पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ben Stokes to retire from international cricket after third Test Know details

Ben Stokes: स्टोक्स ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का किया एलान, NZ के खिलाफ तीसरा टेस्ट होगा आखिरी मैच

Sun, 28 Jun 2026 08:13 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Sun, 28 Jun 2026 08:13 PM IST
सार

इंग्लैंड के कप्तान और स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने 15 साल के शानदार अंतरराष्ट्रीय करियर को समाप्त करते हुए न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट के बाद संन्यास लेने का एलान किया। स्टोक्स का यह फैसला इंग्लैंड क्रिकेट के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

विज्ञापन
Ben Stokes to retire from international cricket after third Test Know details
बेन स्टोक्स - फोटो : England Cricket

विस्तार

इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर और टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का चौंकाने वाला फैसला किया है। न्यूजीलैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेला जा रहा तीसरा टेस्ट मैच उनके अंतरराष्ट्रीय करियर का आखिरी मुकाबला होगा। स्टोक्स ने तीसरे टेस्ट के चौथे दिन यह बड़ा फैसला लिया। बताया जा रहा है कि उन्होंने रविवार सुबह अपने साथियों और इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) को अपने संन्यास के फैसले की जानकारी दे दी थी। हालांकि मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने यह संकेत जरूर दिया था कि मौजूदा टेस्ट उनका आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच हो सकता है।
विज्ञापन

15 साल के शानदार करियर का होगा अंत
बेन स्टोक्स का अंतरराष्ट्रीय करियर करीब 15 वर्षों तक चला। इस दौरान उन्होंने इंग्लैंड के लिए कई यादगार पारियां खेलीं और अपनी आक्रामक कप्तानी से टीम को नई पहचान दिलाई। पिछले चार वर्षों से वह इंग्लैंड की टेस्ट टीम की कप्तानी कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विवादों के बीच लिया फैसला
स्टोक्स हाल ही में उस समय चर्चा में आए थे, जब लॉर्ड्स टेस्ट में जीत के बाद चेल्सी के एक नाइटक्लब में देर रात जश्न मनाने को लेकर ईसीबी और क्रिकेट रेगुलेटर ने जांच शुरू की थी। इस कारण वह द ओवल में खेले गए दूसरे टेस्ट में टीम का हिस्सा नहीं बने थे। जांच के बाद उन्हें केवल लिखित चेतावनी दी गई और किसी अन्य कार्रवाई से राहत मिल गई।
विज्ञापन

तीसरे टेस्ट में भी दिखाया जज्बा
संन्यास की घोषणा के बावजूद स्टोक्स ने ट्रेंट ब्रिज टेस्ट में पूरी प्रतिबद्धता दिखाई। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ इंग्लैंड की वापसी की कोशिश में लंबे स्पेल फेंके और टीम के लिए पूरा दमखम लगाया।

इंग्लैंड क्रिकेट के लिए बड़ा झटका
बेन स्टोक्स का संन्यास इंग्लैंड क्रिकेट के लिए एक बड़े युग का अंत माना जा रहा है। अपनी ऑलराउंड क्षमता, नेतृत्व और मैच जिताने वाले प्रदर्शन के दम पर उन्होंने इंग्लैंड क्रिकेट में एक खास पहचान बनाई। उनके संन्यास के बाद इंग्लैंड को नए कप्तान और अनुभवी ऑलराउंडर की तलाश करनी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed