फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप: कीवी दिग्गज की भविष्यवाणी, फाइनल में न्यूजीलैंड का पलड़ा रहेगा थोड़ा भारी

Mon, 31 May 2021 11:11 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Mon, 31 May 2021 11:11 PM IST
सार

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान ब्रेंडन मैकुलम ने कहा, मुझे लगता है कि यह मैच में 60-40 के अनुपात में न्यूजीलैंड के पक्ष में रहेगा।

विज्ञापन
Brendon McCullum says New Zealand will have slight edge over India in WTC Final
न्यूजीलैंड की टीम - फोटो : social media

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान ब्रेंडन मैकुलम का मानना है कि आगामी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के फाइनल में भारत के खिलाफ उनकी टीम थोड़े फायदे में रहेगी क्योंकि इस बड़े मैच से पहले वे इंग्लैंड के खिलाफ श्रृंखला खेलेंगे। उन्होंने साउथम्पटन में 18 जून से खेले जाने वाले फाइनल मुकाबले के प्रतिस्पर्धी होने भविष्यवाणी की।


 

Brendon McCullum says New Zealand will have slight edge over India in WTC Final
ब्रेंडन मैकुलम

मैकुलम ने 'इंडिया टुडे' चैनल से कहा, 'मुझे लगता है कि यह मैच में 60-40 के अनुपात में न्यूजीलैंड के पक्ष में रहेगा। न्यूजीलैड की टीम मैच अभ्यास के साथ इस फाइनल मुकाबले के लिए पहुंचेगी। मुझे लगता है यह करीबी मुकाबला होगा।'

Brendon McCullum says New Zealand will have slight edge over India in WTC Final
टीम इंडिया - फोटो : ट्विटर @BCCI

उन्होंने कहा, 'यह जानते हुए कि वे कितने अच्छे है और उनमें प्रतिस्पर्धा की कितनी भावना है, जिस तरह न्यूजीलैंड भारत का सम्मान करता है, एक प्रशंसक के रूप में मैं भारत का सम्मान करूंगा। मुझे लगता है कि हम विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में एक बेहद ही प्रतिस्पर्धी मुकाबले के लिए तैयार हैं। मै चाहूंगा कि सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली टीम जीते।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Brendon McCullum says New Zealand will have slight edge over India in WTC Final
भारतीय टीम - फोटो : social media

भारतीय टीम अभी मुंबई में पृथकवास में है और तीन जून को इंग्लैंड पहुंचेगी। न्यूजीलैंड की टीम इंग्लैंड के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट श्रृंखला के लिए 17 मई को वहां पहुंच गई है। दोनों टीमों के बीच दो मैचों की श्रृंखला का आगाज दो जून से होगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed