{"_id":"627d08f36a609b63a30d21fd","slug":"brendon-mccullum-named-as-england-team-new-test-coach","type":"story","status":"publish","title_hn":"England Cricket: इंग्लैंड टेस्ट टीम के नए कोच बने ब्रैंडन मैकुलम, चार साल का करार, शाहरुख की टीम को कहेंगे अलविदा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
England Cricket: इंग्लैंड टेस्ट टीम के नए कोच बने ब्रैंडन मैकुलम, चार साल का करार, शाहरुख की टीम को कहेंगे अलविदा
Thu, 12 May 2022 07:27 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Thu, 12 May 2022 07:27 PM IST
सार
न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान ब्रैंडन मैकुलम को इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने अपने टेस्ट टीम का नया कोच नियुक्त किया है। ईसीबी ने ट्वीट कर इसकी पुष्टि की। हाल ही में इंग्लैंड क्रिकेट के निदेशक बने रॉब की ने संभावित कोचों की सूची में मैकुलम का नाम भी शामिल किया था।
विज्ञापन
ब्रैंडन मैकुलम
- फोटो : IPL/BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान ब्रैंडन मैकुलम को इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने अपने टेस्ट टीम का नया कोच नियुक्त किया है। ईसीबी ने ट्वीट कर इसकी पुष्टि की। मैकुलम ने ईसीबी के साथ चार साल का करार किया। मैकुलम फिलहाल आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स की कोचिंग में व्यस्त हैं। सीजन के अंत तक वह केकेआर के साथ बने रहेंगे। इसके बाद वह शाहरुख खान की टीम को अलविदा कह देंगे।
हाल ही में इंग्लैंड क्रिकेट के निदेशक बने रॉब की ने संभावित कोचों की सूची में मैकुलम का नाम भी शामिल किया था। रॉब की टेस्ट और सीमित ओवरों के लिए अलग-अलग कोच बनाने के पक्षधर हैं। ऐसे में कुछ समय बाद ईसीबी नया वनडे कोच भी नियुक्त कर सकता है। इससे पहले क्रिस सिल्वरवुड तीनों फॉर्मेट में इंग्लैंड के कोच थे। उन्होंने वर्कलोड की शिकायत की थी। बाद में टीम के खराब प्रदर्शन के कारण उन्हें बर्खास्त कर दिया गया था।
मैकुलम फिलहाल इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में कोलकाता नाइटराइडर्स के कोच हैं। उनकी कोचिंग में पिछले सीजन में केकेआर की टीम फाइनल तक पहुंची थी। मैकुलम ने इससे पहले कभी रेड बॉल क्रिकेट में कोचिंग नहीं की है।
विज्ञापन
मैकुलम ने 2004 और 2016 के बीच न्यूजीलैंड के लिए 101 टेस्ट खेले। इसमें उन्होंने 38.64 की औसत से 6453 रन बनाए।2014 में भारत के खिलाफ 302 रन टेस्ट में उनकी सर्वश्रेष्ठ पारी है। यह किसी भी कीवी खिलाड़ी द्वारा टेस्ट में बनाया गया पहला और आखिरी तिहरा शतक है।
मैकुलम ने 2013 से लेकर संन्यास लेने तक 31 टेस्ट में न्यूजीलैंड की कप्तानी की। 2015 में उनकी कप्तानी में न्यूजीलैंड की टीम वनडे विश्व कप के फाइनल में पहुंची थी। 2020 में उन्होंने कैरेबियन प्रीमियर लीग में त्रिनबागो नाइट राइडर्स को भी कोचिंग दी और टीम चैंपियन बनी थी।
हालांकि, यूके वह कब पहुंचेंगे इस पर अभी बात नहीं बनी है। यह आईपीएल प्लेऑफ में केकेआर पहुंचती है या नहीं, इस पर निर्भर करेगा। कोलकाता को फिलहाल ग्रुप स्टेज में दो मैच खेलने हैं। लीग स्टेज का आखिरी मैच टीम 18 मई को लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ खेलेगी।
मैकुलम को इंग्लैंड के नवनियुक्त कप्तान बेन स्टोक्स का साथ मिलेगा। स्टोक्स को हाल ही में टेस्ट कप्तान नियुक्त किया गया था। जो रूट के कप्तानी पद से इस्तीफा देने के बाद स्टोक्स को जिम्मेदारी सौंपी गई है। मैकुलम और स्टोक्स का पहला असाइनमेंट न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज है। इस सीरीज की शुरुआत दो जून से होगी।

Say hello to our new boss! 👋@Bazmccullum | #EnglandCricket pic.twitter.com/T6CiX5OgE5
— England Cricket (@englandcricket) May 12, 2022