोहली की बादशाहत खत्म","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
बेन स्टोक्स 14 साल बाद सर्वश्रेष्ठ विजडन क्रिकेटर बनने वाले पहले अंग्रेज, कोहली की बादशाहत खत्म
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Wed, 08 Apr 2020 04:13 PM IST
सार
पिछले तीन साल से चला आ रहा विराट कोहली का दबदबा खत्म
2016, 17 और 18 में लगातार तीन बार विराट बने थे सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी
आखिरी बार 2005 में फ्लिंटॉफ थे यह सम्मान पाने वाले इंग्लिशमैन
ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर एलिस पेरी सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर
वेस्टइंडीज के आंद्रे रसेल 2019 के सर्वश्रेष्ठ टी-20 खिलाड़ी
विज्ञापन
1 of 5
विजडन पुरस्कार पाने वाले बेन स्टोक्स
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने भारतीय कप्तान विराट कोहली के पिछले तीन साल से चले आ रहे दबदबे को खत्म करके बुधवार को वर्ष 2019 के लिए विजडन का विश्व का सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर (विजडन लीडिंग क्रिकेटर इन द वर्ल्ड) का सम्मान हासिल किया। विजडन क्रिकेटर्स अलमानैक ने 2020 के अपने संस्करण में 2019 के प्रदर्शन के लिए स्टोक्स को यह सम्मान दिया, जो इससे पहले तीन वर्षों तक लगातार कोहली को मिल रहा था। भारत के स्टार बल्लेबाज को 2016, 2017 और 2018 में लगातार तीन बार विजडन ने साल का अपना अग्रणी क्रिकेटर चुना था जो कि रिकॉर्ड है। इस बार हालांकि विजडन की सम्मान सूची में कोई भी भारतीय पुरुष या महिला खिलाड़ी जगह नहीं बना पाया।
2015 के बाद यह अवॉर्ड पाने वाले पहले अंग्रेज
2 of 5
- फोटो : सोशल मीडिया
बेन स्टोक्स ने पहली बार यह सम्मान हासिल किया है। यह पुरस्कार 2003 से शुरू किया गया था, जिसके बाद स्टोक्स इसे हासिल करने वाले इंग्लैंड के केवल दूसरे क्रिकेटर हैं। उनसे पहले एंड्रयू फ्लिंटॉफ को 2005 में यह सम्मान मिला था। विजडन ने इसके अलावा ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर एलिस पेरी को विश्व की सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर चुना है। पेरी उन पांच खिलाड़ियों में भी शामिल हैं जिन्हें विजडन का वर्ष का क्रिकेटर चुना गया है। वह इस सूची में शामिल तीन ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटरों में से एक हैं।
आखिर स्टोक्स क्यों चुने गए 2019 के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर
3 of 5
बेन स्टोक्स
- फोटो : ट्विटर
विजडन ने कहा, ‘बेन स्टोक्स ने कुछ सप्ताह के अंदर दो बार बेहतरीन प्रदर्शन किया। पहले उन्होंने अपनी असाधारण प्रतिभा और भाग्य के दम पर विश्व कप फाइनल में लक्ष्य का पीछा कर रहे इंग्लैंड का बचाव किया और सुपर ओवर में भी 15 रन ठोके। इसके बाद उन्होंने हेंडिग्ले में तीसरे टेस्ट मैच में सर्वश्रेष्ठ पारियों में से एक पारी खेली, उन्होंने नाबाद 135 रन बनाकर इंग्लैंड को एक विकेट से जीत दिलाई।’ पेरी को इससे पहले 2016 में भी विजडन ने सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर चुना था। वह विजडन की पांच क्रिकेटरों में जगह बनाने वाली सातवीं महिला क्रिकेटर हैं। यही नहीं वह पहली विदेशी महिला खिलाड़ी हैं, जिन्होंने इस सूची में जगह बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
आंद्रे रसेल सर्वश्रेष्ठ टी-20 क्रिकेटर
4 of 5
आंद्रे रसेल
- फोटो : फाइल फोटो
ऑस्ट्रेलियाई पुरुष टीम के तेज गेंदबाज पैट कमिंस और बल्लेबाज मार्नस लाबुशाने तथा इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर और दक्षिण अफ्रीका के सिमोन हार्मर को इस सूची में जगह मिली है। वेस्टइंडीज के आंद्रे रसेल को टी-20 का सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर चुना गया है। स्टोक्स ने इंग्लैंड को पिछले साल पहला विश्व कप दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी और इसके अलावा उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हैंडिग्ले एशेज टेस्ट में बेहतरीन पारी खेलकर अपनी टीम को जीत दिलाई थी।
विज्ञापन
एलिस पेरी सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर
5 of 5
एलिस पेरी
- फोटो : सोशल मीडिया
विजडन ने कहा, ‘एलिस पेरी ने महिला एशेज में इस तरह का दबदबा बनाया जैसा पहले कभी नहीं देखा गया। उन्होंने अपने इस प्रदर्शन से ऑस्ट्रेलिया को जीत दिलाई। उन्होंने कैंटरबरी में शानदार गेंदबाजी करके 22 रन देकर सात विकेट लिए जबकि टॉटन में एकमात्र टेस्ट मैच में अपने बल्ले का कमाल दिखाकर 116 और नाबाद 76 रन बनाए।’
विजडन अलमानैक ने अपने मुखपृष्ठ पर उस चित्र को लिया है, जिसमें पिछले साल फाइनल में जोस बटलर न्यूजीलैंड के मार्टिन गप्टिल को रन आउट कर रहे हैं। यह निर्णायक क्षण था, जिससे इंग्लैंड का पहली बार वन-डे क्रिकेट में विश्व चैंपियन बनने का सपना पूरा हुआ था।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।